उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
‘इसरो को नमन’

नर न हो निराश,
कवि के यह उद्धबोधन,
‘नमो नारायण’ की जबानी,
‘सिवन’ को है, समझानी।
विज्ञान है,प्रयोग ,लगातार प्रयास की कहानी,
सफलता-असफलत ,जीवन के हैं, दो पहलू,
कर्म की महत्ता हैं ,समझाते।
इसलिए ,कर्मपथ की क्षणिक असफलता से
हे,
इसरो न हो निराश…….।
एक ऐतिहासिक क्षण,
विश्व धर्म सम्मेलन,
भारत की गरिमा को लगना था, प्रश्न-चिह्न,
विवेकानन्द को मिला,महत्वहीन शून्यता का चिह्न,
उस कर्मठ ने दे दिया शून्य को भी विस्तृत आकार,
विदेशी धरा पर तेजस्वी वक्ता के औजस्वी विचारों की गंगा बही।
तब भाव-विभोर हो, विश्व ने, झुक कर किया सलाम।
क्योंकि ,भारतीय धरा के सपूत न कभी हारे हैं,न हारेंगे।
इसलिए-
हे!
इसरो ,तुम न हो निराश…।
इसरो, क्या तुमने कौपिनधारी की लाठी की गूँज को भूला दिया?
उस आवाज ने फिरंगियो की थी ,नींद हराम,
200 वर्षों की लम्बी गुलामी की जंजीरे थी तोड़ डाली।
भारतीय फ़िजा को आजादी के तरानों से दिया गुंजाय,
उस लंगोटधारी बापू का है, आशीर्वाद तेरे साथ।
तेरी सफलता भी गूँजेगी ,बनकर आगाज,
इसलिए –
हे!
इसरो ,ना हो निराश।
पानी पर पड़ती सूर्य की रंगीन किरणें,
‘रमन’ को करती थी बेचैन,
लगातार करते रहे प्रयास ,अन्ततः,
सफलता ने खोले द्वार,
उस छोटी अवस्थाधारी भारतीय ने ,विश्व में,
‘पराबैंगनी ‘ किरणों के महत्व को दिया समझाय।
क्योंकि इस हिंदवाणी माटी को है,सफलता का वरदान।
इसलिए-
हे!
इसरो, न हो निराश…….।
अगर ‘कलाम ‘अपने पहले प्रयोग से होते निराश
तो क्या भारत ‘परमाणु-प्रशिक्षण’ का महत्व समझ पाता?
क्योंकि ,मन में उठते भाव,ख्वाबो में आकार है पाते,
फिर ,सपना बन उनींदी आँखों को भी बेचैन कर देते ।
तब कर्मशीलता आँखों की नींद छीन दूर ले जाती है।
यह सब इसरो तुने भी हमें दिखाया है,
कलाम के सपने को हकीकत का जामा भी तुने पहनाया है।
तो,वो एक दिन जरूर आएगा,
सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी और विक्रम दौड़ लगाएगा।
इसलिए-
हे!
इसरो, न हो निराश…..।
नाटककार ‘प्रसाद’ की लेखनी से उपजे,
‘कामायनी’ के मनु और श्रद्धा, शास्वत जीवन का पाठ है,पढाते,
निराशा में उम्मीद के दीप है जलाते,
मन्नवन्तरण के बाद ,सुनहरी किरणों के ख्वाब हैं,दिखाते,
वो उम्मीद तुम्हीं हो इसरो,तुम्हें सलाम।
इसलिए -हे!इसरो न हो निराश।MS Urmila Rathore🙏

2040cookie-check‘इसरो को नमन’

4 thoughts on “‘इसरो को नमन’”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.