‘त्याग'(धारावाहिक कहानी)भाग-1
कौशलपुर राज्य पहाडि़यों से घिरा बहुत सुंदर प्रदेश था।वहाँ के राजा थे-‘श्रीमान राव -रावल मोहन राज सिंह’।वे दयालु प्रवृति के व्यक्तित्व होने के साथ ही प्रजा वल्लभ राजा भी थे क्योंकि उन्होंने सेवा -भाव का व्रत अपना रखा था।समय के साथ रजवाड़ा-राज भूली बिसरी बातें बन चुका था,फिर भी राजा साहब अपनी जन्म -भूमि और जनता, दोनों से जुड़े कर्तव्य को नहीं भूले ,इसलिए उन्होंने अपनी प्रजा की भलाई के लिए अनेक कार्य किए गए।प्रजा भी अपने दयालु राजा से बहुत प्यार और आदर-सम्मान करती थी।राजा के इन कार्यों में सहायता करने के लिए योग्य सलाहकार हर समय तत्पर रहते थे।उन में से मुख्यसलाहकार ‘लाल सिंह’ राजा जी के ज्यादा नजदीक थे।वह एक तरह से उनके दाएं-बाएं हाथ थे।थे भी वह बहुत शालीन , कुशाग्र बुद्धि और हाजिर जवाब।राजा जी के परिवार में राज माता ‘मरुधर कँवर’,उनकी पत्नी राणी सा सूरज कँवर,राजकुँवर उदयवीर सिंह और राजा जी के दिल का टुकडा़ उनकी बिटिया राजकुँवरी मूमल।
दिखने में तो मूमल सामान्य नैन -नक्श वाली लड़की थी ,लेकिन स्वभाव से वह बहुत अच्छी थी जबकि राजकुँवर अच्छी लम्बाई के साथ आकर्षक व्यक्तित्व के धनि थे।
राजकुँवर उदय सिंह विदेश में रहकर मेडिकल की पढाई कर रहे थे ।पढने में बहुत होशियार थे। विदेश में रह कर भी पाश्चात्य जीवन शैली से अपने -आपको बचाए हुए थे।इस बार कुँवर उदय दो-तीन सालो से अपने देश आ रहे थे इसलिए राज माता जी के तो पाँव भी जमीन पर नहीं पड़ रहे थे क्योंकि अपने राजकुँवर के आने की खुशी में सारे इंतजाम खुद की देख- रेख में ही करवा रही थी क्योंकि अपने लाड़ले पोते को वह इतने सालो के बाद जो देखेगी इसलिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थी।
राजाजी की लाडली तो सबसे अलग थी ।उसे सादगी पंसद थी ।दिखावा उसे बिल्कुलभी अच्छा नहीं लगता था।उनकी कॉलेज तक की शिक्षा तो अच्छी जगह से हो गई लेकिन उन्होंने बी.एड. अपने पास के कस्बे से करने की सोची क्योंकि अब वह अपनी मातृभूमि को अच्छे से जानना चाहती थी तथा स्त्री शिक्षा को बढावा देने के लिए कुछ करना चाहती थी इसलिए वह पास के ही कस्बे के कॉलेज में एडमिशन लेकर वहीं के गर्ल्स हॉस्टल में रहने लगी।वहाँ वह सभी काम अपने हाथों से ही करती थी तथा वहाँ सभी उनका बहुत मान करते लेकिन वह सभी के साथ सामान्य ही रहती थी।
उस हॉस्टल के सभी कमरों में दो-दो लड़किया थी लेकिन राजकुमारी के कमरे में वह एक ही रह रही थी।एक दिन शाम के समय जब राजकुमारी अपना जरुरी काम कर रही थी कि,उनके दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी।उन्होंने उठकर कमरे का दरवाजा खोला।सामने हॉस्टल वॉडन के साथ एक लड़की थी। राजकुमारी उस लड़की को ठगी सी खडी़ देखती रही क्योंकि लड़की बहुत ही सुंदर थी। छरहरा बदन,तीखे-तीखे नैन-नक्श,सुराईदार गर्दन और घुटनो तक लम्बे बाल ।उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो परमात्मा ने बडी़ फूरसत से उसे तराशा हो।उन्हें इस तरह खोया देख वॉडन ने राजकुमारी से कहा”बाईसा हुकम, आपको अगर कोई समस्या नहीं हो तो इसको आप अपने कमरे में साथ रख सकती हैं क्या?”
राजकुमारी ने प्रतिउत्तर में कहा”सबसे पहले आप ध्यान रखिए कि आप मुझे मेरे नाम से पुकारेंगी। यह बाईसा हुकम नहीं बोलेंगी ।समझी ,उसके बाद इस हॉस्टल में जब सभी कमरों में दो-दो लड़कियाँ साथ रह रही है,तो मेरे साथ भी यह रह सकती हैं।मुझे कोई समस्या नहीं होगी ,बल्कि मेरी भी कोई अच्छी सहेली बन सकती हैं यहाँ। इसलिए यह मेरे साथ ही रहेंगी।”
वॉडन ने फिर थोडा़ डरते हुए कहा कि “अगर राजा साहब को पता चलेगा तो ,क्या होगा?
तब राजकुमारी मूमल ने कहा कि”आप क्यों डर रही हैं।दाता हुकम कुछ नहीं कहेंगे ।हम उन्हें अच्छे से जानते हैं।बल्कि वे तो इससे खुश होंगे ,इसलिए अब आप ऐसा सोचना भी छोड़ दीजिए।”
वॉडन उन्हें धन्यवाद देते हुए उस लड़की को आवाज देकर अंदर बुलाया और उससे परिचित करवाते हुए बताया कि -“यह वेदैही सिंह है।आज से यह आपके साथ ही रहेंगी, और वेदैही यह राजकुमारी मूमल हैं।”
वेदैही ने मुसकराते हुए हाथ जोड़कर उन्हें नमस्ते कहा।
राजकुमारी ने भी नमस्ते कहते हुए कहा कि “अपना सामान अंदर ही ले आओ।बाहर क्यों रखा है।”
वेदैही ने अपना सामान उठाया और अंदर लाकर एक तरफ नीचे रख दिया ।तब राजकुमारी ने उसे कमरे की एक अलमारी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि “तुम अपना सामान यहाँ रख सकती हो।” इसके बाद वॉडन मैम वहाँ से चली गई और राजकुमारी अपनी कुर्सी पर बैठ कुछ काम करने लगी ।काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो राजकुमारी ने पीछे घूम कर देखा कि वह लड़की अभी भी कमरे के एक कोने मे सिमटी खडी़ है।उसे यह देख कर आश्चर्य हुआ और उन्होंने कहा कि”तुम अभी भी खडी़ क्यों?देखों इस कमरे में यह दो बिस्तर लगे हुए हैं।एक तुम्हारा है और एक मेरा ,ठीक है,और यह देखो दो अलमारियों में से एक तुम्हारी और एक मेरी ,इसी प्रकार यह टेबल -कुर्सी भी तुम्हारी है।समझी,तुम यहाँ आराम से रह सकती हो।”
इतना सुनने के बाद वेदैही एक पलंग के किनारे सिकुड़कर बैठ गई।उसकी यह दशा देख मूमल उसके पास जाकर बैठते हुए बोली “देखो बहन,तुम इस तरह से शर्माते हुए रहोगी तो तुम्हारा जीना कठिन हो जायेगा।तुम पढाई कैसे कर पाओगी ?क्या तुम कभी अकेली नहीं रही हो?
वेदैही ने उत्तर देते हुए कहा”नहीं मैं कभी भी अपने गाँव से भी ज्यादा बाहर नहीं गई,क्योंकि ऐसा कभी काम भी नहीं पडा़ ,मेरी स्कूल और कॉलेज की पढाई प्राईवेट हुई हैं।सिर्फ परीक्षा के लिए मुझे स्कूल और कॉलेज जाना होता था और ज्यादा बाहर घूमना मेरे पापा को पसंद नहीं है ,इसलिए मैं बाहर ज्यादा जाती भी नहीं हूँ।”
मूमल को उसकी बाते सुन आश्चर्य हुआ इसलिए आगे पूछ लिया “फिर यह बी.एड के लिए तुम्हें यहाँ इतनी दूर कैसे भेज दिया?”
वेदैही ने उत्तर देते हुए कहा कि “मेरा मन था कि मैं बी. एड. करू ।तो मैने यह बात जब पापा को बताई तब पहले तो उन्होंने मना कर दिया फिर पता नहीं क्या सोचकर मुझे पेपर देने दिया और पास होने पर मुझे आज यहाँ छोड़कर गए हैं।पर मैं यह अच्छे से जानती हूँ कि वे अभी तक वापिस नहीं गए हैं बल्कि यहीं कहीं बैठे होंगे या फिर देखना मुझसे मिलने भी आ सकते हैं क्यों कि उन्होंने कभी भी मुझे अकेले कहीं जाने नहीं दिया है।मेरे पापा मेरे से कभी दूर नहीं रह सकते हैं, इसलिए मैं हमेशा उनकी आँखों के सामने ही रही हूँ ।”इसी के साथ वेदैही की आँखों से दो आँसुओ की बूँदे ढलक गई। मूमल उसे आगे कुछ कहने जा ही रही थी कि उसके दरवाजे पर फिर से दस्तक हुई ।उसने दरवाजा खोला तो सामने बाईजी खडी़ थी और उसके साथ एक सज्जन खडे़ थे।बाईजी ने उससे कहा “बाईसा हुकम अभी जो नई लड़की आई हैं ना यह उसके पिताजी हैं।एक बार उससे मिलना चाहते तो आप उसे बाहर भेज दीजिए।।”
वे दोनों अभी बात कर ही रही थी कि वेदैही भी कमरे के दरवाजे तक आ गई ।सामने अपने पिताजी को देख तुरन्त उनकी ओर गई और उनके चरण स्फर्श करक पास में खडी़ हो गई ।पिताजी ने उसक सिर पर हाथ फैरते हुए कहा “तू रह तो जायेगी ना यहाँ ।तेरा मन लग जायेगा ,अगर तुझे अच्छा नहीं लग रहा है,तो चल वापिस मेरे साथ ।”
तब उसने उत्तर देते हुए कहा “पापा मैं रह जाऊँगी।आप चिंता ना करे और अभी तक आप गए क्यों नहीं?
वो वो…. बेटा मैने सोचा एक बार तेरे से और पूछ लेता हूँ कि तेरा मन लगा कि नहीं। अगर नहीं लगा है तो ,मैं तुझे अपने साथ वापिस ही ले जाता हूँ ।”
पिता जी की बात सुन वेदैही ने कहा “पापा मुझे पढ़ना है,इसलिए मैं यहाँ रह जाऊँगी ।आप किसी प्रकार की चिंता मत कीजिए।”
पिताऔर बेटी की ऐसी बाते सुन मूमल से रहा नहीं गया और उनक पास जाकर कहने लगी “खमाघणी हुकम ,आप चिंता मत कीजिए ।यह मेरे साथ आराम से रहेगी। मैं इसका पूरा ध्यान रखूँगी।”
तब वेदैही ने मूमल का परिचय कराते हुए कहा कि “पापा यह मूमल हैं ,कौशलपुर दरबार के बाईसा हुकम ।”
पिताजी ने भी सकपकाते हुए तुरंत जुहार में हाथ जोड़ते हुए कहा “खमाघणी बाईसा हुकम।” क्योंकि पिताजी ने भी दरबार का नाम काफी सुन रखा था ।इस प्रकार किसी राजपरिवार से जुड़े किसी व्यक्ति से ऐसे आमना -सामना होगा ,उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। कुछ देर के लिए पिताऔर बेटी के बीच मौन पसर गया ।अब वह क्या बोले ?उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था। तब वेदैही ने अपने पिताजी से कहा “पापा आप अंदर आ जाईए।”
“नहीं-नहीं बेटा, मुझे देरी हो जायेगी अगर मैं अंदर आ गया तो ,इसलिए अब मैं निकलता हूँ ।हाँ अगले हफ्ते मैं आऊँगा मिलने के लिए।ठीक है ,बेटा ।”
हाँ में सिर हिलाते हुए वेदैही ने अपने पिता को वहाँ से विदा किया। उसके पिताजी बार-बार पीछे मुड़-मुड़कर उसे देखे जा रहे थेऔर वह भी उन्हें जाते हुए भरी आँखों से देख रही थी उनके इस अपनेपन को देख धीरे-धीरे मुस्करा रही थी ,राजकुमारी मूमल।साथ ही वह यह भी सोच रही थी कि किसी पिता के लिए अपनी बेटी को कहीं छोड़ना कितना कठिन होता है।
साथ रहते हुए मूमल और वेदैही धीरे-धीरे दोस्ती के पक्के धागे से भी बंधती जा रही थी क्योंकि इन दोनों के बीच पैसे और रूतबे की कोई अहमियत नहीं थी और न ही सुंदरता का महत्व था क्योंकि वेदैही इतनी सादगी पसंद लड़की थी कि उसे कभी भी मूमल की अमिरी के सामने अपनी गरीबी फीकी नजर आई हो।बल्कि वह तो अपनी सादगी में ही खुश रह पाती थी ।यह बात मूमल ने भी जान ली थी इसलिए उन दोनों के मध्य कभी भी मनमुटाव नहीं हुआ।
मूमल और वेदैही की दोस्ती के बारे में पूरे कॉलेज में भी चर्चा होती थी ।इसके पीछे का मुख्य कारण यह था कि मूमल की वजह से लड़के वेदैही को छेड़ना तो दूर उसकी तरफ देख भी नहीं पाते थे इसलिए छिपते -छिपाते ही अपनी आँखें सेक लिया करते।वेदैही की सुंदरता के चर्चे किसी न किसी रुप में चलते ही रहते थे,लेकिन कोई उससे बात करने की हिम्मत नहीं कर सकता था।तब यदा -कदा उसके प्रति अपने भावों को वे कहीं बजने वाले गानों के माध्यम से व्यक्त कर देते थेतो उसके बोल उसके कानों में पड़ते जिससे वह अंदर ही अंदर बेचैन हो जाती क्योंकि बोलों की नजाकतता वह भी समझती थी।जिसमें मुख्य बजने वाले गीतों में प्रमुख था-
‘ना गजरे की धार,
ना मोतियों की माल,
ना कोई किया श्रृंगार,
फिर भी कितनी सुंदर हो,
तुम्हीं तो मेरी प्रियवर हो।
ऐसे शब्दों को सुन वेदैही अंदर ही अंदर डरते हुए बेचैन हो जाती थी।तब मूमल उसे हिम्मत बंधाती थी।और उसका सुरक्षा कवच मजबूत करती थी।अब धीरे-धीरे वेदैही में भी हिम्मत आने लगी थी।इसी बीच वेदैही के पापा भी हर पंद्रह दिनों में एकाध चक्कर जरुर वहाँ का लगा ही लेते।बेटी की हिम्मत और पढ़ने के प्रति लगन देख कर अंदर से संतुष्ट भी होते ।
मूमल से मिलने तो हर दिन कोई न कोई आता ही रहता है।तब मूमल बाहर गेस्ट रुम में जाकर उनसे मिल लेती थी।वहाँ से आने वाला सामान नौकर कमरे में रख जाते लेकिन वेदैही कभी भी उसके परिवार वालो से नहीं मिली थी।मूमल वेदैही के सामने रोज ही अपने भाई की बातें किया करती थी ।उसने यह भी बता दिया कि आने वाली सोलह तारीक को उसके भैया विदेश से आ रहे हैं।वह उनसे मिलने के लिए बहुत बेचैन हो रही थी क्योंकि उसने अपने हाथो से भाई की कलाई पर पिछले तीन सालों से राखी नहीं बांधी थी।इस बार वह जरुर उन्हें राखी बांधेगी।क्योकि इस बार राखी बीस तारीक को है तब तक बी.एड. की मासिक परीक्षा भी हो जायेगी।”।तब वेदैही ने बताया कि “उसके भी दो छोटे भाई हैं जो स्कूली पढाई में लगे हुए हैं। “वह भी राखी पर अपने गाँव अवश्य जायेगी ।
फिर दोनों पढाई में लग गई ताकि अच्छा नतीजा आ सके।
वेदैही कहीं भी अकेले जाने से कतराती थी क्योंकि उसे अपने आस-पास फैल रही परिस्थितियाँ डरा रही थी।
एक दिन अचानक मूमल को अपने घर जाना पडा़।उन्हें लेने के लिए उनके मुख्यसलाहकार लाल सिंह जी का पुत्र ‘विवेकाराज सिंह ‘ आये थे।वह गेस्ट रूम में उनका इंतजार कर रहे थे कि वेदैही को किसी जरुरी काम से उधर से जाना पड़ा।अद्वितिय सौंदर्य को देख , उनके मुँह से अनायास निकल गया wow! और वह उसे देखने के लिए खिड़की में खडे हो गये।वेदैही इन सब से अनजान थी ।वह ठगे से खडे उसे ताके जा रहे थे, तभी पीछे से मूमल ने आवाज देते हुए कहा “जनाब कहाँ खोये हो।”अचानक मूमल की आवाज ने उन्हें चौंका दिया ।घबडाहट में अटकते हुए इतना ही कह पाये-
“वो देखिए कितने सुंदर पेड-पौधें हैं वहाँ, मैं तो उन्हें ही देख रहा था।”
मूमल ने बाहर झाँकते हुए उसे छेड़ने की गरज से पूछ ही लिया-
“कहाँ हैं पेड़-पौधे? यहाँ तो, देखिए जनाब सुखी खेजडी़ है ,जिसके पत्ते भी उसकी अवस्था के अनुसार इसका साथ छोड़ते जान पड़ रहे हैं।”
उसकी सुन उसने खिड़की के बाहर देखा ,तो सच में वहाँ कोई हरियाली नहीं थी ।वह सकपका गये। इसलिए झेंपते हुए आगे कुछ कहने जा ही रहे थे कि मूमल बीच में ही बोल पडी़ -“जनाब से झूठ भी नही बोला जाता ।आगे से सोच समझ कर बोलना कैप्टिन साहब ।समझे।”
विवेकाराज सिर झुकाते हुए उनका सामान उठाकर इतना ही कह पाया-“अब चले बाईसा हुकम।”
“हाँ चलिए राज साहब।”प्यार से सभी उसे राज कहते थे।सामान को गाडी़ में रखा और वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।देखने में तो राज गाडी़ चलाते हुए मूमल की बातों का जवाब दे रहे थे,लेकिन आंतरिक मन में विचारों और भावनाओ की आँधी चल रही थी जिसमें उनका वजूद एक तिनके के समान उड़ता जा रहा था।रह-रह कर वेदैही का वह अलौकिक सौंदर्य उसे बेचैन किया जा रहा था।उसकी मनोस्थिति मूमल समझ गई।इसलिए उसकी तंद्रा भंग करते हुए पूछ ही लिया ।”किसके ध्यान में इतने मग्न खोये हुए हो कि तुम्हें होश ही नहीं रहा, कि हमारे पुरखों की छतरियों के पास से गुजरने पर, वहाँ हमें ,अपनी गाड़ी थोड़ी देर रोक कर, सिर झुकाना भी होता है।”
एकदम से हडबडाते हुए उन्होंने कहा-“माफ करना बाईसा हुकम ।”इसी के साथ उसने गाडी़ को रिवर्स ले कर वहाँ रोक दिया।मूमल ने उसकी इस हालत का मजा लेते हुए आगे कह दिया कि “मुझे काकासा से अब बात करनी होगी कि”
बीच में ही टोकते हुए राज ने कहा “आप क्या बात करेंगी?”
“अब भोले मत बनो तुम्हारी दशा खुद तुम्हारी हालत बयान कर रही है।”
“आप गलत समझ रही हैं हुकम ,ऐसा कुछ नहीं हैं, जैसा आप समझ रही हैं।”
“तो क्या बात है ,जो तुम इतना खोये हुए हो?”
“वो ऐसा है हुकम कि अभी हम जिस गाँव यानि काशीपुरा से गुजरे न तो मुझे वहाँ से जुडी़ एक घटना याद आ गई ।हमारी बटालियन में यहाँ का एक सिपाही था ,जो कुछ दिनों पहले शहीद हो गया ।उसके अंतिम समय में ,मैं ही उसके पास था ,तो उसने मुझे जो कहा वह सभी मुझे अनायास ही याद आ गये थे ,इसलिए मैं जरा भावना में बह गया।” बडी़ चालाकी से वह अपनी असली बात छिपा गया।
मूमल के चेहरे पर भी उदासी छा गई।वह उसी भावों में खोई हुई , गाडी़ से नीचे उतर कर अपने पूर्वजों को प्रणाम करा,और गाडी़ में बैठ ,गढ की ओर रवाना हो गए।(जारी………..)MS Urmila Rathore🙏
Amazingly beautiful
Bahot Badhiya ma’am
So good.