जीवन की सीख
हरे भरे पहाड़ों से घिरा,था वह सुंदर जंगल
कल -कल गीत सुनाती बहती, शील नदी हर पल
ऊंचे -ऊंचे पेड़ करते,नील गगन से बातें
बरगद दादा की गोद में, पलते -खेलते असंख्य नन्हें बच्चे
ऐसे सुंदर वन के जब्बर सिंह थे,राजा
जिन्हें घेरे रहती हरदम ,उनकी अनोखी प्रजा
एक आंख का मालिक कौवा, था उनका सेवक
चितकबरी भेंगी बिल्ली,थी उनकी मौसी
चालक चतुरी चुहिया ,पा गई थी
उसके मंत्रिमंडल में अनोखा पद
पूरे दिन घूम -घूम कर करती,वह जासूसी खूब,
दमड़ीमल खरगोश ,छोटी आंखों पर पहने मोटी ऐनक
पूरे दिन काम था उसका, गिने वह मोटी रकम
एक दिन नभ में,काले बादलों ने डाल दिया था डेरा
बिजली चमकी, नदी ठिठकीं, पुरवाई ने हलचल मचाई
चिमकी गिलहरी ने,कुंडी खोल पार्क की राह पकड़ी
जहां मिल ही गई उसे , सखियों की सारी टोली
मिल-जुल कर सबने हुड़दंग मचाया ,खेले विभिन्न खेल
जंगल में मंगल रच गया ,नाचे ता-ता थैया
अरे…..यह क्या….?
एक शोर उठा जंगल में
मंच गई भगदड़ भारी..
आया भालू मदारी, संग लाया बंदरिया खिलाड़ी
सच्ची-सच्ची बात बताती, करती खूब तमाशा
जिसने सुना ,वह भी दौड़ा ,देखने खेल अनोखा
किसी की सुंथली सरकी,कोई गिरा अंटाचट
नन्हें थुलथुले हाथी ने तो, पकड़ रखी थी…निकर
इठलाती हिरणी आगे आई, पीछे आया नटू चूहा
मैं -मैं करती बकरी आई, भेड़ को भी संग लाई
कौवों का सरदार आया,संग अपने बेटे को लाया
टोपी संभाले आई भैंस , चश्मे में इतराता आया बैल
सखियों की टोली आगे बैठी,देखने अनोखा खेल
पार्क में खूब जमा हुजूम..
जोर-जोर से बजने लगी तालियों की गूंज
भालू मदारी ने ढोलक पर लगाई थाप..
ता..थिन ता…थिन ता…
मदारी के कहने पर, ठुमक- ठुमक कर दिखाया
नन्ही बंदरिया ने नाच
फिर बस्ता उठाकर चली नन्ही ,पढ़ने को काला अक्षर
कालू बंदर ने पाठ पढ़ाया, ककहरे का ज्ञान कराया
टन -टन -टन -टन बजी घंटी, नन्ही ने घर की राह पकड़ी
बाहर खड़ा था ,टर्र -टर्र मेंढक का रिक्शा
झट उसमें जा बैठी नन्हीं..पलक कर ली थी उसने बंद
मेंढक ने रिक्शा आगे बढ़ाया,साथ उसके बैठा था धुर्त गीदड़
पर यह क्या…..?
बीच राह में उस पाजी मेंढक ने,रखा नन्ही की जांघ पर हाथ
तभी नजदीक खिसका गीदड़, नन्हीं के कंधों को दिया दबा
नन्ही छोटी थी, इसलिए समझ सकी न उनकी चाल
टर्र -टर्र की हिम्मत बढ़ी और झट उसने बढ़ाया हाथ
नन्ही के होंठों को छू लिया,करने लगा कुछ इशारे
नन्ही डरी ,सहमी पर समझ सकी न वह हालात
सब दर्शकों की साँसे अटकी ,अब क्या होगा आगे?
उसके पीछे उड़ रही थी एडवोकेट मैना,उसने तुरंत मामला जाना
और……
पकड़ी टर्र -टर्र की कॉलर और गीदड़ को लगाई झापड़
नन्ही को लगा गले , समझाने लगी वह कुछ बातें
देखो बेटा और तुम सब भी जानों ,
मेरी बातें ध्यान से सुनो …
कोई अनजान ,अगर तुम्हारे सिर पर रखता हाथ
तो वह है आशीर्वाद ,तुम उन्हें करना प्रणाम
लेकिन कोई अगर तुम्हारी छाती पर रखे हाथ
और लगे सहलाने गाल..
तुम्हारी जांघों पर धरे गलत तरीके से हाथ
तो तुम्हें चुप नहीं रहना है,
अपने घर वालों और अपनी टीचर से करना बात
बतलाना अपने हाल
नन्ही ने सिर हिलाया ,समझ गई मैं बात,
मदारी ने फिर बजाई डुगडुगी
और उसकी ढोलक से निकली तगड़ी आवाज
तागड़ धिना…..तागड़ धिना…..
हम रखेंगे ध्यान,हम रखेंगे ध्यान…
चारों तरफ स्वर ,गूंज उठा जंगल में
तभी तोतेमल इंस्पेक्टर की गाड़ी आई
उन दोनों की उसने हजामत बनाई
और…..उन दोनों को जेल की हवा खिलाई
और राजा जब्बर सिंह ने मैना की तारीफ की
सबके खुशहाल जीवन की कामना की
जंगल में फिर मंगल रच गया,
सब ने मिल कर बजाई ताली
और…..
फिर मदारी ने समेटा सामान
पकड़ हाथ नन्ही का , निकल पड़ा नई राह की ओर…….
Urmila Rathore