उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
‘वर्तमान परिस्थितियों में राजनीतिक स्वरूप’

बात उन दिनों की है,जब हमारे मित्र के घर नया -नया टीवी लगा था।रविवार की सुबह उनका कमरा एक छोटा सिनेमा हॉल बन जाता था। उस समय का देखा एक दृश्य आज यकायक सामने आ गया दृश्य जो, कृष्ण के द्वारा शान्ति का संदेश लेकर हस्तिनापुर आने के उपरांत से जुड़ा है।जब दुर्योधन इस शान्ति के प्रस्ताव को नहीं मानता हैं बल्कि श्रीकृष्ण को बंधी बनाने की बात करता है।उस दौरान हर कोई दुर्योधन को समझाना चाहते हैं क्योंकि वे युद्ध नहीं चाहते लेकिन दुर्योधन किसी की बात नहीं मानता हैं और सबको युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहता है।उस समय हस्तिनापुर के राजनैतिक स्थिति में अनेक उठक पटक शुरू हो जाती है। ऐसे हालात में धृतराष्ट कुछ नहीं बोलते हैं उन्हें सिर्फ अपने सौ पुत्रो की जिंदगी और उनकी इछाएँ ही सर्वोपरि लगी। ।एक अपने बेटे की जि़द के आगे पूरे राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में डाल दी ।अपनी जनता के बारे में नहीं सोचा सिर्फ एक जुनुन में सब स्वाह हो गया । ऐसा ही दृश्य वर्तमान में राजनीति के परिपेक्ष में दिखाई दे रहा है ।एक और जहां देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है ,जिससे रोज असंख्य मौते , जीवन की हकीकत से रूबरू करा रही है। मानव जीवन क्षण भंगुर है इसका महत्व समझा रही है ।लेकिन वाह रे! मानव सामने दिख रही परिस्थितियों से विमुख सिर्फ सियासी रंगत में रंगा हुआ ही दीख रहा है।ऐसे में तुलसीदास की पंक्तियां जेहन में अनायास ही आने लग जाती है। कि “धरा को प्रमान यही तुलसी जो फरा सो झरा ,जो बरा सो बुताना।” ।फिर मानव किस पर घमंड करता है ।यह जीवन कागज का पुतला है जो एक बूंद लगने मात्र से पिघल जायेगा । वर्तमान में वह एक बूंद एक छोटा सा वायरस कोरोना है जो अहंकारी मानव से भरे हुए पूरे विश्व को घर की चारदीवारी में कैद कर चुका है। वही निश्चल और निस्वार्थ जीवन की परिस्थितियों से जूझने वाला पक्षी जगत और पशु जगत इन सब से स्वतंत्र खुली फि़जा में आराम से आ जा सकतें हैं । परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ कृति मानव घरों में कैद बेबस होते हुए भी अपने स्वार्थ को नहीं त्याग पा रहा है तथा आज भी अपने स्वार्थ पूर्ति में ही लगा हुआ है। जीवन और जीविका उनके लिए कठिन होती जा रही है।इस संकट की घड़ी में सरकार का कार्य अपनी जनता और उसकी सुरक्षा से जुड़े ,जिनको करने मैं दिन रात एक कर दे ना है। लेकिन वर्तमान राजनीति का जो दृश्य हैं,वो महाभारत की गांधारी की भूमिका स्पष्ट करती हैं,क्योंकि जिस प्रकार गांधारी अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सिर्फ अपने पुत्रों की जिंदगी को ही सुरक्षा की कामना करने में लगी रहती है, उसे न्याय -अन्याय कुछ भी दिखाई नहीं देता हैं वही दृश्य राजनीति मैं दिखाई दे रहा है जहां देश हित की भावना, राष्ट्र हित की भावना और राज्य हित की भावना ,दर किनार करके सिर्फ अपने पार्टी विधायकों को बचाने में दिन -रात एक किए जा रहें हैं । उन्हें यह पता नहीं चल रहा है, कि मेरी जनता क्या चाहती है? जनता ने हमें चुन कर भेजा है। हमारा फर्ज क्या है ?हमें काम क्या करना है? यह सब भूल चुके हैं।जनता ने अपने -अपने अधिकारों का प्रयोग करके एक योग्य व्यक्तित्व को प्रतिनिधित्व के तौर पर चुनकर देश की बागडोर उनके हाथ में सौंपी थी। लेकिन अफसोस आज नेता अपने स्वार्थ साधने में ही लगे हैं।चुनावी नेता आज अपनी झोली में अपने विधायको को संभाल कर एक बिल से दूसरे बिल में सुरक्षित रखने की कोशिश में ही लगे हुए है। जनता कहां है? उनका दर्द कैसा है? उनकी पीड़ा कौन हरेगा ?यह कोई देखने वाला नहीं है ।क्योंकि अभी राजनेतिक दल सिर्फ आरोप -प्रत्यारोप के खेल में लगे अपने आपको श्रेष्ठ साबित करने की फिराक में ही लगे हैं।वे यह भूल रहें कि जनता इतनी भोली तो नहीं कि उन्हें कुछ दिखाई ही न दे ।वे जब अपने अधिकारो का प्रयोग करना जानती है तो वे अच्छा- बुरा भी समझ सकती है।यह देख कर सूरदास की ‘भ्रमरगीत ‘में लिखी गई चंद पंक्तियाँ “राज धरम तौ यहै’ सूर ‘ जो प्रजा न जाहि सताए।” सोचने पर विवश करती ।क्या यही राजनीति है? क्या यही मानव धर्म है? जब एक नेता प्रतिनिधित्व करता है तभी वह जिम्मेदारी के पद पर आसीन होता है , इसलिए उसके स्वार्थ रहित परिस्थितियों मैं रहने परही वह जनता के दिल में रह सकता है । जनता ऐसे नेता के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो सकती हैं उन्हें सात पीढ़ियों के लिए संसाधन जुटाने की जरूरत ही नहीं पड़ती ,जनता उन्हें कभी भी अपने दिल से निकाल ही नहीं पाती है । उन्हें अपने दिल के एक संरक्षित कोने में सुरक्षित रखती है।भारत की वीर प्रसूता पृष्ठ भूमि पर ऐसे अनेक व्यक्तित्व आज भी सुरक्षित हैं।लेकिनआज के रूप में ऐसे व्यक्तित्व कम ही नज़र आते हैं। तभी तो यह परिस्तियाँ जनता को सोचने के लिए विवश करती हैं,कि क्या इसी के लिए हम अपने अधिकारों का प्रयोग करते हैं? क्या यही राजनीति है? कि जनता को संकट में डाल ,अपने स्वार्थ रुपी झोली में अपने बच्चों को लटकाए इधर से उधर मारे- मारे फिरे। क्या उस बेबस मजदूर और मुखौटे के आवरण में छुपा मध्यमवर्ग जो न हीं उच्च वर्ग की बराबरी कर सकता है और ना ही निम्न वर्ग की जीवन शैली अपना सकता है वह कहां जाएं? किससे पूछें ?क्योंकि उसे समझने वाला कोई नहीं है ।ऐसी परिस्थितियां में एक ही बात याद आती है जो हजारी प्रसाद द्विवेदी जी द्वारा लिखी गई है कि ‘शिरीष के फूल ‘सुखने के बाद भी कभी झड़ते नहीं है सूखकर खड़खड़ ,खड़खड़ करते हुए हवा में डरावनी आवाज पैदा करते रहते हैं ।और स्वयं अपने स्थान पर ही चिपके रहते हैं जब तक कि नई पौध आकर उन्हें धक्के देकर नहीं निकाले ।क्यों ना बाबा समय रहते अपना स्थान छोड़ दें । दूसरों के लिए मार्गदर्शक बने। नई पीढ़ी के लिए ,युवा जोश और युवा शक्ति के लिए रास्ता दे ।उनमें नया जोश भर कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें ,ताकि देश नई शक्ति और ऊर्जा के साथ वैश्विक परिस्थितियों का सामना कर सके और बुलंदियों के साथ आसमा को छू सके ।जनता जनार्दन ऐसे माहौल में अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हुए गर्व का अनुभव कर सकेगी । तभी तो बापू और अन्य व्यक्तियों का सपना पूरा होगा। क्योंकि उन्होने इस राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया था ।तभी हकीकत में हमारे सामने जो भारत हैं,वह विश्व गुरु के पथ पर आसीन होगा। जय हिंद ।

  MS Urmila Rathore 🙏
710cookie-check‘वर्तमान परिस्थितियों में राजनीतिक स्वरूप’

2 thoughts on “‘वर्तमान परिस्थितियों में राजनीतिक स्वरूप’”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.