उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
खत की मिठास

सुनैना डॉक्टर हरिप्रसाद जी की इकलौती बेटी थी। वह बचपन से ही नटखट और एक प्यारी सी लड़की थी ।वह पढ़ने में बहुत होशियार थी।सरकारी डॉ. होने के कारण उनका तबादला यहाँ-वहाँ होता रहता था, जिसमें ज्यादातर गांव ही होते थे। साथ ही उन्होंने सेवा भाव का व्रत भी ले रखा था इसलिए डॉक्टर साहब को गांव में सेवा देना ज्यादा अच्छा लगता था। वह अपनी बेटी को पढ़ा लिखा कर डॉक्टर बनाना चाहते थे, ताकि उनके इस काम को वह आगे बढ़ा सके इसलिए उसको बचपन से ही एक अच्छे बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया था। मेधावी छात्रा होने के कारण सुनैना निरंतर उपलब्धियां हासिल करते जा रही थी। एक दिन वह समय आया जब उसने बारहवीं कक्षा अच्छे अंको से उत्तीर्ण की और नीट की तैयारी के लिए कोई अच्छे कोचिंग इंस्टीट्यूशन में जाने की तैयारी करने लगी। लेकिन वहां जाने से पहले सुनैना कुछ दिन अपने मम्मी पापा के साथ रहना चाहतीथीइसलिए वह उनके साथ रहने के लिए हमीरपुर गांव आ जाती है। यह गांव छोटा सा था ।रेगिस्तानी इलाका होने के कारण अक्सर यहां अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता, जिसमें प्रमुख समस्या बिजली और पानी की थी। लोगों को पानी के लिए दूर- दूर जाना पड़ता था। और बिजली का तो आंख मिचौली का खेल ही पूरे दिन चलता रहता था। गर्मियों में रहना दुर्भर हो जाता था ।लेकिन फिर भी यहां पर संध्याकालीन समय काफी रोचक हुआ करता था डॉक्टर साहब का क्वार्टर अस्पताल में ही था तथा अस्पताल के पीछे कालबेलियो की बस्ती थी ।जहां पर लोग संध्याकालीन समय में नाच गाने के साथ विभिन्न करतब दिखाने की तैयारियां करते थे। और वह दृश्य बहुत सुंदर होता था। डॉ.साहब भी कभी-कभी बाहर कुर्सी लगा उनके करतब देखा करते थे। सुनैना को आए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए थे। उसका मन भी यहाँ नहीं लग रहा था ।क्योंकि उसका साथ देने वाला वहां कोई नहीं था ।घर में अकेली थी। मम्मी घर के काम में व्यस्त रहती थी और पापा अपने डॉक्टरी के काम में लगे रहते थे ।लेकिन फिर भी अपनी बेटी के लिए समय निकालते थे ।जिससे कि उसकी बोरियत कम हो सके। आज डॉक्टर साहब ने अपनी बेटी से कहा कि – चलो बेटा तैयार हो जाओ मेरे साथ हॉस्पिटल चलो ।आगे चलकर तुम्हें भी तो यही काम करना है ,तो क्यों ना तुम मेरे साथ चलकर देखो कि काम कैसे होता है ।सुनैना ने पहले तो मना किया फिर पता हीं क्या सोचकर हां कर दिया। और कहाकहा-अभी आई पापा ।कहते हुए तैयार होने चली गई ।उसने गांव के माहौल के अनुसार ही कपड़े पहने और पापा के साथ अस्पताल चली आई। सुनैना आज पहली बार अपने पापा के साथ आई थी ।वहां का माहौल साफ सुथरा था। नर्स और कंपाउंडर ने सारी सुविधाएं कर रखी थी।बाहर लाइन में मरीज बैठे रहे थे ।अस्पताल के आस-पास हरा-भरा परिवेश था ।वहाँ बड़े-बड़े पेड़ थे ।जिससे वहाँ सघंन हरियाली थी ।उन पर परिंडे लगाए गए थे। इस कारण पक्षियों का कलरव वहाँ कुछ ज्यादा ही हो रहा था ।सुबह का समय होने के कारण भगवान भास्कर अभी अपने प्रचंड रूप में नहीं आए थे। उसके पापा को 8:00 बजे अस्पताल आना पड़ता था। वह पापा के पास कुर्सी लेकर बैठ गई तथा उनको ध्यान से देखने लगी। नर्स एक-एक करके मरीजों को अंदर भेज रही थी। सरकारी अस्पताल में ज्यादातर मरीजों को दवाई भी मुक्त दी जा रहीथी।वह काम कंपाउंडर ने संभाल रखा था। इसलिए वहां पर माहौल एकदम व्यवस्थित था। तभी वहाँ एक गाड़ी आती है और एक व्यक्ति नर्स से कहता है कि -डॉक्टर साहब कहाँ है?उनसे कहो कि मेरे बेटे को चेक करे पता नहीं उसे क्या हो गया है? डॉक्टर साहब नर्स के साथ के साथ बाहर जाते हैं ।और गाड़ी में लेटे हुए एक नौजवान जो सत्रह-अट्ठारह वर्ष का लग रहा था। उसको चेक करते हैं ।वह बेहोश था। चेक करके बताते हैं ।कि डरने की कोई बात नहीं है ।अभी होश आ जाएगा ।शायद यह दो-तीन दिन से सोया नहीं है। इसके दिमाग में कोई तनाव चल रहा है। इसलिए यह बेहोश हो गया है।साथ ही उसको अंदर लाने के लिए कहते हैं ।और स्वयं भी अंदर आ जाते हैं हैं। वार्डबॉय स्टेक्चर पर उस बच्चे को सुला कर अंदर ले आते हैं। और डॉक्टरसाहब की लिखी गई दवाइयों के अनुसार उसका ट्रीटमेंट शुरु हो जाता है ।और उसे ड्रिप लगा दी जाती है ।दो-तीन घंटे के बाद उस बच्चे को होश आ जाता है। घबराए हुए पिता बच्चे से बार -बार पूछते हैं लेकिन बच्चा कोई उत्तर नहीं देता है।तब डॉक्टर साहब वहाँ जाते हैं और उसे प्यार से समझाते हुए बातो का सिलसिला आगे बढा़ते है
और उसे शांत रहने के लिए कहते हैं ।बातों- बातों में डॉक्टर साहब बच्चे से यह पूछते हैं कि तुम क्या कर रहे हो ।तो उसने बताया कि वह एनडीए की तैयारी कर रहा है ।और अगले रविवार को उसका पेपर है ।दो दिन से मैं फिजिक्स ढंग से नहीं पढ़ पा रहा था। इसलिए दिमाग में थोड़ा तनाव चल रहा था ।उसने आगे बताया कि यहाँ कोई अच्छा फिजिक्स पढाने वाला कोई नहीं है, इसलिए कल थोड़ी टेशन हो गई थी क्योंकि बाकी विषय तो मैंने अच्छे से कर लिए है। तब डॉक्टर साहब उससे कहते हैं कि -आज से तुम्हारी यह समस्या भी नहीं रहेगी क्योंकि अभी मेरी बेटी यहाँ आई हुई है,वह तुम्हारी मदद करेगी क्योंकि उसकी फिजिक्स बहुत ही अच्छी है और वह नीट की तैयारी कर रही है। यह सुनकर बच्चा खुश हो जाता है डॉ.साहब फिर बेटी को वहाँ बुलाते हैं और उसे उस बच्चे से मिलाते हुए उसकी समस्या बताते हुए अपना फैसला भी सुना देते हैं।जिसे उनकी बेटी ने भी स्वीकार कर लिया । उसके बाद उसे दवाई देखकर घर भेज दिया जाता है ।और आराम करने के लिए डॉक्टर साहब उसे सलाह देते हैं । तथा कल शाम अपने घर आने के लिए उसे बोल देते हैं । उसके बाद डॉक्टर साहब दूसरे मरीजों का इलाज करते हैं और सुनैना भी वहीं बैठी रहती है। दूसरे दिन सुनैना अपने पिताजी के साथ अस्पताल जाती है। और उनके क्रियाकलापों को अच्छे से देखती देखती है ।लोगों से बातें करने का तरीका समझती है ।उन्हें वह सब बहुत अच्छा लगता है ।जब कोई छोटा बच्चा रोते हुए आता है, तो वह उसे गोद में लेकर चुप कराने का प्रयास भी करती है ।आज उसे वहां का माहौल थोड़ा ठीक लग रहा था ।इसलिए वह बोर भी नहीं हुई थी । और समय पर पापा के साथ वापस घर आ जाती है। संध्याकालीन समय डॉक्टर साहब बाहर बैठे हुए पेपर पढ़ रहे थे साथ ही सुनैना से किसी विषय पर बातचीत भी कर रहे थे, कि-तभी वह बच्चा आता है और डॉक्टर साहब के चरण स्पर्श करता है। डॉक्टर साहब सिर ऊपर उठाते हुए उसे देखते हैं ।और आशीर्वाद देते हुए उसे कुर्सी पर बैठने का इशारा करते हैं ।उसके बाद अपनी बेटी से मुखातिब होते हुए कहते है कि -लो बेटा संभालो अपने इस पेशेंट को और इसका ट्रीटमेंट करो। सुनैना हंसते हुए अपने पापा से कहती है कि -पापा आप भी क्या बोल रहे हो? और फिर उससे उसके विषय की कठिनाई जानने का प्रयास करती है। फिर वह बच्चा अपनी समस्या उसको समझाने लगता है ।और उसको दूर करने में सुनैना जुट जाती है।सबसे पहले सुनैना ने उसका नाम पूछा और कहा अपना नाम तो बताओ मैं तुम्हें बुलाऊं किस नाम से। तो उसने अपना नाम रोहित बताया ।उसके बाद उस दिन काफी देर तक सुनैना उसको समझाती रही। दूसरे दिन भी उसे आने के लिए कह दिया था ।रोहित काफी होशियार था। इसलिए सुनैना मन से उसे पढ़ा रही थी। रही थी । दूसरे दिन रोहित समय पर आ गया। सबसे पहले वह डॉक्टर साहब से और सुनैना से नमस्ते कहता है और फिर अपनी आगे की समस्या को दूर करने के लिए तैयार हो जाता है ।सुनैना भी उसकी समस्या सुनती है और ढंग से उसे सुलझाने का प्रयास करते हुए पढ़ाती है। आज उसे पढ़ाते हुए काफी समय हो गया था ,क्योंकि कल उसका पेपर है तो उसे समय पर वहां पहुंचना है तो कोई भी डाउट उसके मन में नहीं रहना चाहिए ।उसका सेंटर पास के ही कस्बे में आया था। ऐसा उसने सुनैना को बता दिया था और जब उसकी सारी शंकाएं दूर हो गई तो उसने एक प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ सुनैना को देखते हुए धन्यवाद दिया । और मुस्कुराहट के साथ वहां से रवाना हो गया ।जाते-जाते उसने दुबारा पलटकर सुनैना को देखा और दोबारा धन्यवाद कहा और जल्दी से वहां से निकल गया ।सुनैना एक-दो दिन से मिले इस अजनबी व्यक्तित्व के एहसास को अनायास ही अलग रूप में महसूस करने लगी थी। साथ ही उसकी आंखों में एक अलग सी कशिश थी। जिससे शायद वह अपने आप को बंधा हुआ सा महसूस करने लगी थी इसलिए उसके बार-बार धन्यवाद करने पर उसके अंदर अलग सी खुशी महसूस हो रही थी ।और उसमें काफी देर तक डूबती रही फिर अंदर चली गई ।दूसरे दिन वह पापा के साथ अस्पताल जाती जरूर है , लेकिन उसकी आंखें अभी भी किसी को तलाश कर रही थी ।उसे पता था कि उसकी तलाश बेकार है ।आज वह नहीं आएगा क्योंकि पेपर देने गया है ।तो वह अनमने भाव से पूरे दिन पापा के साथ रहती है ।और घर लौट आती है। आज पूरे दिन उसका मन उदास था। संध्याकालीन समय रह-रहकर उसकी आँखे दरवाजे की तरफ उठ रही थी। इसलिए पापा के पास बैठी हुई उधर ही ताके जा रही थी । सहसा उसके पापा ने अखबार पर नजर गड़ाए हुए कहा पढ़ा तुमने आज का पेपर, देखो कितना हंगामा हुआ है इस आरक्षण को लेकर । लोगों में इतनी जड़पे हुई है ।कितने वाहन फूंक दिए गए। कितना सरकारी स्तर पर नुकसान हुआ ।लेकिन लोगों को इससे क्या।वे सब तो अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए हैं ।लेकिन उसका मन
इन बातों में नहीं लग रहा था ।और वह बहाने बनाती हुई मां के पास चली जाती है। उसकी माँ किचन में थी और उसकी पसंद के मलाई कोफ्ते बना रही थी। जो उसे बहुत पसंद है ।साथ में उसे बिरयानी अच्छी लगती है उसकी तैयारी भी कर रखी थी ।क्योंकि उसके जाने का समय भी नजदीक आ रहा था। इसलिए मां उसे सारी चीजें बनाकर खिलाना चाहती थी। उनके पास जाकर वह इधर उधर की बातें करने लगी। लेकिन उसका मन फिर भी उदास था। मजबूरी में वह अपने कमरे में चली जाती है और बिस्तर पर पड़कर किसी किताब के पन्ने पलटने लगती है ।अचानक उसे अपने मन के भावो को महसूस कराती एक कविता मिलती है ।जिसको पढ़ कर उसे अंदर से सुकून महसूस होता है और वह उसको पढ़ने में खो जाती । दूसरे दिन वह देर तक सोती रही क्योंकि रात को उसे बहुत देर के बाद नींद आई थी ।इसलिए उसकी मम्मी ने उसे जगाया भी नहीं ।और चुपचाप देख कर चली गई। उसके पापा समय पर अस्पताल चले गए ।वह तकरीबन 10:00 बजे के करीब उठी । और मां से शिकायत करते हुए बोला कि आपने मुझे उठाया क्यों नहीं तब माँ ने समझाया कि तेरे पापा ने मना कर दिया कि सोने दे। फिर वह बार जाती है और टेबल पर रखे हुए पेपर को उठाकर पढ़ ने लगती है ।जिसमें कल के पेपर के बारे में कुछ समाचार छपा था ।उसको पढ़ने लग जाती है ।तभी मां उसे नाश्ते के लिए आवाज देती है। तो वह उठकर अंदर चली जाती । पूरा दिन इधर-उधर के कार्यों में व्यतीत हो जाता है। संध्याकालीन समय में वह अपने पापा के साथ बाहर जाकर बैठ जाती है और बाप- बेटी बातचीत के सिलसिले में खो जाते हैं। तभी हाथ में पेपर लिए रोहित वहां आता है।लेकिन दरवाजे की तरफ पीठ होने के कारण सुनैना उसे देख नहीं पाती है और उसके पापा समाचार पत्र में खोए हुए होने के कारण उसे देख नहीं पाते हैं इसलिए अचानक सामने आकर खड़ा हो जाता है और नमस्ते अंकल कहते हुए उनके चरण छूता है और नमस्ते सुनैना जी सुनते ही उसकी नजर ऊपर उठती हैऔर सामने रोहित को देखकर अंदर एक अलग खुशी को महसूस करती है। फिर रोहित उसे अपना पेपर देता है और अपने आंसर उसे बताने लग जाता है। पेपर देकर और उसके आंसर को सुनकर उसे खुशी होती है कि उसने पेपर बहुत अच्छा करा है ।फिर वह सब इधर- उधर की बातें करने लग जाते हैं ।घंटा पर बैठने के बाद रोहित उठता है और जाने की आज्ञा मांगता है सुनैना का मन करता है कि वह नहीं जाए लेकिन वह कह नहीं पाती है और उठ कर उसे बाय बोलती है ।तभी डॉक्टर साहब रोहित से बोलते हैं -बेटा कभी-कभी सुनैना से मिलने आ जाया करो यह अभी यहां अकेली है, और किसी को जानती भी नहीं है ।अगले हफ्ते तो यह भी चली जाएगी । जी अंकल कहते हुए रोहित चला जाता है। सुनैना उसे जाते हुए देखती रहती है।
उसके बाद जब भी रोहित को मौका मिलता है उसके घर चला आता। इस प्रकार उनकी दोस्ती धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी। आपसी समझदारी और जीवन के प्रति मजबूत सोच को देखकर सुनैना रोहित की तरफ आकर्षित होने लगी।रोहित भी शायद इस स्थिति को महसूस करने लगा था ।इसलिए उसे भी उसके साथ समय गुजारना अच्छा लगने लगा ।दोनों के मिलने का यह सिलसिला लगातार एक हफ्ते तक चलता रहा और एक दिन वह आया जब सुनैना को कोचिंग के लिए वापिस शहर जाना पड़ा ।उसके मम्मी पापा पूरी तैयारी में जुटे हुए थे ।और सामान पैक करके गाड़ी में रखा जा रहा था ।डॉक्टर साहब और उनकी पत्नी दोनों अपनी बेटी को छोड़ने जा रहे थे। लेकिन सुनैना को कुछ अधूरा लग रहा था। उसे ऐसा लग रहा था कि कोई उसकी प्यारी वस्तु यही छूट रही है। इसलिए उसका मन उदास हो रहा था ।अचानक रोहित वहां आता है और अंकल को आंटी को नमस्ते करते हुए सुनैना के कमरे में जाता है। वह खिड़की के सामने खड़ी हुई बाहर का दृश्य देख रही थी और उसकी आंखें लगातार गंगा- जमुना बहा रही थी ।खिड़की के बाहर जो दृश्य था वो उसका ध्यान बराबर अपनी तरफ खींचा था। वहां पर एक चिड़िया घायल अवस्था में पड़ी हुई थी और दूसरी चिड़िया लगातार ची ची करते हुए शोर मचा रही थी उसे आज शायद इस चिड़िया की वेदना ज्यादा ही महसूस हो रही थी। तभी रोहित उसके पीछे जाकर खड़ा हो जाता है धीरे से कहता है सुनैना तुम यहां क्या कर रही हो ?अचानक आवाज सुनकर सुनैना पीछे पलट ती है तो सामने रोहित को देखकर अपने आंसू पोछने की कोशिश करती है। लेकिन रोहित उन्हें देख चुका था ।इसलिए पूछता है तुम क्यों रो रही हो? क्या हुआ ?क्या तुम्हें वहां नहीं जाना है? या और कोई बात है। सुनैना कुछ नहीं बोलती है ।बस वह वहां से बाहर जाना चाहती है तो रोहित आगे बढ़ कर उसे
रोक लेता है और बोलता है पहले मुझे बताओ क्या हुआ? वह कुछ नहीं बोलती है और मुंह बंद करके खड़ी हो जाती है ।काफी देर तक वैसे ही खड़ी रही। रोहित पूछता रहा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया ।और बाहर जाने लगी तो पीछे से रोहित ने धीरे से उसका हाथ पकड़ा और एक चिट उसके हाथ में रख दी और कहा मुझे पत्र तो लिखोगी ना मैंने इसमें अपना एड्रेस लिखा है ।इतना कहकर वह बाहर निकल जाता है ।और अंकल के पास जाकर खड़ा हो जाता है ।सुनैना भी सामान्य होते हुए बाहर जाकर तैयार खड़े पापा के साथ गाड़ी में बैठ जाती है ।डॉक्टर साहब गाड़ी स्टार्ट करते हैं और रवाना हो जाते हैं ।रोहित ठगा सा उन्हें जाते हुए देखता रहता है और दो आंसू की बूंदे कब उसकी आंखों की पलकों को भिगो गई उसे पता ही नहीं चला ।फिर भारी मन से चलते हुए घर की ओर रवाना हो जाता है।
उधर शहर में डॉक्टर साहब अपनी बेटी को वही छोड़कर दूसरे दिन वापस घर आ जाते हैं ।और अपने काम में लग जाते हैं ।रोहित कभी- कभी उनसे मिलने आता रहता है। क्योंकि डॉक्टर साहब को भी उससे बातें करना अच्छा लगता है ।उदार शहर में सुनैना दो-चार दिन तो अपने सामान को सेट करने में और वहां के माहौल को समझने में लग जाती हैं। लेकिन धीरे-धीरे वह रोहित को अपने बहुत अधिक करीब महसूस करने लगती है ।और रात्रि में अक्सर वह आंसू बहाती रहती है ।
एक दिन उसने रोहित के द्वारा दिए गए उस चिट को खोला और देखा उसमें एक दिल का निशान बना हुआ था ।और उस पर 2 नाम लिखे हुए थे। एक s और R और नीचे उसके घर का एड्रेस लिखा हुआ था ।जिसके बाद रोहित ने लिखा था प्लीज मुझे पत्र लिखना मुझे तुम्हारे पत्र का इंतजार रहेगा ।पता नहीं इन शब्दों में कौन सा आकर्षण था कि सुनैना अपने आप को रोक नहीं पाई और अपने सारे दर्द को उसने शब्दों के मे पिरोकर रोहित को लिख भेजा ।रोहित तो उसी का इंतजार कर रहा था ।क्योंकि उसके हालत भी वैसे ही हो रहे थे जैसे सुनैना के। जब उसकी मां ने वह पत्र उसके हाथ में दिया तो कांपते हुए हाथों से उसने पत्र खोला और उसकी खुशबू से उसने महसूस करा कि शायद यह पत्र सुनैना का ही होगा जैसे ही उसने पत्र पढ़ना शुरू किया उसकी आंखों से दर्द फूट पड़ता है और अपने प्यार को महसूस करके वह लिखने बैठ जाता है ।क्योंकि उसका दर्द और सुनैना का दर्द आज एक होकर ही दवा का काम करेगा ।इसलिए उसने अपने सारे दर्द भरे भाव शब्दों में पिरो कर उसे लिख भेजा ।अब यह दोनों अपने दर्द भरे भावो को पत्रों के माध्यम से एक दूसरे से भावों को साझा करने लगे। क्योंकि सुनैना अभी आ नहीं थी और रोहित उससे मिलने जा नहीं सकता था। इसलिए दोनों के बीच यह समय की खाई बहुत बड़ी होती जा रही थी ।जिसे उन्होंने पत्रों से पाटना ही उचित समझा ।समय लगातार भागा जा रहा था रहा था ।एक दिन रोहित का रिजल्ट आता है और वह सफल हो जाता है उसे आगे 15 दिन के कैंप के लिए बुलाया जाता है।फिर इंटरव्यू के लिए वह जी जान से तैयारी में जुट जाता है ।और पल-पल की खबर सुनैना को देता रहता है। सुनैना भी अपनी हर छोटी बड़ी बात उसे पत्र के माध्यम से बताती रहती है। जिससे वह दूर होते हुए भी दोनों एक दूसरे के करीब होते जा रहे थे ।यह दूरी उनके लिए कोई मायने नहीं रखती थी ।क्योंकि पत्रों ने उनके जीवन को एकदम करीब कर दिया था ।इसी के साथ एक दिन रोहित का पत्र मिलता है और वह अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी उसके साथ शेयर करते हुए लिखता है कि -आखिर मैंने प्राप्त कर लिया जिसके लिए मैं इतनी मेहनत कर रहा था। यानी उसका NDA में सिलेक्शन हो गया था। उसके आगे की पढ़ाई के लिएऔर पढ़ाई के साथ साथ उसे कैंप में ही रहना होगा 4 साल के लिए ।ऐसा बताते हुए उसने सुनैना को पत्र लिखा। सुनैना ने भी पत्र लिखकर खुशी को महसूस किया।उसे बधाई दी और बहुत जल्दी मिलने की बात कहते हुए अपनी बातें उसे शेयर की। फिर रोहित अपनी ट्रेनिंग के लिए चला गयाऔर इधर सुनैना भी कोचिंग के साथ-साथ नीट की तैयारी में खो गई ।दोनों के बीच पत्रों का यह व्यवहार चलता रहता है ।और एक दिन सुनैना नीट क्लियर करके डॉक्टर के रास्ते पर आगे बढ़ जाती है। और उधर रोहित अपने कर्म पथ को साधने में लग जाता है ।चारसाल पलक झपकते ही बीत जाते हैं ।वह दिन आता है जब सुनैना की पोस्टिंग उसी गांव में हो जाती है।और रोहित की पोस्टिंग हिमालय के दुर्गम पहाड़ी स्थलों की ओर हो जाती है ।जहां दुश्मनों का खतरा हर समय बना रहता है ।इस बीच दोनों एक बार भी नहीं मिल पाए थे ।लेकिन उनके बीच की दूरियां पत्रों ने कब की कम कर दी थी । नियमित पत्र व्यवहार दोनों के बीच चल रहा था ।और सुनैना के पापा रिटायर होकर वही अपनी सेवाएं दे रहे थे ।बेटी के साथ रहते हुए और बेटी बड़ी ही मुस्तैदी से अपने कार्य को पापा के अनुसार पूरा करने में लगी हुई थी ।साथ ही साथ रोहित के लौट कर आने का इंतजार कर रही थी। क्योंकि उसने अपने मन की बात पिता को बता दी थी ।पिता भी खुश थे क्योंकि वे उस होनार बच्चे को अच्छे से जानते थे और मन ही मन उसे अपने दामाद के रूप में चुन चुके थे। यह बात उन्होंने रोहित के पिता को भी बता दी थी इसलिए रोहित के पिता भी अक्सर अपनी होने वाली बहू के पास आकर बैठ जाया करते थे। और घंटो बातें किया करते थे ।सुनैना आदर सम्मान देते हुए उनकी बातें सुना करती थी और उनके साथ समय बिताती थी। एक दिन सब कुछ बदल गया टीवी पर एक दृश्य आया कि सुबह दुश्मनों के हुए हमले में एक नौजवान कैप्टन के साथ 10 सिपाही शहीद। वह नौजवान और कोई नहीं रोहित ही था ।इसी सूचना के साथ पूरा माहौल गमगीन हो गया ।सुनैना को अपना होश नहीं और रोहित के पिता और मां वृद्धावस्था को पार होने के कारण उन्हें संभालने वाला और कोई नहीं था।सुनैना के पापा अपनी बेटी को भी संभाल रहे थे और उन दोनों को भी हौसला दे रहे थे ।सुनैना के जीवन जीने का जरिया खत्म हो गया था । उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और जितने भी उसके पत्र थे उनको अपने आसपास रखकर उनसे खुद ही बातें करने लगी ।और वह पत्र रोहित बनकर उससे कुछ कुछ समझाने का प्रयास करने लगे। उसके पापा उसकी यह हालत देख कर मन ही मन रोने लगे। लेकिन उनके पास कोई जरिया नहीं था। क्योंकि सुनैना ने 4 दिन तक दरवाजा नहीं खोला और न ही वह आंसू बहा पाई । उसके मन की भड़ास अंदर ही दबी हुई रह गई और बड़ी मुश्किल से पांचवे दिन उसने दरवाजा खोला और सफेद साड़ी धारण करके बाहर आकर अपने पापा को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि पापा आज रोहित की डेड बॉडी आने वाली है मुझे वहां जाना है ।पापा कुछ नहीं बोले लेकिन बेटी की इस जिद के आगे कुछ नहीं कर पाए ।बाप बेटी दोनों रोहित के घर रवाना हो गए ।वहां पर चारों तरफ पुलिस की गाड़ियां लोगों का जमघट लगा था ।तभी एक बड़ी सी गाड़ी में रोहित का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ उसके घर में लाया गया। मां के रो -रो के बुरे हाल हो रहे थे ।पिता को बाहर लोग संभाल रहे थे।तभी सुनैना सफेद साड़ी में लिपटी हुई अपने पिता के साथ आती है और रोहित की डेड बॉडी के पास बैठते हुए उसे सेल्यूट करती है और हाथ में पहनी हुई लाल चूड़ियां तोड़ते हुए कहती है कि यह जीवन पहले भी तुम्हारा था और आज के बाद भी तुम्हारे नाम का ही बना रहेगा ।सभी लोग उसकी इस हरकत को देख
अपने दर्द को भूल गए और वहाँ दर्द का ऐसा सैलाब बहा मानो इसमें सब कुछ बह जायेगा।एक छोटी सी लड़की के इस प्रकार के प्यार भरे त्याग के आगे सब नतमस्तक थे ।फिर उसे अंतिम क्रिया के लिए ले जाया जाता है ।जहां वह भी साथ जाती है और उसे सलूट करते हुए
अपने अंदर महसूस करते हुए टूटी हुई सी लौट आती है ।सबको पता है इसका निर्णय दृढ़ है। धीरे-धीरे समय बदलता है उसके पिता वृद्धावस्था की ओर बढ़ते हुए बीमार रहने लगते हैं ।मां थोड़े समय पहले ही उसका साथ छोड़ गई थी ।लेकिन सुनैना अपने उसी रूप को लिए हुए समाज सेवा में और पिता की सहायता करते हुए अपने जीवन को जीती है ।साथ ही रोहित के मम्मी पापा को भी अपने साथ ही रखने लग जाती है ।उनकी सेवा भी वह एक बेटे के समान ही करती है ।बहुत बार लोगों ने समझाया कि बेटा तुम शादी कर लो लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी क्योंकि उसने शादी रोहित से और उसकी चिटिठयों से जो कर रखी थी। वही उसके जीने का सहारा बन गई थी। इसलिए संध्याकालीन समय अस्पताल से घर आते ही वह अपने कमरे में बंद होकर घंटों रोहित की चिट्ठियों को पढ़ा करती और अपने दर्द को कम किया करती थी ।जब वह अपने आप को शांत कर लेती तो बाकी के काम को देखती थी। यह उसके जीवन का रोज का नियम था ।समय किसी का मोहताज नहीं होता है और वह लगातार उड़ जाता है। यही सुनैना के साथ हुआ। क्योंकि धीरे-धीरे वह जवानी से प्रोढ़ता की ओर अग्रसर होने लगी थी और उसके पापा और ससुर जी भी समय के साथ छोड़ चुके थे। वृद्धा सास अभी उसका साहारा बनी हुई थी। दोनों एक दूसरे के दर्द को सांझा करते हुए अपने समय को व्यतीत कर रही थी। गांव में उसने बहुत सारे कार्य करवाएं। लोगों के लिए वह साक्षात देवी के रूप में थी ।वहां पर उसका बहुत सम्मान था और उसका ध्यान भी बहुत रखा जाता था गांव वालों की तरफ से । कहते हैं हर दिन होता ना एक समाना एक दिन सुनैना को चक्कर आता है और वह गिर जाती है वृद्ध सास दौड़ कर बाहर जाती हैऔर अस्पताल से नर्स को बुला कर लाती है,औरउसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है और चेकअप किया जाता है ।लेकिन उसे होश नहीं आता है। तो उसे उसी रात शहर ले जाया जाता है। जहां पर विभिन्न प्रकार के चेकअप करने के बाद यह बताया गया कि उसके दिमाग में कहीं पर एक नस में ब्लड जम गया है जिससे कि उसके लिए अब खतरा पैदा हो गया है अब उसके जीवन का कोई भरोसा नहीं है सात -आठ दिन अस्पताल में रहने के बाद उसे वहां से छुट्टी मिल जाती है ।वह अपनी वृद्ध सास के साथ वापस लौट आती है और अपने काम में लग जाती है ।सास उसे बहुत समझाती है आराम करने के लिए हती है लेकिन सुनैना किसी की नहीं सुनती और और लगातार अपने काम को अंजाम देती रहती है। आज शहर में गांव के चौराहे पर रोहित की मूर्ति लगने वाली थी ।उस मार्ग का नाम भी रोहित मार्ग होने वाला था। यह मार्ग सीधा अस्पताल को जाता था इसलिए सुबह से ही सुनैना उस खुशी को महसूस करते हुए तैयार हो रही थी।उसे हल्का हल्का चक्कर आ रहा था लेकिन उसने यह बात किसी को नहीं बताई ।10:00 बजे मूर्ति लगनी थी इसलिए वह अपने वृद्ध सास के साथ वहां पर पहुंचती है और मंत्री जी के साथ खड़ी होकर रोहित की मूर्ति को सेल्यूट करती है। इतने में ही उसे जोर से झटका लगता है और वह गिर पड़ती है ।सब उसे उठाते हैऔर अस्पताल लेकर भागते हैं ।जहां मैं दो-तीन दिन उसी दर्द को सहन करते हुए में दुखी रहती है। लेकिन वह रोहित के पत्रों को नहीं छोड़ती है ।जो कि उसका सहारा बने हुए उसके तकिए के नीचे पड़े थे ।आज रात उसका मन कुछ ज्यादा ही बेचैन हो रहा था। अस्पताल में पडे हुए लगातार वह छत को ताके जा रही थी। मन में अजीब सा दर्द उठ रहा था ।तब उसने रोहित के एक पत्र को टाइट पकड़ा और उस दर्द को सहन करने की कोशिश करने लगी। लेकिन यह दर्द उसे छोड़ने वाला नहीं था और अपने साथही उसे लेकर चला गया ।थोड़ी देर बाद डॉक्टर उसे चेक करने के लिए आते हैं और देखते हैं कि सुनैना के चेहरे पर एक चिर परिचित शांति छाई हुई है लेकिन रोहित का पत्र अभी उसकी हथेली की मुट्ठी में बंद उसकी शक्ति को और उसके दर्द सहन करने की क्षमता को बता रहा था ।क्योंकि वह पत्र उसके हाथ में पूरा तुड -मुड गया था। दूसरे दिन उसके शरीर को गांव लाया गया और उसे अंतिम विदा देने के लिए तैयार किया गया ।तब उसकी सास ने कहा आज मेरी बहू को पूरी तरह से एक सुहागन के रूप में सजा कर विदा करना क्योंकि मेरा बेटा इसका वहां इंतजार कर रहा है। और हां इसका सहारा बने इन खतो को जरूर इसके साथ ही भेजना जो कि इसकी जिंदगी का सहारा थे। सास के इतना कहने के साथ ही उसकी हिचकियाँ बंद गई तथा इसी के साथ सबकी आंखों में आंसू की धारा बहने लगी ।सब ने आज एक सच्चे बलिदानी को सेल्यूट किया । और सुनैना अपने अंतिम सुनहरे जीवन की ओर अग्रसर हो चली।

MS Urmila Rathore 🙏

740cookie-checkखत की मिठास

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.