प्यारा बचपन
बचपन की खट्टी मीठी यादों का पिटारा, अक्सर खुल, रुला जाता है, मुझे।
घर के हालातों से बेखबर बचपन की कुचाले मारती मासूमियत याद आती है,तो बरबस आँसूओ का सैलाब बहा देती है आँखे ।
वट वृक्ष(पिता) की छाया में चौकड़ी भरना और उनकी दूर तक फैली शाखाओं के साए में बेखोप,
रहना ,रुला जाता है, मुझे।
डांटने पर नाराज होकर छुप जाना और ढूंढने पर भी नहीं मिलना याद आता है मुझे।
बीमार होने पर अपनों की बेचैनी और होठों से बुदबुदाते प्रार्थना के स्वर याद है मुझे।
वह धोरों की धरती पर चलना नंगे पांव ,नापना गर्म धरा का आंचल और उदित गिरी के गर्म एहसास को नकारना याद आता है, मुझे।
वह पनघट की हलचल और सहेलियों संग की अठखेलियां रुला जाती है ,मुझे।
नीम की निबौरी को चाव से खाना, और खेजड़ी के खोखे के लिए जीवन दांव पर लगाना, याद आता है मुझे।
ढेल्ले- पत्ते की कहानी के किरदारों को घर में ही यथार्थ बना ,उनकी मासूमियत पर फि़दा होने का एहसास याद है ,मुझे।
दिन में शेरनी बन घर-भर में धोंस जमाना, लेकिन अंधेरे से डरना ,हंसा जाता है ,मुझे।
तीज के त्योहार पर झूले पर सबसे पहले झूलना, और छठ पर पूरी रात्रि खड़े रहने की मशक्कत करना, याद है मुझे ।
समय पर पढ़ाई नहीं करना, और इम्तिहान के दौरान बड़ी बहन पर धोंस जमाना, याद आता है ,मुझे।
पूरे दिन भर गलियों में धूम मचाना, और रात्रि को शांति से निंद्रा की गोद में सो जाना,याद है ,मुझे।
बहादुर होकर भूत प्रेत की बातें करना ,लेकिन तम के प्रभाव से थर -थर कांपना ,याद है ,मुझे।
पर अब- वो बड़ो का साया,अपनेपन का एहसास
दूर अतीत बन, चिढा़ता जा रहा मुझे।
जीवन की हकीकत ,लांछनों के आवरण से
छलनी-छलनी कर सालती जा रही है, मुझे ।
अरे! मासुम बचपन लौटकर आ जा ,
तेरे आगोश में जो शांन्ति है,उसी में छिपकर सोना है,मुझे।
Urmila Rathore MS🙏