डायरी
डायरी का फड़फड़ाता पन्ना
कह जाता हैं, जीवन की हाले दास्तां
कहीं हसरतों की बानगी ढांकता
तो कहीं शरगर्मिया गमों की दबाता
कभी कथा को कहानी बनाता
तो कभी सपनों के पर खोलता
डायरी का बेजान फड़फड़ाता पन्ना
कहीं टीस की हुक दबाता
तो कहीं उल्लास और उमंग के किस्से दोहराता
कहीं अनकहें आख्यान सुनाता
तो कभी हौसलों को परवाज़ है देता
डायरी का कोरा फड़फड़ाता पन्ना
बन बैठा है मेरे जीवन का परम-स्नेही
सच्चे मीत सा सहारा बनकर
छिपा रखे हैं ,मेरे अनकहें भावो के सागर
कुछ किस्से जो, वर्षों से बंद हैं दिल की तलहटी में
उन्हें जतन से सम्हाले बैठी है ,यही मेरी प्यारी डायरी ।
MS Urmila Rathore 🙏🙏
52940cookie-checkडायरी