उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
एक भारत श्रेष्ठ भारत

उत्तंग  हिमालय के आंगन में  रश्मियों का डेरा चमकता है,
दूर तक फैला रत्नाकर भंयकर गर्जना करता है,
इसकी धरा पर फैली प्राकृतिक विविधता की कहानी,
इसके विभिन्नता के मोती को, एकता के धागे में है,पिरोती।“
भारतीय भौगोलिक स्थितियां विभिन्नता  लिए हुए हैं। इन्हीं विविधताओं के कारण ही यहां के हर राज्य ,प्रदेशों के  रीति -रिवाज ,धार्मिक अनुष्ठान आदि में भी भिन्नता ही नजर आती है । लेकिन भारत तमाम विविधताओं के बावजूद फूलों की एक माला के समान है।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से अरुणाचल प्रदेश तक एक छत्र लहराते तिरंगे की आन बान शान से भरी भारतीय धरा बाहरी परिवेश में विभिन्नता लिए हुए हैं तो वहीं आंतरिक भावनाओं की गहराई से जुड़े रिश्ते -नाते,संबंध और संस्कृति आंतरिक स्थिति की मजबूती का कारण है ।कश्मीर जो बर्फीली वादियों में फैली सुंदरता के साथ आध्यात्मिक पृष्ठभूमि हैं । वहीं हिंद की गर्जना से थर्राता  दक्षिणी भू-भाग भारत की बाहरी मजबूती का आधार है। यहां का सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश जीवन में सादगी और शालीनता के साथ उत्साह का भाव लिए हुए हैं। तो पश्चिम की वीर प्रसूता भूमि वीरों की शहादत का अनोखा इतिहास अपने में समाए हुए गर्व की इबादत लिख रही है तो वहीं सातों बहनों के रूप में विख्यात पूर्वी क्षेत्र प्रकृति की अनोखी छटा के साथ आदिवासी जिंदगी का जीवंत  प्रतिरूप है।  जब यह विभिन्नताओं के आवरण में लिपटा  रूप एक हो जाता है तो उस सुंदर परिवेश की दास्तां ही अलग होती है और उसी मोहित करने वाले रस से भरे दृश्य से रूबरू कराने की कोशिश है ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘ इसकी  परिकल्पना प्रधान मंत्री द्वारा एकीकृत भारत के‌ रुप  में देखी गई इसीलिए इसे सम्पूर्ण भारत में एक उत्सव के रूप में चलाया जा रहा है।ऐसे कार्यक्रमों  की वर्तमान स्थितियों में सक्त जरुरत है क्योंकि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी यांत्रिकता के जाल में उलझी हुई है जहां उनकी सोच और समझ संकुचित दायरे तक सीमित हो गई है ऐसे में जब देश की भावी पीढ़ी ऐसे कार्यक्रमों के तहत यहां के विभिनता से जुड़े परिदृश्य  से  मुखातिब होगी  तो उनके भी सोचने समझने का दायरा  विकसित होगा, वह अपने संकुचित परिवेश से बाहर निकल पाएंगे । उनकी उसी सोच को इन कार्यक्रमों के माध्यम से फलीभूत किया जा रहा  है और देश को मजबूत संरक्षित परिवेश देने का प्रयास मिलकर एक  साथ किया जा रहा है।
एनसीसी के तहत विद्यालय स्तर पर ही ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को मजबूत  किया गया है जिससे कि विद्यार्थी अपनी  सीमित सोच की स्थितियों से बाहर निकल कर उन्हें विस्तृत आकर दे सके । ऐसे कार्यक्रम ही  सीमाओं की दूरियों को भी दिलों की नज़दीकियां में बदल  पाएंगे ।क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों से ही विद्यार्थी अपने देश के विभिन्नता से भरे स्वरूप को एकीकृत रूप में एक साथ, एक जगह देख पाने में सफल हुए हैं , हो रहे हैं और होंगे।

MS Urmila Rathore 🙏🙏

5220cookie-checkएक भारत श्रेष्ठ भारत

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.