मेरो कान्हा
मात जशोदा मैं करु तोहे नमन,
तेरे कुँवर से लगी है, मोहे लगन,
सुद्ध मैं भूली,बुद्ध मैं भूली,
बावरियाँ सी डोलू, होए मतवाली,
मेरे मन का मीत ,तेरा लाडला,
मेरे तन का चैन ,तेरा ही ललना,
एक विनत मात ,मेरी सुनजो
तेरे कान्हा की मोहे दासी राखिजो,
बदले में,मैं कुछ नाहीं माँगू,
बस …दरशन की मैं खरजी चाहूँ,
दिन-रात मैं सेवा करस्यू,
नाच -गा कर ,उणरो मन बहलास्यू,
भोर भई कान्हा को जगाऊँ,
माखण -मिसरी भोग लगाऊँ,
तेरा कान्हा तो है ,बहुत ही नाजूक,
उसे तू ना भेज ,खेत में मातुल,
गएन को तो माँ ,मैं ही चराऊँ,
तेरे कान्हा को मैं कंधें उठाऊँ,
तेरी कंबलिया माँ ,रख ले घर में,
इसको तो ढापू अपने चीर से ही मैं,
ऐ री मैया…..सुन ले, तू इतनी सी अर्ज मेरी….
तेरो कान्हा है ,मनमोहन मुरली वाला,
नटखट ,छलिया ,अलबेला,
बाँकी भौंहे ,टेडी चाल,
मिठी मुस्कराहट ,घुँघराले बाल,
जग की हवा सही नहीं है,
हर किसी के प्राण भी उलझे इसी से हैं ,
इसी लिए तो ,तू कहे तो, मैं यह कर लूँ
जग की टेडी नजरों से, इसे मैं बचालूँ,
माथे पर काला तिलक लगा दूँ,
और नैनों में इसे छिपा लूँ,,
मात यशोदा तेरा कान्हा चित -चोर है,
मुझे लगी इसी से लगन है ,
तू कह्वे तो इसे मैं सजा़ दूँ,
मोर पांख जरा सही लगा दूँ,
और पीतांबर से, तन को ढक दूँ,
श्याम -सुंदर को जरा केसर मल दूँ,
और फूलो को वेणी में लगा दूँ,
सुंदर मुखडे पर वारी -वारी जाऊँ ,
इन चरणों में,मैं जीवन गुँजारु,
जय हो तेरी मात यशोदा ,
तेरे दर पर है,जगत के पालनहारा,
जो है, गोपियों के भी प्राणों के आधारा,
अब तो मुझे लग गई लगनिया,
कीरत से मैं भई जोगनिया।
🙏🙏
MSUrmilaRathore🙏🙏