उम्मीदों का सवेरा
जयशंकर प्रसाद की सर्वश्रेष्ठ कृति ‘कामायनी’ मन्नवंतरण की स्थिति को स्पष्ट करते हुए प्राकृतिक प्रलय से उत्पन्न सम्पूर्ण मानवीय जीवन के संघर्ष का सजीव चित्रण है|इसमें ‘मनु-स्मृति’ का आधार गढकर समझाया गया है कि मानवीय जीवन में की जाने वाली भूलो के कारण सम्पूर्ण सृष्टि नष्ट होने के कगार पर पहूंच गई तब महात्मा मनु विवेक और बुद्धि की चिंंतनशीलता के आधार पर ही इस सृष्टि का पुन:निर्माण कर सकने में सफल हो पाए। ऐसी ही स्थिति कुछ समय पूर्व अखिल विश्व में उत्पन्न हो गई थी जहां स्वार्थी भावों से परिपूर्ण वैश्विक सोच से उत्पन्न बीमारी एक महामारी की शक्ल इख्तियार कर धीरे -धीरे मानवीय सभ्यता को लीलती जा रही थी|विश्व पटल पर मानव घरों की चार दीवारी में सिमट कर रह गया था लेकिन परिवर्तित समय की धारा ने एक बार फिर से परमेश्वर की सृष्टि को गतिवान बना दिया क्योंकि मानवीय जीवन परिवर्तनशील परिस्थितियों से ही मजबूत बनाता है और जीवन के पथ पर सोच -समझकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होता है ।
आज सम्पूर्ण विश्व उस खौफनाक मंजर से पूर्ण रूप से बाहर आ चूका है और अपनी मानसिक और बौद्धिक क्षमता के बल पर विश्व फलक पर नई इबारत लिखने को तत्पर हो गया है ।
तो भारत इन परिस्थितियों में कैसे पीछे रह सकता है ?यहां भी फिर से विकास की गंगा हिमालय के उतुंग शिखरों से बहने लगी जिसका ताजा उदाहरण चंद्र की धरती पर ‘चंद्रयान -3 ‘ के सफल प्रक्षेपण से स्पष्ट हो गया है। वहां पर इससे मानवीय जीवन के आधार तलासने की संभावनाएँ तलासी जाएगी ।’जी-20’ का सदस्य बनकर भारत विदेशी धरा पर अपने मजबूत कदमों की आहट से विदेशी ताकतों के खेमों में भी हलचल मचा रहा है।
मानव की जिज्ञासु प्रवृत्ति से चारों तरफ विकास की गाड़ी धीरे -धीरे अपनी पटरी पर लौटने लगी है ।चहू और नई सोच की सुनहरी रश्मियों ने अपना डेरा डाल दिया है।
तो इसकी चमक से शिक्षा के मंदिर भी एक बार फिर दमकने लगे हैं।भोर होते ही तम से भरे नभ में केशर की आभा चमकने लगी है।और शांत पडे़ जीवन को गति देने के लिए भगवान भास्कर अपने रथों को सजाकर सृष्टि के पथ पर निकल पडे हैं ।जिससे चारों तरफ छाया हुआ भय रुपी अंधेरा पहाडो़ं की तलहटी में कहीं छिप रहा है।चारों तरफ सुगंधित हवा बहने लगी है ।पंछी भी अपने नीड़ों से नीले नभ की सीमा पाने निकल पडे हैं।वातावरण में शंख,घंटियों के साथ अजान के स्वरों से असीम शांति भर रही है।ऐसे ही सुंदर परिवेश में एक बार फिर से नन्हें कदम बस्तें कंधों पर धारण कर ज्ञान प्राप्त करने के लिए घरों की दहलीजे लांघकर विद्यालय की ओर निकल पडे हैं ।वहाँ से समवेत स्वर में इन नन्हें कंठों से निकलने वाले प्रार्थना के स्वरों से परिवेश में जादू भरा शमा बन रहा हैं।इन नन्हे क़दमों की आहटें सूने परिसर में कदम ताल करने लगी है तो अबोध किलकारियों से बेजान कमरों की छतें एक बार फिर से गूंजायमान हो रही है।
जीवन की ओर फिर से लौटती उम्मीद को देखकर आंतरिक मन कभी -कभी भयभीत हो जाता है और बेचैन होकर कुछ सोचने पर मजबूर हो जाता है कि…..
इस सृष्टि के निर्माता का वजूद क्या है?वह किस प्रकार इस सृष्टि की गतिशीलता को गतिवान बनाता है? किस प्रकार जीवन उदय से अंत की ओर बढ़ता है? तथा प्रकृति में छिपे असंख्य रहस्यों का राज़ क्या है?इन सब स्थितियों के बीच भावनाओं में घिरा मानव जीवन जब सुबह के परिदृश्य में अरुणोदय की लालिमा से नहाये सृष्टि के प्राकृतिक स्वरूप की गहराई और परमसत्ता की गहनता से रुबरु होता है तो उसे अखिल परमात्मा का यथार्थ स्वरूप अनायास ही महसूस होने लगता है और उसे सभी प्रकार के भय से मुक्ति मिल जाती है तथा आंतरिक मन की गहराई परमेश्वर की असीम सत्ता को नमन करने लग जाती।
MS Urmila Rathore,🙏🙏