उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
बादल

बादल
देखो-देखो आए बादल
उमड़ -घुमड़ कर आए बादल
काले-काले प्यारे बादल
हाथी से मतवाले बादल
आए कौन देश से बादल ?
जा रहे कौन देश को बादल?
झर-झर पानी बरसाएं बादल
कभी सर-सर सरसराए बादल
कभी तुफान मचाएं बादल
हवा- संग दौड़ लगाए बादल
ताल -तलैया भर जाए बादल
धरती की प्यास बुझाई बादल
गर्मी दूर भगाए बादल
धरती को श्रृंगार कराए बादल
हरियाली ले आए बादल
सोंधी खुशबू भर जाए बादल
बागों की रौनक बढ़ाएं बादल
झूलों की बहार लाए बदल
चकवों की प्यास बुझाएं बादल
किसानों के मन भाए बादल
मोर-पपीहों के प्यारे बादल
जन-जन केहै, प्यारे -न्यारे बादल
मन को हरसाय बादल
जीवन में खुशियां भर जाए बादल

MS URMILA Rathore

Urmila Rathore

5180cookie-checkबादल

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.