*माया महाठगिनी*
‘माया’ महा ठगिनी ,हम क्या जानत,?
कभी हँसावत,कभी रुलावत कभी बजावत ताल ,
माया महा ……
कभी मरने पर मचाते हैं, बवाल,
कभी जान लेकर भी मचाते है, धमाल,
माया ठगिनी हम क्या जानत?
क्योंकि,हमरे ज्ञान में तो ……….
दोनों की जान है, एक,
, समझ न पाये हम यह खेल,
वाह री ! ‘माया’तेरे रुप का क्या मेल?
माया ठगिनी हम क्या जानत………..
कंकण पत्थर चुन के कुटिया लई बनाए,
जगत के पालनहार ने दियों, अंदर जुडाए ,
मोल -भाव जग उनका करता जाए,
माया ठगिनी हम क्या जानत…..
कोई चीखे,कोई अलापे,
पर……
अंदर न झाँकें कोई ,
,माया महाठगिनी के करतब है,मौन,
यह हम क्या जाने?
धर्म -कर्म के नाम पर कर्मकांठ बढाता जाए,
रंग -रुप सू मानव ने आंके ,
ऊँच -नीच करता जाए,
माया ठगिनी हम क्या जाने………
सब में चलती साँसें एक सी ,
यह तो है ,रस्सी कच्चे धागे की
सब के रक्त का रंग भी होता है लाल,
हर कोई जाने यह बात पर…… स्वीकारे न कोई ,
माय ठगिनी हम क्या जानत…….
नर-नार एक सिक्के के दो पहलू
‘नारी’ माँ,बहन,सहचरी और भार्या के रुप में है, सोभित,
विद्या में है,’मात शारदा’,धन दात्री है,’लक्ष्मी स्वरुपा’
हर पीडा़ ,दुख ,संकट में है,’मात भवानी’
पर…..पुरुष माने न उसका यह रुप
माया महा ठगिनी हम क्या जानत….क्योंकि
खुद की नार पैर की जुती,
गैर की अप्सरा ख्वाब सी,
इस गलफत में रहता दिस-रैन
माया महाठगिनी हम क्या जानत…
मानव कहता मैं सबल हूँ ,
मैं सर्वज्ञ,मैं ज्ञानी हूँ,
अहं के घेरे में उलझा दिन-रात है,
माया ठगिनी हम क्या जाने……
अंदर कुछ और,बाहर कुछ ,
धरे रुप नित नव ,
वाह री माया, तेरे अनोखे ढोंग,
माया ठगिनी हम क्या जानत…….
Urmila Rathore MS🙏🙏