‘हिन्दी भाषा की मिठास’
हिन्द देश की भाषा ‘हिन्दी’
इससे बढे विश्वास
जन-जन के भावों की भाषा
इससे उपजे अभिमान
क्योंकि……
यही है ,’हिन्दी’ भाषा की पहचान,
अलग- अलग है, रीति यहाँ की,
भिन्न -भिन्न पहनावा ,
खान -पान में है, विभिन्नता ,
फिर भी सब में भरा मिठास
क्योंकि……
यही है ‘हिन्दी’ भाषा की पहचान
भारत के गौरव की गाथा’
पुरखो के मान की , बानी
अनेकता में एकता का गढ बनकर
बढा रही है शान
क्योंकि……
यही है ‘हिन्दी’ भाषा की पहचान,
प्रेम के गीत इसी में है,
करुणा की पुकार इसी में है
माँ की लोरी का आधार इसी में है
प्रार्थना के स्वरो की गूँज इसी में है,
क्योंकि….
यही है ‘हिंदी’ भाषा की पहचान
गांधी की लाठी की हिम्मत,
स्वामी के शब्दों की ताकत,
जन-जन में संस्कारों की जननी बन,
हिन्दुस्थान का परजम फैला रही है, विश्व में,
क्योंकि…….
यही है,’हिन्दी’ भाषा की पहचान।
Urmila Rathore
476120cookie-check‘हिन्दी भाषा की मिठास’