उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
*बेटी*

चित्र गुप्त ने लिखी पत्री बडे़ मनोयोग से,
प्रभु का इरादा था,सृष्टि के परिवर्तन से,
क्योंकि……
युग बीत गये पर बदली ना उसकी तकदीर,
अंहकारी समाज करे उसका शोषण कभी शारीरिक, कभी मानसिक,
सदियों से पिसती आई है, गृहस्थी के बोझ से,
चित्रगुप्त ने लिखी पत्री बड़े मनोयोग से।
आजादी की लहर के साथ उसने भी सिर थोडा़ सा ऊँचा उठाया था,
नीले नभ की अनंता के नीचे खुद के वजूद को मजबूत पाया था,
बचाना था ,खंड-खंड अस्तित्व परिवर्तन की आँधी से,
चित्रगुप्त ने लिखी पत्री बड़े,मनोयोग से।
भोर की चमकती किरणों में खुद के अक्स को देख थोडा़ शर्माई थी,
कुछ तुकों और लयबद्ध पंक्तियाँ झट जहन में उत्तर आई थी।
जीवन में फिर मची उथल-पुथल ,सज गई तिमिर निशा ख्वाबों से,
चित्रगुप्त ने लिखी पत्री बडे़ मनोयोग से।
सरका थोडा़ सा घूँघट ,इस सृष्टि की सुंदरता को निहारा था,
जग की गतिशीलता में खुद को भी तत्पर पाया था,
नन्हा जीवन लेने लगा आकार ,हँसते-खेलते एहसासों से,
चित्रगुप्त ने लिखी पत्री बडें मनोयोग से।
अपने अंश से निर्मित जीवन के सपनों में खुद को डूबोया था,
ममत्व के नये भावों से सारे कष्ट उठाये थे,
पर….वाह री किस्मत! आँचल में दूध और आँखों में पानी लाई थी,
क्योंकि नारी जीवन है,कठपुतली,यह हुआ महसूस आस-पास के परिवेश से,
चित्रगुप्त ने लिखी पत्री बडे़ मनोयोग से ।
पौरुषत्व की धधकती ज्वाला में वह कुछ समझ नहीं पाई थी,
दरिन्दगी की परिकाष्टा ने झट एक हाथ,
उस माँ की सुरक्षित कोख में पल रही,
नन्हीं कली के कंठ तक पहुँचाय था,
महकने से पूर्व पुरुष ने तुरंत वंश के नाम उसे भेंट चढाया था ,
मिलती नई दिशा सृष्टि को ,कली के खिलने और महकने से,
चित्रगुप्त ने लिखी पत्री बडे़ मनोयोग से।।

पर..अफसोस !हैवानियत की पराकाष्टता में वह मासूम दम तोड़ गई थी,

उसकी वह नन्हीं चीख औजारों में दबकर रह गई थी,

भाग्यदाता के परिवर्तन का सपना आँसू बनकर आँचल की गहराई में खो गया था,

विधाता के हाथों लिखी नई इबादत हथेलियों की रेखाओं में उलझ गई थी,

चित्रगुप्त ने मनोयोग से लिखी एक पत्री थी..


नारी जीवन अजब खेल है तेरे,कोई न समझे इसकी थाह,
तार-तार हो रहा जीवन,बिखर रही साँसों की माला,
जब भान हुआ चित्रगुप्त को ,इस जघन्य अपराध का
तब जार-जार रोई थी आँखें,टूट गए अरमान ,
क्योंकि… परिवर्तन का सोचा था प्रभु ने ,
पर… बन न पाई बात,
तब…जगत के पालन हार और ….
विधाता , हो गए विवश से,
चित्रगुप्त ने लिखी पत्री बडे़ ही मनोयोग से…।।

MS Urmila Rathore🙏🙏

4790cookie-check*बेटी*

2 thoughts on “*बेटी*”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.