उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
**जरा जल्दी आना…… **

नभ में बरस रही काली बदरियाँ,
ताल -तलैया भर गये पनहियाँ,
दादूर मचाने लगे हैं शोर,
,आषाढ की काली रतिया से,
डरने लगा करेजवा भी,
और ….माँ भी इंतजार कर रही है ,
इसलिए…..
जरा जल्दी आना।
शरहदो पर गोला-बारुद बरसे,
रुह मोरी थर-थर काँपे
दिल से एक हूक सी निकसे
तम भरी निशा से जियेरा डरपे
और.. घर की दहलीज भी उदास है,
इसलिए….
जरा जल्दी आना।
घर -आँगन शांत पडे़ हैं,,
त्योहारों की चिल्लम -पौ कहीं विलिन हो गई है,
अपनों पर हक जताकर कुछ भी लेकर भाग जाना ,खो सा गया है,
बडे़ -बुजूर्गों की सूनी आँखें ,अपनों की राह देखते-देखते पथरा गई है,
और अब तो….खाने की चौकी भी सुनी ही है
इसलिए…..
जरा जल्दी आना
गौधूली वेला में बंशी की तान को छूप-छूपकर सुनना बंद हो गया है,
पनघट पर सखियों का संग इतिहास हो गया है,
काली रात्रि में तारों का गिनना ,सब भूल गये हैं,
इसी कारण……छत की मुँडर भी एकांकी हो गई है,
इसलिए…..
जरा जल्दी आना
घनी दूपहरिया में तावडो़ चमके
शैतानों की टोली दूबकी पडी़ है, छप्पर में
बेबस हो रहा बचपन,इसलिए तो,घर में शांति पसरते ही,
धीरे -धीरे खिसकने लगे द्वार से
क्योंकि…..नीम की छाँव राह देख रही है,
इसलिए…।
जरा जल्दी आना।
सावण में धरा ने धारण की धानी चुनरियाँ ,मोर -पपीहा मजावत शौर,
स्वाति नक्षत्र में चकवा चहककर ,निहार रहा मंयक को
वर्षा की बूँदे विरहणियों के हियरे को दहका रही है ,
और…बागों के झूले पडे़ हैं,रिक्त
इसलिए….
जरा जल्दी आना।
यांत्रिकता ने जाल फैलाया,
उसमें उलझकर रह गया मानव जीवन,
आपसी रिश्तों की मिठास ,बेस्वाद हो गई है,
अपनों का साथ छूटता जा रहा है
और….दादा जी के हाथ भी काँपने लगे है,
इसलिए…
जरा जल्दी आना
वो अल्हड़ जवानी की शोखी, आधुनिकता के तल में खो गई है,
मुखौटा का आवरण लपेट लिया है, इंसां ने ,
स्वार्थ का गलियारा बडा़ हो रहा है,जीवन में,
त्याग समाप्त हो गया जिंदगी से,
तभी तो….बुआ की लोरी भी बंद सी पडी़ है
इसलिए ….
जरा जल्दी आना
संस्कारों से रिक्त हो गया है मानव,
परम्परागत रीति-रिवाज धुमिल हो रहे हैं
खेत -खलियान बदल रहे हैं,कंकरीट में ,
मानव घर की चार दीवारी में ही कैदी हो गया है,
इसी कारण…..गाँवों के कुएँ भी शांत पडे़ हैं
इसलिए….
जरा जल्दी आना
वो गाँवों का खुला परिवेश और वह माटी का सौंधापन
वो निश्चलता से खिलखिलाता जीवन,वह सादगी फूलों सी,
वो खेतों की मेढ़ और वह आसमान तले पसरा धानी आँचल,
कहीं पहाड़ तले दब गये हैं,और ये सब,
गये जमाने के किस्से बन गये हैं,,
तभी तो…. बाग-बगीचे भी बेजान पडे़ हैं,
इसलिए….
जरा जल्दी आना
वसंत का आना -जाना एक सा हो गया,
कोयल की तान और भौरों का गुँजार सपना हो गया है,
और ….आमों की मिठास भी कहीं खो सी गई है,
इसीलिए….
जरा जल्दी आना।।

MS Urmila Rathore🙏🙏

4640cookie-check**जरा जल्दी आना…… **

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.