‘नमन’
अहं का सम्राज्य पसरता जा रहा,
द्वेष ,ईर्ष्या के भावों में मानव फंसता जा रहा है।
भाई-भाई, राष्ट्र-राष्ट्र सर्वश्रेष्ठता के दामन में उलझते जा रहे हैं ।
पर हे ,मनु पुत्र! तू यह न भूल,
इस उद्यान को, तू मत समझ अनाथ।
इसका भी है कोई,जो अखण्ड विश्व का है ,एक माली।
शांत -गम्भीर ,सहज भाव से करता अवलोकन दिन-रात,
मानव की सत्ता है सीमित,पर उसकी है, विस्तृत।
यह तू न भूल, यह तू न भूल।
इसलिए उठ ,जान खुद को ,पहचान खुद को,
यह आगाज है नवीन साधना का,
उतार फैक यह मुखौटे की परत ,
धो डाल द्वेष, ईर्ष्या और उलझनों को,
है तन ,कागज का पुतला, पडे़ बूँद निकसे अभिमान
इस भाव को कर आत्मसात ,
यह समय न डर का ,न भय का ,
समझ उस परम सत्ता का मर्म ,कर नमन,तू कर नमन।
और निकल पड़ कर्मपथ के नये द्वार खोलने,
जहाँ सूरज की रश्मियों सम कर्मरथ को हाँकने सारथी जा रहे अनेक।
भौर के रक्षक,निशा के पहरी।
झूक जरा,देख अनिमेष,दण्डवत् कर उन्हें प्रणाम ।
असंख्य वीर योद्धा डटे हुए हैं,जहाँ इस रण में ,
समर का बिगुल पूरे विश्व में बज रहा है।
सेवा -भाव का हथियार हैं इनके कंधों पर,
अलग-अलग आवरण में हैं,ये वीर यौद्धा अपने।
कोई सैनिक, कोई डॉक्टर और कोई पुलिस की वर्दी में हैं स़ोभित,
देख !भारत के लाल शरहदों की दुर्गम विषमताओ में डटे रहते सीना तान,
जरा!उधर भी देखो, श्वेत शालीनता के आवरण में ,
देव तुल्य बन, स्वयं जीवन मोह त्याग ,
विश्व विभिषिकाओ में मानवता का फर्ज निभाते ,
छोड़ साथ अपने सिंदुर और नन्हें -मुन्नों का,कर्म-पथ पर ,
परमात्मा का प्रतिरुप बन टूटती साँसों को,
अपना -सा धीरज बँधाते।
जरा डाल उधर भी नज़र अपनी-
घर के बूढे कंधों को और राखी के बंधन को,रख ताक पर,
कर्म पथ पर सड़क नापने निकल पडे़ हैं।
पर तुम, क्या हो तुम ?और क्या दे रहो उनको?
फूलो की जगह ,पत्थरों की बारिश ,
और गालियों का संसार ।
पुछ रहा है,आज तुमसे खुद -खुदा,ईश और भगवान।
कि मेरे दिल के टुकडे़ ,मेरी आँखों के नूर ,
ना कर यह भूल
भूल यह अंहकार ,
नमन कर ,कर नमन ,सच्चे ,’मानव-धर्म’ को
और कर पहचान कर्म पथ की ,
चल उधर ही जिधर चल रहें ,
यह वीर योद्धा अपार।
MS Urmila Rathord 🙏
Sunder 🙏👌
Very nice