बलि
सीमा का तबादला रामपुर गांव में हो गया था ।उसे नौकरी करते हुए तो चार साल हो गए थे ,लेकिन वह पहले कभी गांव -कस्बों से रूबरू नहीं हुई थी, इसलिए उसे अजीब लग रहा था। इसी कारण जॉइनिंग के लिए उसके पति उसके साथ आये थे।और उस दिन के जरूरी काम करने के बाद वह अपने सहकर्मियों से बातचीत करती है ,तथा आने-जाने के साधनों के बारे में आवश्यक जानकारी लेकर वह पति के साथ ही वापस रवाना हो गई। दूसरे दिन से उसे अकेले ही यहाँ आना है ,यह सोच -सोच कर वह रास्ते भर परेशान हो रही थी। तब उसके पति ने उसे समझाते हुए कहा कि-
देखो सीमा !ऐसे हिम्मत हारोगी तो कैसे काम चलेगा? क्योंकि काम तो सभी को करना ही होता है ।वह चाहे गांव मिले या शहर।
सीमा ने उत्तर दिया- वो तो मैं समझती हूं लेकिन यहां का माहौल कैसा था ? तुमने देखा ना ,लोग कैसे घूर रहे थे?
हाँ तो लोगों की सोच ही ऐसी होती है ।तुम्हारा इसमें क्या है ?तुम्हें तो अपने काम पर आना है, और जाना है ।लोगों से तुम्हें क्या मतलब ?उसके पति ने धीरज से उसे समझाया।
समझाने को तो उसने सीमा को समझा दिया लेकिन ग्रामीण परिवेश के माहौल को देखकर उसे भी मन ही मन डर लग रहा था।
खैर ,जो भी हो ,सीमा का वहां आना -जाना शुरू हो गया था ।सीमा अपनी धुन में स्कूल आती और वापस चली जाती ।वह जिस साधन से आती ,वह उसे स्कूल के पास ही उतारता था और वहीं से वह वापसी के लिए उसमें सवार हो जाती थी ।गांव को अंदर से जानने का मौका उसे नहीं मिला था। एक दिन सीमा जब स्कूल के लिए रवाना हुई ,तो उस दिन मौसम सुहाना था। ठंडी -ठंडी हवाएं चल रही थी। बस से हरे -भरे लहराते हुए खेत आज उसे कुछ ज्यादा ही सुहावने लग रहे थे। सुबह के समय पेड़ो पर पक्षियों का कलरव बढ़ा हुआ था। कहीं-कहीं खेतों में कुचाले मारते हुए हिरणों का दृश्य दिखाई दे रहा था। आसमान में बादलों की शैतानियां बढ़ रही थी। क्योंकि वह एक- दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ जो लगा रहे थे। यह सारा दृश्य सीमा के रोमांच को बढ़ा रहा था ।ऐसे सुंदर जादू में बंधी हुई सीमा कब स्कूल पहुँच गई,उसे पता ही नहीं चला। जैसे ही बस अपने गंतव्य पर पहुंच कर रुकती है ,उसकी एक झटके से तंद्रा भंग होती है । वह बस से उतर कर विद्यालय परिसर में चली गई। दो बजे बच्चों की छुट्टी हो गई थी। स्टाफ को वहां बच्चों से आधा घंटा ज्यादा रुक कर काम निपटाना होता है। इसलिए सभी को रोज आधा घंटा वहीं रुक कर जरूरी काम करने होते हैं ।आज आसमान ने पूर्णतय काली चादर ओढ़ रखी थी। सुगंधित ठंडी हवा बह रही थी।
उस माहौल को देखकर सभी को लग रहा था कि, हमें आज जल्दी निकल जाना चाहिए ।लेकिन उस दिन का काम भी बहुत जरूरी था। इसलिए जल्दी-जल्दी सभी अपना काम निपटाने में लगे थे।सीमा थोड़ा डर रही थी ,तभी मिसेज गुप्ता जो वहीं बैठी हुई थी, वह सीमा से कहती है कि –
डरो नहीं सीमा ।आज मैं भी तुम्हारे साथ चलूंगी। क्योंकि सुबह मेरी गाड़ी खराब हो गई थी। इसलिए मुझे बस से ही आना पड़ा था। यह सुनकर सीमा को थोड़ी तसल्ली होती है ।स्टाफ में अभी बाते चल ही रही थी कि,इंदर देवता ने अपनी पोटली खोल दी । थोड़ी देर में ही रिमझिम बरसा ने मूसलाधार रूप ग्रहण कर लिया और कुछ ही देर में सड़के, गलियां सब लबालब हो गए ।अब वहां से निकलना सबके लिए कठिन हो रहा था। सीमा को मिसेज गुप्ता ने पहले ही आश्वासन दे रखा था साथ चलने का। इसलिए वह घबरा जरूर रही थी, पर शांत थी। तभी धीरेन सर ने मिसेज गुप्ता से कहा-
मैम आप बुरा नहीं माने तो मैं आपको गांव के स्टेशन पर छोड़ देता हूं ।वहां से आपको कोई सवारी आसानी से मिल जाएगी ।यहां इंतजार करना बेकार है। क्योंकि अभी-अभी रामदीन बता रहा था कि, आगे कहीं मिट्टी में कटाव होने के कारण वहां सड़क अंदर धंस गई है ।तो इधर कोई साधन नहीं आएगा ।वैसे ही यह विद्यालय गांव से बाहर ही पड़ता है। आप सोच लो और बता दो ।क्योंकि शाम के 4:00 बज चुके हैं । स्थिति को देखते हुए मिसेज गुप्ता तुरंत तैयार हो गई और वह दोनों धीरेन सर के साथ उनकी गाड़ी में गांव के लिए निकल पड़े ।धीरेन सर और मिसेज गुप्ता आपस में बातचीत कर रहे थे। धीरेन उसी गाँव के रहने वाले थे। इसलिए उन्हें वहां के बारे में सब कुछ पता था । इसीकारण वह गाँव के बारे में बताने लगे।यह गाँव रेतिली पहाडियों से घिरा हुआ है ।इसलिए यहाँ बाढ़ के हालात तो कम ही बनते हैं।हाँ जगह-जगह मिट्टी का कटाव हो जाता है।
बाकी यहां सरकारी स्तर पर मिलने वाली सारी सुविधाएं हैं यहाँ एक बड़ा सरकारी अस्पताल, बैंक ,दो सरकारी और चार प्राइवेट अच्छे स्कूल भी है ।आंगनवाड़ी के तहत भी यहां अनेक सुविधाएं लोगों को मिली हुई है ।इन्हीं बातों के सिलसिले के साथ धीरेन सर गाड़ी भी बहुत सावधानी से चला रहे थे। गाँव के बीच में गाड़ी रूकती है ।तब सर ने कहा- मैं कुछ पता करके आता हूं ।आप यहीं रुके ।ऐसा कहकर वह वहां से चले जाते हैं। सहसा सीमा की नजर सामने लगी मूर्ति पर पड़ती है ।और वह चौंक जाती है ,वह मूर्ति एक बालिका की थी। लेकिन उस मूर्ति को बनाने का तरीका जरा अलग था। क्योंकि उस बालिका के चेहरे पर दो तरह के भावों को उकेरा गया था ।उसके चेहरे का एक भाग हंसता हुआ वात्सल्य रस की गहराई लिए हुए मासूम था ।तो वही दूसरा भाग तनी हुई भौंहे और अंगारे उगलती आंखों की गहराई लिए हुए साक्षात मां रणचंडी से तुलना करवा सकता है। वहीं एक हाथ में लड्डू लिए हुए था ,तो दूसरे हाथ में शक्ति स्वरूपा त्रिशूल लहरा रही थी। उसकी जिज्ञासा उस विचित्र मूर्ति को देखकर बढ़ गई थी ।और तुरंत पलटकर मिसेज गुप्ता से कुछ पूछना चाह रही थी कि ,धीरेन सर वहां आ गए ।रुक-रुक कर बारिश अभी भी हो रही थी इसलिए सर पूरी तरह भीग चुके थे ।उन्होंने अंदर बैठे हुए कहा कि -अभी तो यहां कोई साधन नहीं है। ऐसा करिए आप दोनों अभी मेरे घर चलें ।फिर थोड़ी देर बाद में आपको छुड़वा दूंगा ।और कोई चारा नहीं देख कर मिसेज गुप्ता ने आंखों ही आंखों में सीमा को देखा ,इशारा पाकर उसने हां बोल दिया ।सीमा के मन में अनोखी मूर्ति के प्रति जिज्ञासा बढ़ती ही जा रहा थी। जैसे ही सर ने गाड़ी स्टार्ट की उसने तुरंत प्रश्न पूछ लिया कि -सर यह अनोखी मूर्ति किसकी है ?मूर्ति की बात सुनकर धीरेन सर के चेहरे पर क्रोध मिश्रित गर्व महसूस हो रहा था। फिर उन्होंने बताना शुरू किया कि यह मूर्ति एक 12 साल की लड़की लक्ष्मी की है। और यहां पर जो इसका रूप चित्रित किया गया है ,वह उसकी मासूमियत और दृढ़ता दोनों को प्रकट करता है। यह मूर्ति यहां की आन- बान और वीरता को उजागर करती है। पहली बार सीमा उत्सुकता में भरी हुई उनकी बात पूरी होने से पूर्व ही बोल पड़ी और कहा-क्या सर आप इसकी पूरी कहानी बता सकते हैं ?सर ने कहा जरूर और उन्होंने बताना शुरू किया की हमारे गांव में जातियों के हिसाब से मोहल्ले बने हुए हैं। उनमें क्षत्रिय से जुड़ा हुआ मोहल्ला पन्ना कहलाता है ।वही यह बालिका एक बड़ी बहन ,छोटा भाई और माता पिता के साथ रहती थी। यह बालिका जन्म से ही गूंगी थी। इसका नाम लक्ष्मी है। वैसे यह बालिका बोल नहीं सकती थी, लेकिन थी बड़ी तेज तर्रार ।बचपन से ही कभी भी यह किसी से डरती नहीं थी। हौसला तो इतना था कि किसी भी स्थिति का सामना अकेले ही कर लेती थी। उसका दिमाग बहुत तेज चलता था।इसके विपरित इसकी बड़ी बहन शांत थी।इसलिए उसके पिताजी को भी इस पर गर्व था। इसी कारण यह दोनों बहने अक्सर साथ ही रहा करती थी ।एक बार हमारे गांव में नवरात्रों के दौरान मां भवानी के मंदिर में एक बड़ा सा दरबार सजाया गया था। और उस दौरान वहां मेला भी लगाया गया था। दिन भर भक्तों का आना -जाना लगा रहता था। उन्हीं दिनों एक घटना घटी -जिसके तहत एक दिन लक्ष्मी अपनी बड़ी बहन के साथ मंदिर से वापस लौट रही थी। संध्या का समय हो चुका था। हल्का-हल्का धुंधलका वातावरण में चारों तरफ छा चुका था। यह दोनों बहने मस्ती में चलती हुई घर की ओर लौट रही थी । लक्ष्मी के हाथ में मंदिर का प्रसाद भी था ।(लड्डू )जो उसके छोटे भाई के लिए था । जिसे वह बहुत ही सावधानी से संभालते हुए चल रही थी। अचानक से उसे नीचे कुछ गिरा हुआ दिखाई देता है।वह झुक कर उसे उठाने वाली ही थी कि ,कि उसे नहीं पता उसके साथ क्या हुआ? बड़ी बहन अपनी धुन में आगे चलती रही। काफी देर तक उसे पीछे हलचल नही सुनाई दी तो उसने पलट कर देखा ,वहां उसे लक्ष्मी कहीं नजर नहीं आई ।तो वह जोर- जोर से चिल्लाने लगी ।और चिल्लाते हुए गांव की ओर दौड़ चली। गांव में हलचल मच गई थी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। एक बहुत बड़ा समूह चारों तरफ गांव में फैल गया और हर कोई लक्ष्मी को ढूंढने लगा लेकिन उसका पता कहीं नहीं लगा। इधर जब लक्ष्मी को होश आया तो उसने खूद को श्मशान में रस्सियों से बांध पाया ।और साथ में एक छोटा बच्चा भी थान। जो अभी भी बेहोश पड़ा था। एक काला सा व्यक्ति पास में अग्नि जलाकर कुछ मंत्र बोल रहा था। उसके पास दो व्यक्ति हाथ जोड़े खड़े थे लक्ष्मी को समझते देर नहीं लगी कि आज वह कहीं फंस गई है ।तभी उसने सुना कि काला सा व्यक्ति उन दो व्यक्तियों से कुछ कह रहा था । उसे थोड़ा-थोड़ा जो सुनाई दे रहा था ,इससे उसने अनुमान लगाया कि रात्रि के 12:00 बजे बलि दी जाएगी। मां काली की आरती करते हुए इन दोनों की बलि उनके चरणों में अर्पित की जाएगी ।इतना सुनते ही लक्ष्मी की हालत खराब होने लगी। हाथ -पैर बंधे होने के कारण वह हिल डुल नहीं पा रही थी ।लेकिन उसने अपना मानसिक संतुलन नहीं खोया और कोई उपाय सोचने लगी ।सहसा छोटा बच्चा होश में आता है और माँ -माँ चिल्लाने लगता है ।दोनों का ध्यान उस और जाता है, वे उसको चुप कराने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध देते हैं ।जिससे बच्चे की सांसे तेज चलने लगी। और वह गिर जाता है ।लक्ष्मी यह सारा दृश्य देख रही थी। लेकिन आंखें बंद करके पड़ी होने का नाटक कर रही थी। तभी काले व्यक्ति ने उन दोनों से कहा अब तुम दोनों नहा कर आ जाओ। हम पूजा शुरू करेंगे ।क्योंकि 11:00 बजने वाले हैं ।जैसे ही वह दोनों खड़े होते हैं ।लक्ष्मी उन्हें तुरंत पहचान लेती है। अरे !यह दोनों ! उन दोनों के बारे में सोचकर उसे बहुत आश्चर्य होता है। लेकिन वह बोलती कुछ नहीं । चुपचाप पड़ी रहती है। और वह दोनों उस काले व्यक्ति को प्रणाम करके नहाने के लिए वहां से चले जाते हैं ।लक्ष्मी के पास यही मौका था। वहां से भागने का ।उसने धीरे-धीरे कोशिश करते हुए अपने हाथों की रस्सी को जो एक साइड से हल्की ढिली थी। उसे खोलना शुरू किया ।वह काला व्यक्ति अपने काम में लगा हुआ था ।उसने लक्ष्मी की तरफ बिल्कुल नहीं देखा ।लक्ष्मी को यही अवसर सही लगा। उसने अपने हाथ खोल लिए थे ।और धीरे-धीरे अपने पांव की रस्सी को भी हटा दिया। कपड़े में छुपा कर रखे हुए चाकू को उसने निकाला ,और तुरंत खड़ी हो गई। तथा छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया ।उसको खड़ा होता देख कर काला व्यक्ति उसको पकड़ने के लिए आगे बढ़ता है लेकिन लक्ष्मी तो पहले से ही तैयार थी ।उसने अपने हाथ में पकड़े बड़े चाकू को इस प्रकार लहराया कि वह काला व्यक्ति वहीं धराशाई हो गया। चाकू चलाने की कला उसके पिताजी ने उसको सिखाई थी। क्योंकि उसके पिताजी इस कला में माहिर थे। आज उनकी सिखाई गई विधा उसके कितनी काम आई। उसने समय गवाएं बगैर उस बच्चे को उठाया और भागने लगी। बच्चा भी सहम कर उसकी छाती से लग गया। और वह गांव की ओर दौड़ती हुई ऐसे भाग रही थी ,मानो उसमें कोई अलौकिक शक्ति का संचार हो गया था। इधर जैसे ही वे दोनों गुंडे वहां आए तो, काला व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसने उस लड़की के बारे में उनको बताया तो वैसे ही वे दोनों लक्ष्मी के पीछे भागने लगे ।लक्ष्मी काफी आगे निकल गई थी। लेकिन बच्चे को गोद में लिए हुए होने के कारण वह ज्यादा तेज नहीं भाग पा रही थी। उसने कसकर बच्चे को पकड़ रखा था ।उसे यह नहीं पता था कि बच्चा किस हाल में है। वह तो बस भागे जा रही थी। अचानक वे दोनों उसके काफी नजदीक पहुंच गए ।अब लक्ष्मी कुछ समझ नहीं पा रही थी ।कि उसे क्या करना चाहिए ?लेकिन वह रुकी नहीं ।और वो दोनों उसके काफी नजदीक पहुंच गए। उसे रूकने के लिए कहा ।जब लक्ष्मी नहीं रुकी तो उसने हाथ में पकड़ी गई पिस्तोल से एक गोली चला दी ।लक्ष्मी अब और नहीं भाग सकती थी फिर भी उसने कोशिश करके बहुत जोर से भागती है,तो वही गिर जाती है ।बंदूक की आवाज सुनकर आसपास उसको ढूंढने के लिए डटे लोग तुरंत उधर ही आ गए ।लोगों को आया हुआ देख, दोनों गुंडे वहां से भाग गए ।लक्ष्मी बेहोश हो गई थी। और बच्चा भी गोद से छूटकर दूर गिर गया था ।बच्चा अभी बेहोश था। लोगों की भीड़ तुरंत उधर आ गई ,और उस दृश्य को देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। तुरंत उन दोनों को अस्पताल ले जाया गया। गोली लक्ष्मी की पीठ को चीरते हुए सीने से निकल गई थी ।इसलिए उसका ऑपरेशन किया गया और गोली निकाल दी गई। लेकिन उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी ।डॉक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया ।उधर वह छोटा बच्चा भी अभी बेहोश था ।उसका इलाज भी किया जा रहा था ।सबकी जुबान पर एक ही प्रश्न था।आखिर लक्ष्मी के साथ क्या हुआ ?और यह छोटा बच्चा जो पंडित जी का छोटा पोता था ।वहां कैसे पहुंचा ?क्योंकि पंडित जी शाम से ही उसे ढूंढ रहे थे ।यह दोनों साथ में मिले कहाँ? इससे गांव में डर भरा माहौल हो गया था ।सभी के हाथ लक्ष्मी के ठीक होने की दुआओं में उठे हुए प्रार्थना कर रहे थे ।क्योंकि इस घटना की चश्मदीद गवाह एकमात्र लक्ष्मी थी। जो इस रहस्य से पर्दा हटा सकती थी ।ज्यादा खून बहने और गोली के सीने में लगने के कारण लक्ष्मी की हालत ज्यादा खराब हो गई थी।पुलिस भी वहाँ पहुँच गई थी।तभी सूचना पाकर पंडित जी का पूरा परिवार भी वहाँ आ गया था।सभी यह बाते कर रहे थे कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है। पंडित जी यह सब सहन नहीं कर पाए और और बेसुद से हो गए। अस्पताल में बने मंदिर में पहुंचकर मां भवानी से प्रार्थना करने लगे ।इस बच्ची को एक बार होश आ जाए सारी सच्चाई पता चल जाए ।इस मासूम का किस ने क्या बिगाड़ा था ?ऐसा सोच पंडित जी ध्यान में बैठकर मां भवानी की आराधना करने लगे। मां मुझे सच्चाई जाननी है ।मेरा दुश्मन कौन है? इधर अस्पताल में लक्ष्मी की हालत खराब होती जा रही थी। उसे बार-बार खून चढ़ाया जा रहा था। सभी उसके लिए प्रार्थना कर रहे थे ।उस छोटे बच्चे को दूसरे दिन प्रातः होश आ गया था। मां से लिपटकर बच्चा खुश हो गया था। पंडित जी को भी यह बात बताई गई ।लेकिन पंडित जी अपनी जगह से नहीं हिले ।क्योंकि उनके लिए लक्ष्मी का होश में आना जरूरी था ।जिससे कि उन्हें सच्चाई का पता चल सके ।सहसा लक्ष्मी की सांसे तेज चलने लगी। डॉक्टर घबरा गए ।सभी लोग उसके पास इकट्ठा हो गए। डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। अचानक देखते हैं कि लक्ष्मी ने आंखें खोली, और वह कुछ बोलने की कोशिश कर रही थी। तभी उसके पिताजी एकदम से उसके पास पहुंचते हैं और उसके सिर पर हाथ रखते हुए उससे बात करने की कोशिश करते हैं ।लेकिन उसकी साँसे बार-बार उखड़ रही थी ।पुलिस भी सादी वर्दी में उसके पास ही खड़ी थी ।तभी लक्ष्मी के चेहरे के भाव बदलते हैं ।उसका चेहरा क्रोध से लाल हो जाता है। और होठ क्रोध में थरथराने लगते हैं ।लेकिन उसकी साँसे उसका साथ नहीं दे रही थी। तब डॉक्टर ने उसकी नब्ज टटोली और थानेदार जी को कुछ इशारा किया। तथा लक्ष्मी को एक इंजेक्शन लगा दिया ।तब पता नहीं लक्ष्मी के अंदर इतना जोश कहां से आ गया था। उसने अपने पिता का हाथ जोर से पकड़ा, तो उसके हाथ में लगा लड्डू का प्रसाद पिता के हाथ पर भी लग गया। यह देख पिता की आंखों से अश्रु धारा बह निकली ।और लक्ष्मी ने अपने पिता की आंखों से आंसू पोंछे और संकेत से उन्हें कुछ समझाने लगी। जिसे उसके पिता समझाते और थानेदार साहब नोट करते जाते। जैसे ही उसने हत्यारों के नाम का संकेत किया।सब सकते में आ गए क्योंकि यह दोनों तो पंडित जी के छोटे भाई के बेटे थे।जो कमाते धमाके कुछ नहीं ।पूरे दिन बस आवारागर्दी मैं लगे रहते हैं। आगे लक्ष्मी ने बताया कि यह उस छोटे बच्चे की और लक्ष्मी की श्मशान में बलि देने की तैयारी कर रहे थे। जिसे उसने सफल नहीं होने दिया ।अचानक उसे उस छोटे बच्चे का ध्यान आया ।तब उसने उसके बारे में पूछा ,वह छोटा बच्चा कहां है ,?किस हाल में है? उसके पिता उसे कुछ कहते इससे पहले ही उसकी सांसे ढोकनी के समान चलने लगी ।जिससे उसका पूरा शरीर कांपने लगा ।और एक बड़े झटके के साथ शांत हो गया। क्योंकि उसकी सांसे उसका साथ छोड़ गई थी। पूरे वातावरण में गमी का माहौल छा गया ।वहां उपस्थित लोगों ने लक्ष्मी के परिजनों को संभाला ।थानेदार साहब ने एंबुलेंस का इंतजाम कर उन्हें घर पहुंचाया ।और उन दोनों गुंडों को पकड़ने के लिए पुलिस बल को इतला कर दी। सारी सच्चाई पंडित जी के सामने आ गई थी। पंडित जी रह-रहकर अफसोस कर रहे थे। क्योंकि उनके भाई का तो देहांत हो गया था ।और यह उनके बच्चे गलत संगत में पड़कर आवारागर्दी करने लग गए थे ।इस पर अफसोस जताने लगे ।अभी उन्होंने धन संपत्ति का बंटवारा नहीं किया था ।इसी आवारागर्दी के कारण पंडित जी ने उन दोनों का हिस्सा उन्हें नहीं दिया था। इसी वजह से उन्होंने उस बच्चे का अपहरण कर बलि देने की योजना बनाई ।जो कि साहसी लक्ष्मी के कारण सफल नहीं हो पाई। लक्ष्मी के इस साहसी बलिदान को गांव वाले भूले नहीं ,इसलिए पंडित जी ने गांव के बीच में उसकी एक मूर्ति बनवा कर चबूतरा बनवा दिया था ।जिससे कि उसके बलिदान को हर समय लोग याद रखें ।और एक हाथ में उसका अंत समय तक भाई के लिए छुपा कर रखा प्रसाद का लड्डू का अंश जो उसके पिता के हाथ पर लग गया था ।उसी अनुभूति को महसूस करके इस मूर्ति के दो रूप बनाए गए हैं। इतना कहते ही धीरेन सर चुप हो गए। क्योंकि उनकी आंखों से भी आंसू धारा बह रही थी ।सर अपनी आंखें पोंछ रहे थे ।तभी मिसेज गुप्ता ने पूछा सर आप क्यों रो रहे हो ?तब उन्होंने बताया कि लक्ष्मी मेरी बड़ी बहन थी। उस समय मैं बहुत छोटा था ।और वह प्रसाद मेरे लिए लेकर आ रही थी ।यह सुनकर मिसेज गुप्ता और सीमा ने उस बालिका की वीरता को मन ही मन सलाम करा और सर को धीरज बधाते हुए उसकी वीरता के एहसास से परिचित कराया ।इस दौरान वर्षा रुक चुकी थी। कुछ देर सर के घर रुकने के बाद सर ने उनके लिए एक गाड़ी का इंतजाम कर दिया था ।जिससे कि वह सुरक्षित अपने घर की ओर रवाना हो गए ।इस गांव की हकीकत और इन प्रसंगों को जान सीमा के अंदर उत्साह भर चुका था। और डर कहीं दूर बादलों की ओट में छुप गया था।
Urmila Rathore MS🙏
I have never read this type of enthusiastic story ever. Every line and every para was fascinating me to know more and more about the next move.
I really loved this. 🙏🏻🙏🏻
It was so good, specially at end when I came to know about the younger brother that hit hard than before. It was emotional but at the same time motivated to be strong at any situation. To know about such life lessons through stories is just a wholesome for me. Thank you for writing this.