‘ढाई आखर प्रेम के’
पूर्वा ने अभी-अभी विद्यालय परिवेश के बंधनों से कॉलेज के उन्मुक्त वातावरण में प्रवेश करा था इसलिए उसे यह स्वतंत्रता कुछ ज्यादा ही अच्छी लग रही थी। और वह इस जिंदगी को खुल कर जीना चाहती थी।पूर्वा साहित्य प्रेमी विद्यार्थी थी।इसलिए उसे साहित्य के रस में कुछ ज्यादा ही आनंद आता था।इसी कारण वह भावों के आरोह -अवरोह
में गोते लगाती रहती थी ।विद्यालय गणवेश का स्थान अब रंगीन डिजाइनदार कपड़ो ने ले लिया था।पूर्वा सुंदर रूप में सजकर कॉलेज जाने लगी थी ।और साथ ही अपने बालों की लटों को ज़रा उलझा कर रखना अब उसे भाने लगा था।वैसे तो पूर्वा सांइस की विद्यार्थी थी ।लेकिन पहला साल होने के कारण उसे हिन्दी भाषा भी पढ़नी पड रही थी।आज पांडे जी की कक्षा उसे कुछ ज्यादा ही अच्छी लगी ,क्योंकि पांड़े जी ने आज प्रेम के महत्व को समझाते हुए श्रृंगार रस की व्याख्या विसतृत रूप में समझा ड़ाली थी। उदाहरण के तौर पर उन्होंने चंद पंक्तियाँ सुनाई जो न चाहते
हुए भी पूर्वा की ज़बान पर चढ़ गई थी ।वह पंक्तियाँ कुछ इस प्रकार थी:-
पोथी पढ़ कर ,जग मुआ ,
पंडित भया ने कोए
ढाई आखर प्रेम का
पढ़े जो पंडित होए।
इन पंक्तियों को गुनगुनाते हुए वह घर की ओर रवाना हो गई।वह इन पंक्तियों के भाव को गहराई से समझना चाहती थी ।इसलिए वह इन पंक्तियों के अर्थ के जाल में खोई हुई घर पहुंची। मम्मी किचन में खाना बना रही थी ।वह सीधे वहीं चली गई।पूर्वा और उसकी माँ के बीच अच्छी बनती थी ।वह अपनी माँ से कुछ नहीं छिपाती थी ।पूर्वा थी भी उनकी एक ही बेटी ।अचानक पूर्वा ने अपनी माँ के आँचल को पकड़ते हुए कहा-“माँ मुझेआपसे कुछ पूछना है।”
माँ ने रोटी सेकते हुए कहा-“हाँ पूछो ।क्या समस्या है।”
तब उसने धीरे से अटकते हुए कहा-“माँ आप मुझे इन पंक्तियों का मतलब समझाओ-पोथी पढ़कर जग मुआ पं.भया न कोए……..।आज मास्टर जी ने पद पढाया था ,लेकिन कुछ समझ नहीं आया।मुझे पता है कि ,हिन्दी आपका पसंदीदा विषय रहा है।”
माँ ने एक लम्बा सा हूँ …… कहा और किसी सोच में डूब गई
।काफी देर तक माँ को खोया देख पूर्वा ने माँ को झंकझोरा। तब माँ ने सामान्य होते हुए कहा-“पहले यह खाना डाइनिंग टेबल पर लगाने में मेरी सहायता करो फिर मैं तुम्हें वहीं पर समझाऊंगी।” मां और पूर्वाने मिलकर डाइनिंग टेबल पर खाना लगा दिया् और फिर दोनों आमने-सामने खाने बैठ गई। पूर्वा अभी मां को ताके जा रही थी। तब मां ने सामान्य होते हुए उससे कहा -“बेटा इन पंक्तियों का मतलब है ,जो दूसरे व्यक्ति के दर्द को गहराई से समझता है ,उसके लिए त्याग करता है, उसे अपने जीवन में सबसे ज्यादा महत्व देता है, और संबंधों की गहराई को महत्व देता है , असली त्याग को पहचानता है ,वही मनुष्य प्यार करने योग्य होता है। वही व्यक्ति सबसे बड़ा पंडित कहलाता है। क्योंकि पंडित शब्द का मतलब ही महा ज्ञानी होता है ।वह सिर्फ बखान ही नहीं करता है, बल्कि वह इन सब बातों को अपने जीवन में उतारता भी है ।इसलिए ऐसे व्यक्ति को ही सबसे बड़ा पंडित माना गया है।” पूर्वा यह सब बातें ध्यान से सुन रही थी। कुछ देर मां -बेटी इधर-उधर की बातें करती रहीं और फिर वह आराम करने के लिए अपने कमरे में चली गई ।दूसरे दिन रविवार था। इसलिए पूर्वा देर तक सोती रही। मां ने फिर आवाज देकर उसे उठाया तो वह तैयार होकर मां के पास चली गई ।कुछ देर दोनों इधर-उधर की बातें करते रहे और उसके बाद पूर्वा ने अपना दूध का गिलास उठाया और बालकॉनी में जाकर बैठ गई ।आज उसे सुबह का मौसम कुछ ज्यादा ही सुहाना लग रहा था। क्योंकि हल्की- हल्की ठंड ने चारों तरफ अपना असर पैदा कर दिया था । ऐसे में सूरज की गुनगुनी धूप पूर्वा को भा रही थी।वह आँखे बंद कर कुर्सी पर बैठ गई।उसके पास छोटी-छोटी चिड़ियाँ चहक रही थी।उनकी चहचहाहट उसे अच्छी लग रही थी। काफी देर बाद पूर्वा ने आंखें खोली तो अचानक उसकी नजर सामने के बंगले पर पड़ी ,जो इतने दिनों से खाली था। लेकिन आज उस बालकॉनी में कोई बैठा उसे ताक रहा था। पूर्वा को उसका इस तरह देखना अच्छा नहीं लगा और वह थोड़ी देर उसे देखती रही ।फिर अंदर चली गई ।अंदर जाकर मां से पूछा-” माँ- माँ सामने वाले बंगले में कोई रहने आया है क्या ?” माँ ने कहा -” हाँ! कल ही कोई एक परिवार आया है वहाँ। ज्यादा तो मैंने कुछ देखा नहीं था ।” माँ उनके बारे में कुछ बता रही थी कि पूर्वा का फोन बज उठा जिसे उठाने के लिए वह कमरे में चली गई तब माँ ने आवाज देते हुए उससे कहा-” पूर्वा जल्दी से तैयार हो जाओ बाजार चलना है।” इसके बाद पूर्वा तैयार होने चली गई। दूसरे दिन सुबह पूर्वा बालकॉनी में घूम रही थी ।तभी उसकी अनायास नजर सामने वाले बंगले पर चली गई ।वहां वही लड़का बैठा उसे ताक रहा था ।पूर्वा को अटपटा लगा। लेकिन कुछ बड़बड़ाते हुए वह वहां से हट गईऔर कॉलेज के लिए तैयार होकर निकल गई। पूर्वा का अब रोज का नियम हो गया था। सुबह के समय एक बार बालकॉनी में जाना तथा नजर चुराते हुए उसे देखना और फिर अपनी दुनिया में खो जाना धीरे-धीरे उसका रूटीन बन गया था ।उधर वह लड़का भी उसका इंतजार करता था। एक दिन पूर्वा परेशान सी कॉलेज से आई और कमरे में जाकर बैठ गई। तब मां ने उससे पूछा” क्या हुआ आज इतनी परेशान क्यों हो?” तब उसने बताया “मुझे आज एक प्रोजेक्ट बनाना है ।लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ भी नहीं पता। कुछ समझ में नहीं आ रहाहै। मैं क्या करूं ?और मुझे कल ही सम्मिट करना है।” इस पर मां ने बताया कि “क्यों ना तुम प्रशांत से पूछ लो ,वह भी सांइस का विद्यार्थी है और मेडिकल की पढाई कर रहा है।” तो पूर्वा ने बीच में पूछा “कौन प्रशांत?” मां ने बताया “सामने वाले बंगले में जो आंटी रहने आई हैं, उनका बेटा।” “पर मैं तो उससे मिली भी नहीं।” “कोई बात नहीं , मेरी बात हुई थी उनसे। उसकी मम्मी का नेचर अच्छा है । तू कहे तो मैं बात कर लूंगी।” परेशान पूर्वा ने कहा ” जैसा आपको सही लगे।” I पूर्वा भुनभुनाते हुए अंदर चली गई। उसे कब नींद आ गई पता नहीं चला। शाम के चार बजे मां ने जगाते हुए कहा “मेरी आंटी से बात हो गई है ।प्रशांत तेरा प्रोजेक्ट करवा देगा। अब तू जल्दी से तैयार होकर वहां चली जा ।” “मुझे शर्म आ रही है।” ” मैं कैसे जाऊंगी?मैं कभी आंटी से मिली नहीं हूं।” ” मैं तेरे साथ चलूंगी।” पूर्वा तैयार होकर मां के साथ नीचे गई ।उसका दिल तेजी से धड़क रहा था। पता नहीं क्या होगा? आज किसी अनजान से उसे सहायता लेनी पड़ रही है ।ऐसा अनजान जिससे पहले कभी बात भी नहीं करी ।और आज अचानक सहायता लेने पहुंच गई। इसी सोच के साथ वह माँ के साथ उसके घर के अंदर गई ।और मां ने डोर बेल बजाई। नौकर ने दरवाजा खोला। और उन्हें अंदर आने के लिए। कहा क्या शानदार घर था? बड़ा सा ड्राइंग रूम सुंदर सजा हुआ था। उन दोनों को ड्राइंग रूम में बिठाकर नौकर अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद प्रशांत की मां आई । पुर्वा की मां ने नमस्ते की और पूर्वा ने खड़े होकर उनके चरण छुए। प्रशांत की मां खुश होकर उसे आशीर्वाद दिया। क्योंकि आज आधुनिक समाज में और इतने बड़े शहर में यह संस्कार कम ही देखने को मिलते हैं। इसलिए वह खुश हो जाती है। और “गॉड ब्लेस यू” कहते हुए बैठने का संकेत करती है। फिर पूर्वा के मां-बात को आगे बढ़ाते हुए कहती है “इसको प्रोजेक्ट करना है लेकिन अभी तक वह समझ में नहीं आया।” तब आंटी ने उससे कहा” कोई बात नहीं बेटा ,आपको प्रशांत करवा देगा।” “यह डर रही थी, कि मैं कभी प्रशांत से मिली नहीं हूं ।तो मैं क्या बात करूंगी?” ” बेटा कोई बात नहीं, वैसे भी अभी उसके पास टाइम है ।अकेला ही बैठा रहता है ।इसलिए उसे तुम्हारा काम करेगा अच्छा ही लगेगा। मैंने उसे बता दिया है। और मैं तुम्हें उसके कमरे में ले चलती हूं।”कहते हुए आंटी ने उसे पीछे आने का संकेत कियाऔर पूर्वा पीछे-पीछे चलने लगी ।अचानक कहीं से एक डॉगी निकल कर आया और पूर्वा को देखकर भौंकने लगा। तब आंटी ने उसे शांत कराया और नौकर को आवाज लगाकर उसे भेज दिया। पूर्वा सधे हुए कदमों से आंटी के पीछे चल रही थी। अचानक आंटी एक बड़े से कमरे में उसे ले गई। वहां कोई व्हील चेयर पर बैठा हुआ था। उसकी स्थिति देख एकदम से पूर्वा चौक गई ।तब आंटी ने आवाज दी ” प्रशांत इससे मिलो। यह पूर्वा है। जो हमारे सामने वाले घर में रहती हैं।” प्रशांत व्हीलचेयर के साथ पलटता है और उसे ” हेलो” कहता ।पूर्वा उसकी यह हालत देखकर एकदम शॉक्ड हो गई ।उसके मुंह से हैलो भी नहीं निकल पा रहा था। मुंह खुला का खुला रह गया।किसी तरह अपने आप पर नियंत्रण करते हुए धीरे से बोली । “हाय” इसके बाद आंटी ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा “बेटा मैंने तुम्हें बताया था ,ना कि इसे प्रोजेक्ट करना है।तुम इसकी हेल्प कर दो।” तब प्रशांत ने कहा “जरूर, तुम्हारा टॉपिक क्या है ?वह मुझे बताओ और क्या प्रॉब्लम है ?मुझे समझाओ।” पूर्वा उसके बात करने के तरीके को देखकर और उसकी हालत को देखकर समझ नहीं पा रही थी कि वह क्या करें? उसे क्या करना था दिमाग में सांय-सांय करते हुए हथौड़े चलने लग गए ।और वह सोच में डूब गई ।आंटी बाहर चली गई ।काफी देर तक पूर्वा ऐसे ही खड़ी रही। और प्रशांत उसे देखता रहा। कुछ देर तक ऐसे ही देखने के बाद प्रशांत ने कहा ” हेलो तुम्हें प्रोजेक्ट करना है। तो मुझे बताओ। मैं क्या हेल्प करूं?” तब पूर्वा एकदम से सकपका गई और बोली ” वह मेरा यह प्रोजेक्ट है ,यह देखो तुम। साथ ही हाथ में पकड़े हुए पेपर उसकी और बढ़ा दिए।उसके हाथ कांपने लगे।पेपर लेते समय प्रशांत का हाथ पूर्वा के हाथ से छू गया और तब उसके शरीर में झूरझूरी फैल गई। प्रशांत पेपर लेकर चेक करने लगा। और उसे कुछ समझाने लगा ।पूर्वा को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। क्योंकि अभी तक वह वैसे ही खड़ी थी। अचानक प्रशांत को एकदम से याद आया और उसने सॉरी कहते हुए उसके लिए कुर्सी की तरफ संकेत किया। और कहा “सॉरी मैं तुम्हारे लिए कुर्सी ला नहीं सकता, इसलिए तुम्हें खुद ही लेनी होगी।” पूर्वा एकदम से जैसे नींद से जागी हो और बोली ” कोई बात नहीं मैं ले लेती हूं ।” और वह उसके पास बैठ जाती हैं। फिर वह उसे प्रोजेक्ट समझाने लग गया। और पूर्वा उसे नोट डाउन करने लग गई। समय कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। क्योंकि उन्हें काम करते हुए तीन घंटे हो गए थे। तब आंटी अंदर आई और पूछने लगी। ” काम हो गया बेटा ।पुर्वा की मम्मी का फोन आया था। तब प्रशांत ने कहा “मम्मी हो गया है । ।बस थोड़ा सा बाकी है। मैं अभी करा देता हूं।”इतना सुनते ही आंटी बाहर चली गई। काम पूरा होने के बाद प्रशांत ने कहा “अच्छा तुमने यह लिख लिया ना ,मुझे दिखाओ। क्या-क्या लिखा है। उसने पूर्वा से पेपर लिए और चेक करने लगा। अनायास ही उसके मुंह से निकला “तुम्हारी राइटिंग तो बहुत सुंदर है।” पूर्वा ने “थैंक्स” कहा और नीचे देखने लगी ।आज उसकी हालत अजीब सी हो रही थी ।उसे कुछ समझ में भी नहीं आ रहा था। फिर प्रशांत ने कहा “तुम्हारा काम हो गया है।इसे तुम समिट करा देना ।उसने उसे थैंक्स कहा और खड़ी हो गई ।थोड़ी देर खड़ी रहने के बाद पूर्वा ने उसे बाय कहाऔर प्रशांत ने भी बाय कह दिया। धीरे धीरे पूर्वा कमरे से बाहर आ गई। बाहर उसका डॉगी बैठा हुआ था ।आंटी भी ड्राइंग रूम में बैठे -बैठे कुछ काम कर रही थी। तब पूर्वा ने “बाय आंटी । थैंक्यू ऑंटी।” इस पर आंटी ने कहा “कोई बात नहीं बेटा, कभी-कभी आ जाया करो। प्रशांत अकेला ही रहता है।” ” ठीक है आंटी।” पूर्वा को और कुछ समझ में नहीं आया कि वह क्या बोलेंगे तभी उसकी नजर उस प्यारे से डॉगी पर पड़ी तब उसने पूछा “आंटी इसका नाम क्या है?”उन्होंने कहा”मफीहै ” “बहुत प्यारा नाम है।” उसके बाद दो चार बातें इधर-उधर की करी और पूर्वा ने आंटी को गुड नाईट कहा और वहाँ से रवाना हो गई ।उसका दिमाग अभी भी प्रश्नों की उलझन में उलझा हुआ उसे बेचैन कर रहा था ।क्योंकि उन प्रश्नों के उत्तर उसके पास नहीं थे। और उसने किसी से पूछे भी नहीं। कि प्रशांत व्हीलचेयर पर क्यों हैं ?या उसकी यह हालत किस प्रकार हुई ?इसी उधेड़बुन में खोई वह घर पहुंच गई और मां के पास जाकर खड़ी हो गई ।तब मैंने पूछा “क्या हुआ ?” तब उसने कहा “मेरा काम हो गया।” ऐसे कहते हुए वह अपने कमरे में चली गई ।कमरे की बत्ती बुझा कर कुर्सी पर बैठ गई। और प्रशांत के बारे में सोचने लगी कि इतना सुंदर लड़का और उसकी यह हालत किस प्रकार हुई। उसके बोलने का तरीका बात करने का तरीका, उसे अच्छा लगा था ।उसी के बारे में सोचते -सोचते उसे पता नहीं कब नींद आ गई। सुबह माँ ने उठाया तो आंख खुली ।तो जल्दी से तैयार होने लगी क्योंकि आज उसे यह प्रोजेक्ट समिट कराना था। क्योंकि वह लेट हो गई थी इसलिए वह बालकॉनी में भी नहीं गई ।जल्दी -जल्दी जैसे ही उसने दरवाजा खोलकर नीचे पहुंची तो उसने देखा कि प्रशांत बालकॉनी में बैठा उधर ही देख रहा था। उसने भी उधर देखा लेकिन आज उसमें गुस्सा नहीं था। उसने उसे आज मुस्कुराते हुए देखा और हाथ हिलाते हुए हाय कहा ।प्रशांत ने भी हाथ हिलाया। और फिर पूर्वा आगे बढ़ गई ।अभी उन दोनों का रोज का नियम हो गया। जब भी मिलते बालकनी से हाय बाय हो जाती। पूर्वा का दिमाग हर समय प्रशांत के बारे में ही सोचता रहता । लेकिन उन प्रश्नों का जवाब उसे नहीं मिल पा रहा था। मम्मी न भी उसे कुछ खास नहीं बताया था ।एक दिन पूर्वा की मम्मी ने कहा “पूर्वा !आज प्रशांत को खाना दे आओ ,क्योंकि उसकी मम्मी किसी काम से शहर गई हैं । नौकर भी दो दिन से छुट्टी पर चल रहा है ।तो मैंने उसकी मम्मी से कह दिया था कि खाने की चिंता मत करो ।मैं दे जाऊंगी। तो तुम ऐसा करो प्रशांत को वही खाना खिला कर आ जाओ ।” पूर्वा को अंदर से खुशी हुई ।उसने कहा” ठीक है मम्मी ।आप खाना पैक कर दो। मैं ले जाती हूं ।” पूर्वा खाना लेकर प्रशांत के घर गई ।उसका गेट पहले से ही खुला था ।प्रशांत ड्राइंग रूम में ही बैठा हुआ लैपटॉप पर कुछ काम कर रहा था ।
पूर्वा गेट खोल कर अंदर गई। पूर्वा को अचानक सामने देखकर प्रशांत चौक गया। और उसे “हाय” कहा। पूर्वा ने भी उसे ” हेलो” बोलते हुए कहा ” मैं तुम्हारे लिए खाना लाई हूं ।”तो प्रसाद ने कहा “इसकी क्या जरूरत थी? वह मैंने कुछ पड़ा था ,तो लेकर खा लिया ।” “कोई बात नहीं ,मम्मी ने भेजा है। तो मैं तुम्हारे लिए लगा देती हूं ।” तब प्रशांत ने कहा “मैं मैनेज कर लूंगा ।” तब पूर्वा ने कहा ” मैं लगा देती हूं ।तुम मुझे किचन बताओ। कहां पर है?” तब प्रशांत ने इशारा करते हुए बताया। पूर्वा किचन में बर्तन लेने गई। तब उसने देखा कि बहुत शानदार किचन है,वहाँ हर चीज करीने से रखी हुई है। और फिर वहां से वह बर्तन लेकर आई और डाइनिंग टेबल पर उसके लिए खाना लगाने लगी तो प्रशांत व्हीलचेयर पर वहीं आ गया और पूर्वा ने उसे खाना परोस दिया ।प्रशांत ने पूछा “तुम नहीं खाओगी।” पूर्वा ने कहा “मैं खा चुकी हूँ।” “तुम्हारा प्रोजेक्ट कैसा रहा?” “सर ने अच्छा बताया।” और इसी के साथ थोड़ी देर वहां पर चुप्पी छा गई ।वह धीरे-धीरे खाना खाने लगा।तब पूर्वा ने अचानक उससे पूछा ” प्रशांत बुरा नहीं मानो तो एक बात पूछूं ।” उसने कहा “पूछो ।”तब उसने कहा “तुम्हारी यह हालत कैसी हो गई ?”प्रशांत थोड़ी देर चुप हो गया। तब उसने “सॉरी वह मैं बस ऐसे ही …..तुम रहने दो। अगर नहीं बताना चाहो तो।” ” इट्स ओके मैं मेडिकल के सेकंड ईयर में था। तब यह एक्सीडेंट हुआ था। जिससे मेरा यह पैर घुटने से नीचे तक काटना पड़ा ।”ऐसा कहते ही प्रशांत ने अपने पैर पर पड़ा हुआ कपड़ा हटाया तब पुर्वा की चीख निकल गई ।क्योंकि उसका एक पैर घुटने के नीचे से पूरा कटा हुआ था। थोड़ी देर वह ऐसे ही बैठा रहा ।फिर धीरे से पूर्वा ने पूछा “अब तुम क्या कर रहे हो? “मैं अभी कॉलेज जाता हूं। पर रोजाना नहीं। जब मेरा प्रैक्टिकल होता है। मेरी मम्मी मुझे लेकर जाती है। क्योंकि पापा फौज में है तो उन्हें कम ही समय मिलता है ।इस प्रकार मेरा काम चल रहा है। बाकी मैं घर से अच्छे से पढ़ाई कर रहा हूं ।और कुछ दिनों में मेरे जयपुर फुट लग जाएंगे। जिससे मैं चलने ललूंगा। इसके लिए हमें इसी हफ्ते जयपुर जाना पड़ सकता है ।” पूर्वा को पता नहीं क्या हुआ कि उसने अपना हाथ प्रशांत के हाथ पर रख दिया प्रशांत उसे टकटकी बांधे देखने लगा। उसकी आंखों में पानी की बूंदे चमक रही थी । प्रशांत में खाना खत्म कर लिया तब पूर्वा बर्तन लेकर जानेलगी तो प्रशांत उसे टोकते हुए कहा ” यही रहने दो , नौकर आएगा तो हटा देगा।” तो पूर्वा ने” इट्स ओके ” कहते हुए कहा मैं रख देती हूं ।और उसने अपनी आंखों में आए आँसू पोंछ लिए।फिर वापस आकर प्रशांत के पास थोड़ी देर बैठ गई। और इधर उधर की बातें करने लगी । लेकिन उसे समझ में आ रहा था कि प्रशांत के मन में हलचल मची हुई है ।शायद उसका कोई पुराना दर्द वापस उसके सामने खड़ा हो गया है। इसलिए उसे इस माहौल से निकालने के लिए पूर्वा ने कहा “प्रशांत तुम्हें गाना आता है।” उसने कहा “कभी गाया करता था” ” मुझे भी आता है। सुनोगे। “सुनाओ ” और उसने वह बेसुरा राग सुनाया कि प्रशांत के चेहरे पर हंसी आ गई।पूर्वा ने कहा “कैसा गया मैंने?”अच्छा गया। “अच्छा अब तुम्हारा टर्न है।” तब प्रशांत जगजीत सिंह की गजल बहुत ही मधूर आवाज में गाने लगा। जिसके बोल थे ..तुम को देखा तो यह ख्याल …………..उसकी मादकता में पूर्वा खोने लगी।गाना पूरा होने पर उसने कहा “बहुत मधुर आवाज है तुम्हारी ।”थोड़ी देर पूर्वा वहीं बैठी रही और फिर जाने लगी तो प्रशांत ने कहा “कभी-कभी आ जाया करो टाइम हो तो ।” पूर्वा ने कहा “जरूर “कहते हुए वह बाहर निकल गई। प्रशांत उसे ठगा सा जाते हुए देखता रहा ।इसके बाद जब भी पूर्वा को मौका मिलता है कुछ देर के लिए प्रशांत के घर चली जाती ।वह भी उससे बातें करके थोड़ा अपने दर्द को शांत कर लेता। और एकांत के क्षणों से बाहर आ जाता क्योंकि आज उसके जीवन का सबसे बड़ा साथी एकांत बन चुका था ।कहीं ना कहीं वह इनमें खोने लगा था। ऐसे में पुर्वा का साथ उसे थोड़ा भाने लगा था। इसलिए वह उसका हर समय इंतजार करता ।धीरे-धीरे दोनों में फोन पर चैटिंग होने लगी।इधर एग्जाम होने के कारण कुछ दिनों से पूर्वा उसके घर नहीं जा पाई और न ही फोन पर भी ढंग से बात नहीं हो पाई थी ।एग्जाम के बादएक दिन पुर्वा प्रशांत के घर गई उसने देखा आंटी बाहर बैठक में बैठे हुए उदास लग रहे थे ।तो उसने पूछा “क्या बात है? आप ऐसे उदास क्यों हो ?तब आंटी बात छिपाते हुए बोली “कोई बात नहीं बेटा ऐसे ही।” तब उसने कहा “आंटी आप मुझे बता सकते हो । क्या बात है?” तो उसने कहा “बेटा प्रशांत के जयपुर फुट तो लगा दिए लेकिन वह उससे चल ही नहीं रहा है। वह तो कोशिश ही नहीं करता है ।ऐसा लगता है कि वह चलना ही नहीं चाहता है। इसलिए मन थोड़ा उदास था।” उसने पूछा “वह कहां है ? “अपने कमरे में होगा।” क्योंकि दो दिन से तो वह एक बार भी बाहर नहीं आया है ।और मेरे से बातभी नहीं कर रहा है।” तब पूर्वा कमरे में गई ।उसने देखा
कि प्रशांत बिस्तर पर पडा़ हुआ शुन्य में ताके जा रहा था।उसको पता ही नहीं चला कि पूर्वा कब से वहाँ खड़ी है।तब वह धीरे से आगे बढ़ी और उसके एकदम पास खड़ी हो गई।अचानक उसे अपने सामने देख प्रशांत सकपका गया और उसने उठने की कोशिश करी लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।तब पूर्वा उसके पास गई और उसे सहारा देकर उठाया तो उसने देखा कि प्रशांत का चेहरा मुरझा सा गया है। उसकी यह हालत देख उसे मन ही मन अचानक घुटन भरा असहनीय दर्द हुआ ।प्रशांत उसे टकटकी बांधे बेजान आँखों से देखे जा रहा था।उसे उसकी यह हालत देख अचानक पता नहीं क्या हुआ कि उसने प्रशांत को गले से लगा लिया।वह भी छोटे बच्चे के समान उसके गले लग काफी देर तक रोते रहा । तब उसने उसे धीरे से अपने से दूर करते हुए उसके आँसू पोंछे और कहा”क्या हुआ?”
थोड़ी देर वह चुपचाप उसे देखता रहा फिर कहा” पता नहीं मैं उन पैरो पर अपना बैलेंस नहीं बना पा रहा हूँ।मुझे डर लग रहा है कि मैं चल पाऊँगा या नहीं।”तब पूर्वा ने उसके हाथों को अपने हाथों में मजबूती से पकड़ते हुए कहा ” तुम चल पाओगे ।मैं तुम्हारी सहायता करूँगी।मैं तुम्हें गिरने नहीं दँगी।” “पर तुम कैसे करोगी ।मेरा मतलब तुम्हारी कॉलेज भी तो है।”तब उसने कहा “कल से हमारे ‘विंटर वेकेशन’ शुरू हो गए हैं।इसलिए मेरे पास समय ही समय है।समझे।”
पूर्वा के इतना कहते ही प्रशांत के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान फैल गई।फिर थोड़ी देर वे इधर-उधर की बाते करते रहे।कुछ देर बाद पूर्वा ने उसे कल समय पर तैयार रहने का कहकर विदा ली।दूसरे दिन कोहरे ने अपना साम्राज्य आसमान में फैला रखा था ।इस कारण अभी तक धूप भी नहीं निकली थी और ठंड का असर भी ज्यादा हो रहा था।लेकिन इन सब परिस्थितियों ने पूर्वा का रास्ता नहीं रोका ।वह सुबह जल्दी-जल्दी तैयार होकर प्रशांत के घर जाने से पहले उसने अपनी माँ को सारी बातें बताई।माँ ने भी उसे हिम्मत दी ।उसके बाद वह प्रशांत के घर चली गई।वहाँ वह उसका इंतजार कर रहा था। उसे देखते ही उसके चेहरे पर खुशी के भाव आ गये।फिर प्रशांत की माँ और उसने मिल कर उसे चलने की प्रैक्टिस करवाई।इस प्रकार यह सिलसिला इसी प्रकार चल पडा़।धीरे-धीरे उसमे आत्मविश्वास आने लगा ।इस आत्मविश्वास की खुशी उसके चेहरे पर स्पष्ट दिखने लगी थी।अब वह खुद भी थोड़ा -थोड़ा चलने लग गया था।जिससे पूर्वा को बेहद खुशी हो रही थी । आज जब पूर्वा उसके घर पहूँची तो उसके लिए दरवाजा प्रशांत ने ही खोला था। यह देख वह खुशी से पागलाई जैसी हो गई और ठगी सी उसे देखने लगी । उसकी यह हालत देख प्रशांत अपनी बाँहे उसके लिए फैला दी तब वह उसके गले लग गई और उसके नयन नीर बहाने लगते है।जिन्हें प्रशांत पोंछते हुए कहता है कि-“इन्हें मत बहाओ यह बहुत किमती है।”सहसा उसे होश आता है , तो उसके मुँह से निकलता है “आंटी कहाँ है?” कहते हुए वह घबराने लगती है। तब उसने बताया कि “मम्मी अभी बाजार गई है।” तो उसे तसल्ली हुई । फिर उसने प्रैक्टिस करी और थोड़ी देर वह बाते करते रहे ।आज प्रशांत के चेहरे पर चमक थी । वह चमक उसके शब्दों से भी झलक रही थी। इसलिए पूर्वा को अंदर से खुशी हो रही थी।क्योंकि आज उसने सच्चे मन से किसी दूसरे के लिए त्याग करते हुए उसमें जिंदगी के प्रति हिम्मत जगाई थी।इसलिए वह आज बहुत खुश थी।इसी तरह चार साल निकल गए।प्रशांत की मेडिकल की पढाई भी पूरी हो चुकी थी । उसको पोस्टिंग भी मिल गई थी।अब प्रशांत चलने ही नहीं अपनी गाड़ी भी चलाने लगा था। उधर पूर्वा की कॉलेज की पढा़ई तो पूरी हो गई।लेकिन वह कोई प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।उन दोनों की दोस्ती और गहरी हो चली थी।
एक दिन सुबह के समय किसी ने उसके दरवाजे पर दस्तक दी माँ ने दरवाजा खोला।सामने प्रशांत खड़ा था।उसने माँ के धोक लगाई ।माँ ने उसे आशीर्वाद दिया और पूर्वा को आवाज लगाते हुए कहा”देखो पूर्वा कौन आया है?”उसने बाहर आते हुए पूछा” कौन?” इसी के साथ उसने प्रशांत को देख लिया था तो उसे भी आश्चर्य हुआ इसलिए उससे पूछ लिया “तुम यहाँ कैसे?” थोड़ी देर तो प्रशांत उसे देखता रहा और फिर हाथ में फूलो से बनी डिब्बियाँ में रखी अंगुठी उसे देते हुए थोडा़ नीचे झूकता है(क्योंकि वह नीचे बैठ नहीं सकता है)और उससे उसकी माँ के सामने ही कहता है “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?थोड़ी देर तो वह इस अप्रत्याशित घटना को देखती रही फिर माँ की तरफ देखा तो, उनकी स्वीकृति पाकर उसने अपना हाथ आगे बढा़ दियाऔर प्रशांत ने उसे अपने हाथो से अंगुठी पहना दी ।यह दृश्य देख उसकी माँ की आँखों में पानी आ गया था। और उन्होंने मन में सोचा शायद आज मेरी बच्ची को उन पंक्तियों का सही अर्थ समझ में आ जायेगा।फिर दोनों ने माँ सेआशीर्वाद लिया ।माँ ने मन से ढेरों आशीर्वाद देकर आगे के खुशहाल जीवन की कामना मन ही मन करने लगी थी।उधर उन दोनों के सपने एक होकर नीले आसमान तले अपने परवाज फैला चुके थे।सुबह का समय होने के कारण कहीं से एक भजन की चंद पंक्तियाँ सहासा पूर्वा के कानों में पड़ी “पोथी पढ़ -पढ जग मुहा…..आज उसे इनका अर्थ समझ में आ गया था।
Urmila Rathore🙏