उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
दम घोटती किलकारी

बाबूल मोरे मैं तेरे आँगन की चिडि़या,
चहक-चहक इणने गुँजाऊ रे,
चार दिन यहाँ बसेरा फिर पाछे उड़ जाऊँ रे,
ना मोरा अंगन यहाँ रे ,न ही कोई टहणी रे ,
चार दिन सखियाँ संग ठिठोली ,
फिर सांकल , जंजीरा रे………।
बाबूल मोरे मैं  तेरे ढाणे री गऊँ,
दिन चढे बिक जाऊ रे…..
आगे का गीत पूरा सुनने की क्षमता आज विमला में नहीं थी क्योंकि उसकी अँखियाँ गंगा-जमुना बहाते हुए तीव्र वेगवति महानंद का रूप धारण कर चुकी थी।हिच्चकियों ने सांस लेना दुरभर कर दिया था।इसलिए उसने रेड़ियो बंद कर दिया और घूटनों में सिर छिपा रोने लगी ।लेकिन किसे पड़ी थी जो उसके प्रति सहानुभूति दिखाये।काफी देर तक वह ऐसे ही सिसकती रही ,तभी कर्कस आवाज उसके कानों में पड़ी “ऐसे ही मातम मनाती रहेगी महारानी या रसोड़ो भी संभालेगी।”
उसने कोई उत्तर नहीं दिया और वहाँ से अपने बेजान से जिस्म को घसीटते हुए रसोई की ओर खीच ले गई।उसने बेमने भाव से आज काम पूरा किया और सास को खाने के लिए पूछा-“खाणा ले आऊँ।”
“मारे माथे पर भाटो क्यों फोड़ रही है, धीरे कोनी बोलिजे थासु”सास ने उत्तर दिया।”अब अटेही नाचती रेवेला या ब्यालु करावेला दिखे कोनी थने सूरज तो छिपणे वालो है।राम-राम मारो नेम धरम सारो बिगाड राख दियो आ कुघराणे री आयोड़ी ने।”सास की चिकचिक चलती रही ।विमला खाना उन्हें देकर वहाँ से रसोई में चली गई।तभी  एक विस्फोट जैसी आवाज में वह  चिल्लाई”अरी ओ करमजली मारो तो मूडों ही बाल दियो ।घी कम पडगयो हो काई ,जो मारे साग मे मिरचा ही बुरक लिल्आई।”विमला जल्दी से घी का बरतन लेकर आई और सासू जी के आगे रख दियाऔर थोड़ी देर वहीं खड़ी हो गई।”अब काई मारे निजर लगावेला।आणे दे आज मारे श्रवण ने थारी सारी हेकड़ी निकल जावेला।”यह विमला के घर की रोज की  कहानी थी।शादी के शुरू -शुरू में तो सब कुछ ठीक था।उसका पति शिक्षक था। जो पास के ही गाँव में पढाने जाता था ।लेकिन पढा़-लिखा होने पर भी अपनी माँ के विरूद जाने की हिम्मत उसमें नहीं थी । जब पहली बार  उसके पाँव भारी हुए तो घर में खुशियाँ मनाई गई क्योंकि विमला पढ़ी-लिखी  और शहर की होने पर भी अपनी अनपढ़ सास की हर अच्छी बुरी बात  मानती थी ।इसलिए सास के कहने पर उसने पहले बच्चे में भी देरी नहीं की ।उस दौरान सास उसका ध्यान भी बहुत रख रही थी।  तरह -तरह के ताबीजो से उसका हाथ और गला भर गया था।इससे उसे तकलीफ भी हो रही थी लेकिन उसने सब कुछ सहन कर लिया ।एक दिन सुबह चार बजे अचानक विमला को तेज दर्द शुरू हो गया ।थोड़ी देर तो उसने सहन किया फिर दर्द जब असहनीय हो गया तो वह कमरे  से बाहर निकल रसोई में चली गई क्योंकि उसकी सास ने उसे पहले ही बता दिया था कि “जब तेरे जचकी का दरद हो  तो मेरे बेटे को मत बताणा,क्योंकि इससे दरद बढ़ जावे है।”अब विमला क्या करे ?कैसे सासू को बताये?थोड़ी देर तो वह यहाँ -वहाँ घूमती रही फिर उसने सास के कमरे के पास जाकर हाथ में पकड़ा चिमटा जोर से वहाँ गिरा दिया ।आवाज सुनकर ससूर जी बाहर आ गये तो वह उ्हें देख पीठ फेर कर  नीचे बैठ गई। क्योंकि वहाँ यह रिवाज भी था कि घर के बडे़ -बुजर्गों के सामने बहुएँ नहीं जाती थी और न ही खड़ी रह सकती थी इसलिए वह वहाँ ही बैठ गई थी ।ससूर जी ने उसे देखा तो अंदर जाकर सास को बाहर भेजा ।उसके ससूर जी शांत स्वभाव के थे।उसका ध्यान भी रखते थे।सास जब तक बाहर आई तब तक उसकी हालत ही खराब हो गई थी क्योंकि एक तो खुले चौक में ठंड़ी रात और उपर से दर्द की बेचैनी उसके लिए अहसहनीय हो गई
तो वह वहीं निढा़ल होकर गिर पड़ी।सास ने उसे इस हालत में देखा तो, दौड़कर आई और उसे किसी तरह सहारा देकर पीछे बनी घास-पूस की कोठरी में ले गई।वहाँ उसने पहले से मिट्टी बिछा रखी थी ।उस ठंड़ी मिट्टी पर विमला को सोने के लिए कह ,स्वयं वहाँ से बाहर आकर रसोई में कुछ  गर्म करते हुए ससूर को दाईमाँ को बुलाने भेजा।ठंड़ी मिट्टी पर विमला से बैठा भी नहीं जा रहा था ऐसे में वहाँ सोने के नाम से ही वह काँपने लगी ।एक तो उसका दर्द बढ़ता जा रहा था दूसरा माघ की ठंड उसके दाँत किटकिटाने लगी।अब वह क्या करे ?उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था।रह-रहकर माँ-बाबा की याद आने लगी ।पुराने दृश्य दिमाग में तैरने लगे ।
उनका लाड़-प्यार आँखें भिगोने लगा।फिर वह बेजान हो वहीं गिर पड़ी ।तभी सास गर्म पानी और कुछ कपड़े लेकर वहाँ आई।उसे गर्म पानी के साथ कुछ पिलाया और साथ में लाए साधन से वह मिट्टी गर्म करने लगी ।तभी दाई माँ वहाँ आ गई तो वह बाहर निकल गई।दाई माँ ने उसको देख कर बताया कि अभी  बच्चा नहीं होगा, समय लगेंगा ।ऐसा कहकर वह भी बाहर आ गई।विमला अकेले ही दर्द से लड़ती रही। सास बार -बार आकर उसे देख जाती ।विमला की हालत खराब हो रही थी लेकिन उसे समझने वाला वहाँ कोई नहीं था । रात से सुबह हो गई ,अभी भी उसके दर्द रुक-रुक कर हो रहा था ।वह अकेले ही इस पीड़ा से एक वीर की भाँति लड़ रही थी क्योंकि उसका पति अपने काम से चला गया और सास अपने काम में लगी रही ।उसे खाने के लिए भी कुछ नहीं दिया बस गर्म पानी में तरह -तरह की  देसी दवाइयाँ जरूर दी जा रही थी।शाम के चार बज चुके थे ।विमला की हालत जवाब देने लगी ।दर्द भी बढ़ने लगा तभी दाई माँ उसे देखने आई तब जाँच कर बताया कि”चौधराइन तैयारी करले, लाला हुआ तो नथली दे देना।”तब उसकी सास ने जवाब दिया “नथली की काई बात करो हो, मैं तो थाने झूमका दूँ ला।”उन दोने के मध्य बातचीत  ऐसे ही चल रही थी कि दाई माँ ने मुँह बनाते हुए कहा”मेरी नथली तो सोनी के ही रेवेली। चौधराइन नमक का घड़ा तैयार कर ले।”तब सास के मुँह से निकला “करमजली की कोख से कालख ही पैदा होगी।”ऐसा कह वह कुछ तैयारी करने लगी और दाई माँ अपने काम में  लग गई।इधर नन्हीं जान ने संसार में आने का संकेत देना चाहा तो सास ने जल्दी से उसके मुँह पर हाथ रख दिया ।यह देख बेदम विमला के मुँह से चीख निकल गई।  “यह क्या कर रहो हो आप?इसका दम घूट जायेगा।” ऐसा कहते हुए विमला ने उनका हाथ उसके मुँह से हटाना चाहा तो सास ने उसका हाथ नीचे झटक दिया बड़बडाते हुए उस मासूम को बिना कुछ पहनाये ठंड़ी मिट्टी पर गिरा दिया।नन्हीं मासूम जिंदगी संसार में आने से पहले ही बेदम होकर निढा़ल हो गई थी इसलिए घुटी-घुटी गै-गै की आवाज निकलते हुए उसकी गर्दन एक और लटक गई।
उस बच्ची की वह हालत देख विमला  लगातार चिखती रही लेकिन उसकी ऐसी हालत नहीं थी कि  वह अपनी उस मासूम जान को छाती  से लगा कर एक बार उसे प्यार कर सके ।उसका कलेजा फटने को हो रहा था ।फूल सा जिस्म निढा़ल ठंडी मिट्टी पर तड़प कर शांत हो चुका था।अनायास ही बाहर चिड़ियों का शोरगुल बढ़ चुका था।उन्हें सुन ऐसा लग रहा था , मानों वे इस स्थिति पर मातम मना रही हो।अचानक उसकी सास एक छोटी सी हंडिया लेकर वहाँ आई और उसमें नीचे साबूत नमक भरने लगी विमला यह सब फटी -फटी आँखों से देख रही थी।तभी वहाँ एक अप्रत्याशित घटना हुई जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता उसकी सास ने उस मासूम का मुँह खोला और उसमें अमल(डोडा-नशा)का बड़ा सा टुकडा ठूस दिया।जिससे कि  वह ज्यादा नशे के प्रभाव में ही मौत को गले लगा ले।विमला से यह देखा नहीं गया तो  वह हिम्मत कर उठी और सास के हाथ से उस बच्ची को छिनने लगी तो सास और उसके कहने पर दाई माँ  ने उसे नीचे गिरा दिया और अपने हाथ में पकड़ी रस्सी से उसे जकड़ दिया।विमला बेबस हो गिर पड़ी ।इधर सास ने उस मासूम के शरीर को टेडा़-मेडा़ कर उस छोटी हंडिया में डाल ऊपर से  ढंकन लगा दियाऔर उसे वहाँ से ले गई।विमला फफक-फफक कर रोने लगी ।एक तो पूरे दिन का कष्ट और उपर से यह ह्रृदय विदारक दृश्य उसका दिमाग खराब हो रहा था उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था,कि वह क्या करे?बार -बार अपने पेट पर हाथ रख उससे माफी मांग रही थी ।अपनी बेबसी के लिए तो उसके पास कोई शब्द ही नहीं थे।स्वयं बंधनों में जकड़ी ठंड में पड़ी तडप रही थी उसे वहाँ देखने वाला कोई नहीं था।सहसा मंदिर में बजने वाली घंटी का स्वर उसके कानों में पड़ा ।उसे सुन उसके पूरे दिन का शारीरिक दर्द और  आंतरिक मर्म दहाड़े मार रोने लगा।उसके ह्रृदय विदारक चीख आस-पास के लोगों के दिल को चीर रही थी  लेकिन इस दर्द की दवा किसी के पास नहीं थी।रोते-रोते विमला बेहोश हो गई।तब ससूर के कहने पर सास ने उसके उपर मोटा सा गुदडा डाल उस कोठरी का दरवाजा बंद कर दिया।उधर शाम को जब पति आया तो उसने अपनी पत्नी की कोई जानकारी नहीं ली क्योंकि पहले के समय में इस तरह की बाते नहीं पूछी जाती थी।आधी रात को विमला को होश आया तो शाम वाली घटना के याद आते ही वह बेचैन हो उठी लेकिन वह  कुछ नहीं कर सकती थी इसलिए पूरी रात निढाल पड़ी सिसकियाँ लेती रही।किसी ने आकर उसे देखा तक नहीं।सुबह के समय नन्हीं चिडि़यों के कलरव ने उसकी आँखों में झरना बहा दिया ।सूरज की सुनहरी किरणें दरवाजे की झीरी  में से छन-छन कर अंदर आ रही थी और सीधे उसके मुँह पर पड़ रही थी तब ऐसा लग रहा था मानो उसके आँसू पोंछने का प्रयास कर रही हो। (शायद नारी शरीर की  दर्द भरी तपन वे समझती हो)उसने  उठकर बैठने का प्रयास किया लेकिन बंधी हुई होने के कारण वह उठ नहीं पाई।वैसे ही बेजान सी पड़ी रही ।कुछ देर बाद सास थम-थम करती वहाँ आई और बड़बडाते हुए उसके बंधन खोलने लगी ।वह क्या बोल रही थी उसे समझ नहीं आ रहा था।उसके बाद वह उसके लिए गर्म पानी और चाय लेकर आई।लेकिन उसने उसे छूआ तक नहींऔर घूटनो में मुँह देकर रोने लगी।पर वहाँ उसके दर्द को समझने वाला कोई नहीं था।वह अकेली ही वहाँ बैठी रही।बैठे -बैठे थक गई तो वहीं रेत पर पसर गई ।दस -ग्यारह बजे फिर सास वहाँ आई और उसके आगे खाना रख दिया ।सुबह के चाय -पानी को वैसे ही पड़ा देख चुप-चाप उन्हें उठाया औरवहाँ से चली गई
। उन दोने के मध्य मौन पसरा हुआ थाऔर इस मौन में बहुत बड़ा  तुफान छिपा हुआ था।जिसे न तो सास ने तोड़ने की हिम्मत कीऔर न ही विमला को उसका चेहरा तक  देखने की इच्छा हुई।वह क्रोध और घृणा  से भरी चुपचाप वहीं पड़ी रही और उसने अन्न जल भी त्याग दिया।रह-रह कर उसे उस मासूम की वह घूटी -घूटी चीखें सुनाई देती तो वह बेचैन हो जाती।वह ममत्व के भाव में गहराई तक  डूब गई इस कारण वह काल्पनिक संसार में अपनी बेटी  को गोद में लेकर उसे प्यार करती ,उसे सहलाती और ममत्व का अमृत भी उसे पिलाने लगी ।ऐसी कल्पना मात्र से ही  उसकी अंगियाँ से दूध की धारें बह निकली और उससे उसके कपड़े भिगने लगे ।लेकिन उसे होश ही नहीं था।वह बहकी-बहकी बाते कर रही थी ।उसकी ऐसी हालत देख सास डर गई  और उसने अपने पति को सारी  बाते बताई । तब ससूर जी  ने सास को समझाते हुए उसका ध्यान रखने के लिए कहा।  फिर धीरे से सास उसके पास गई ताकि उसे समझा -बुझा कर भीतर के कमरे में  सुला सके लेकिन जैसे ही वह अंदर गई,वैसे ही वह सकते में आ गई ,क्योंकि उसको देखते ही विमला शिकायत करते हुए कहने लगी कि”देखा अम्मा जी आपने !यह मुझे अभी से कितना परेशान कर रहीं है।कब से यह जगी हुई है सो भी नहीं रही है और मुझे भी नहीं सोने दे रही है।”तब उसने पूछा “बहु क्या हुआ ?तू किससे बाते कर रही हो?”तब विमला ने कहा”आपको यह बच्ची दिखाई नहीं दे रही है क्या?”यह देखो यह कब से मेरी गोदी में खेल रही है।”तभी सास की नजर उसके कपड़ो पर पड़ी ।उसने देखा कि  उसके कपड़े पूरी तरह दूध से भर चुके है और वह लगातार बड़बडाएँ जा रही है।तब सास उसकी हालत देख घबरा गई क्योंकि वह उसकी एक भी बात नहीं सुन रही थी और  डर में डुबी हुई उसने अपने पति और बेटे को जाकर उसकी यह हालत बताई।तब ससूर ने बेटे से कहा  ” तुम जाओ और बहु को समझाओ ।” बेटे ने कहा”मैं क्या समझाऊँ पिताजी?”लेकिन उन्होंने कुछ सुना नहीं  और वहाँ से वह उठकर चले गए। तब वह  भारी कदमों से चलते हुए  कोठरी  का दरवाजा खोलकर भीतर गया क्योंकि उसे भी डर लग रहा था कि, वह उसके साथ कैसा व्यवहार करेगी?उसने उसे देखा लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी ।वह तो  अपने काल्पनिक संसार में खोई  हुई थी ।उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह कोई जिंदा पुतला हो ।जिसका शरीर तो हरकत कर रहा था लेकिन उसकी  चेतना मर चुकी हो। वह बहुत बदवास सी दिखाई दे रही थी ।उसके बाल उलझे हुए थे तथा उसके कपड़े अस्त -व्यस्त हो रहे थे।उसको इस रूप में देखते ही दया मिश्रित प्रेम मय करुण वेदना उसके दिल में होने लगीऔर वह वही उसके पास मिट्टी पर बैठ गया तथा उसे देखने लगा लेकिन विमला पर इसका कोई असर नहीं हुआ ।तब उसने धीरे से उसका हाथ पकड़ा और कहा “विमला यह क्या हाल बना रखा है? तुम कुछ बोलती क्यों नहीं हो?” यही बात उसने दो-तीन बार उससे कही ।लेकिन उसने कोई प्रति क्रिया नहीं व्यक्त करी बल्कि वह धीरे-धीरे हिल रही थी। तब वह अंदर से डर गया और उसने उसके कंधों को पकड़कर झंकझोर दिया ।उसके ऐसा करते ही उसने आव देखा न ताव जोरदार खिंचकर एक थप्पड़ अपने पति देव के गालों पर लगा दिया और कहने लगी “आपको भी दया नहीं आ रही हैं ,जो आप इस प्रकार इस बच्ची को गिराने की कोशिश कर रहे हो।”ऐसा कहने के साथ ही वह वापिस हिलने लगी।तब उसने धीरे से उसके कंधों को पकड़ा और कहने लगा “देखो विमला यहाँ कोई बच्ची नहीं है।तुम होश में आ जाओ।अपने -आप को देखों क्या हाल बना रखा है?”
लेकिन उसने कुछ नहीं सुना वह वैसी ही हरकते करती रही ।तब उसने धीरे से  कहा “सुनो विमला! तुम यहाँ से बाहर  अपने कमरे में चलोगी ।चलो अब जल्दी से खड़ी हो जाओ ।”ऐसा कहकर उसने उसका हाथ पकड़कर खड़ा करना चाहा ,लेकिन वह अपनी जगह से टस से -मस भी नही हुई ।उलटा अपने पति का हाथ झटते हुए उन पर चिल्लाने लगी।यह देख वह वहाँ से उठ कर बाहर चला गया और सीधे अपने माता -पिताजी के पास गया और कहने लगा-“बाबू जी मुझे ऐसा लग रहा है कि अगर वह सोयेगी नहीं  तो वह पागल हो जायेगी, अपनी सुध-बुध तो वह खो  ही चुकी है।अब आप ही बताओ क्या करे?” तब उसके बाबूजी ने कहा”गाँव में जो नर्स बाईजी है ना ,उणने ही बुला लियाओ।”
तभी  उसकी सास बीच में ही बोल पड़ी”ना-ना बिने तो कौन्या बुलाणी मने,पतो  है,बा इने काँई देवेला ,और गाँव में जार काई -काई बाता फैलावे ला।”तभी ससूर जी ने बीच में ही टोकते हुए कहा-“तो तु ही बतादे, काई करे ला।”तो उसने कहा कि-“मैं तो इन्हें डोडा रो  दूध गर्म कर ने दे दूला जिणसे  आ पड़ी रेवेला।”तभी उसके बेटे ने कहा “माँ अगर इरे माथे में चढ गयो तो काई होवेला ।”तब माँ ने कहा कि -“कुछ नहीं होगा, मारी सास भी माने तो ओई देवती।”फिर सास ने डोडा के दूध को गर्म करा और उसे पिने के लिए  कहा, ,लेकिन उसने उसकी तरफ देखा भी नहीं।तब सास के कहने पर बेटे ने उसे पकडा़ और सास ने जबरदस्ती उसे पिला दिया।इस बीच विमला चिखती और चिल्लाती रही ।धीरे-धीरे वह नशे में खोते हुए निंद्रा की गोद में सो गई।तब उसके पति ने माँ के कहने पर उसे भीतर के कमरे में लाकर 
सुला दिया।आज उसकी छुट्टी थी इसलिए वह विद्यालय नहीं गया था।वह बाहर आँगन में बैठा कुछ सोच रहा.था कि  माँ ने खाने के लिए उसे आवाज दी।बेमने भाव से वह रसोई के भीतर चला गया । माँ ने उसे बैठने के लिए आसन दिया और खाने की थाली लगा दी।तब अचानक उसने अपनी माँ से ही पूछ लिया कि  “माँ एक बात पूछूँ।”माँ ने कहा”हाँ पूछ।”तब उसने अटकते हुए पूछा “माँ-माँ वो…वो आपणे  ऐड़ो क्यों करियो?क्या आपणे उण मासूम पर दया कौन्या आई।”बेटे के मुँह से ऐसी बात सुन उसने कहा”तने पतो है तेरे कितणी बहणे थी?नहीं ना, तेरे भी सात बहणे हुई थी,लेकिन आज एक भी कौन्या।इणरो कारण काई है, थनै पतो है,उण सबने भी समय रहते वापिस स्वर्ग धाम भेज दी।क्योंकि आपारे समाज में कहवे है कि बेटी बाप री इज्जत गिरवी रखवा देवे है, बाप री पगडी़ दूसरो के ठोकर में ही पडी़ रहवे है ।इ कारण  ही आपारे समाज में ओ ही हुए है कि, बेटी  रे होता ही बिने भगवान रे घर पाछा भेज देवे जिण सु न तो पिताजी की इज्जत खराब होवे और न ही उण छोरी री, समझ्यों।”फिर बेटे ने  कहा कि”  लेकिन माँ ,अब तो समय ही बदल गया है  तो  आपाने थोडी सोच भी तो बदलणी चाहिजे नी।माँ ने बीच मे ही बात काटते हुए कहा “कोई समय नहीं बदणा है,टेम तो और खराब हो गई।थने बा बात याद कोनी दो महीना पहले चौहाण साब की पोती के साथ काई हुयो हो ,जद उणारी बहु शहर सू  जापो करा ने बेटी पैदा करी थी ।और बेचारी बारह बसंत ही पूरा कोनी देख्या हा कि गाँव के भेड़िये उण मासूम ने उठार ले  गया।पतो ही कोनी चाल्यों कि बिने कुण और कठे ले गया?”बेटा यह सब बाते बहुत ही शांति से सुन रहा थाऔर अचानक उसने  कहा “माँ आ सोच तो बदलणी पड़ेगी और यह सोच बदलेगी शिक्षा से ,इसलिए सबको शिक्षा के महत्व से परिचित कराणा होगा।”बस कर मासाब थारी शिक्षा ने ,मने तो समाज रे हिसाब से ही  चालणों है समझ गया ।”माँ ने बेटे को टोकते हुए कहा।थोड़ी देर तक उन दोनों में इसी बात को लेकर बहस चलती रही फिर बेटा ने मन ही मन कुछ निर्णय करा और  वहाँ से उठ खड़ा हो गया।उधर नशे के कारण विमला 24 घंटे तक ऐसे ही पड़ी रही और दूसरे दिन भोर के उजाले ने विमला की तंद्रा भंग करी ।उसके बेदम शरीर ने करवट ली ।दर्द और थकान  से उसका बदन टूट रहा था। ज्यादा रोने से आँखें सूज गई थी।
दिमाग में सांय-सांय करते हुए हथौड़े चल रहे थे।उसे कुछ सूझ नहीं रहा था।अचानक उसका हाथ अपने पेट पर गया तो उसे हलका-हलका महसूस हुआ।फिर उसने इधर-उधर नजरें दौडा़ई लेकिन बच्चा कहीं नज़र नहीं आया तो वह बेचैन होकर उठ बैठती है और कुछ सोचने का प्रयास करने लगी तो दिमाग पर ज्यादा जोर डालने पर सहसा उसे वह घटना याद आ जाती है तो उस दर्द को महसूस करते ही वह इतने जोर से बिस्तर के पास  गिरती है कि वहाँ रखी पानी की गिलास  झन की आवाज के साथ नीचे गिर गई और चारपाई के कोने से टकराने के कारण उसके ललाट से भी खून की धारा बह निकली ।लेकिन उसके लिए यह बाहरी दर्द आंतरिक दर्द के आगे कुछ नहीं था।वह बार-बार यह सोच रही थी कि अपनी मासूम बच्ची को नहीं बचा पाई। इसी भाव में खोई वह रोने लगी ।तभी गिलास के गिरने की आवाज सुन उसका पति भाग कर अंदर आया और विमला को इस कदर नीचे गिरे हुए देख घबरा गया और उसे उठा कर बिस्तर पर सुला दिया।विमला एकदम से अपने पति को सामने देख थोड़ी भावुक हो गई और आँसू भरी आँखों से उसे ताकने लगी।तो वह उसकी चारपाई के पास बैठ गया और उसके हाथ अपने हाथ में ले कर उसे समझाते हुए कहने लगा “देखों विमला तुमने अपनी क्या हालत बना रखी है?तुम कब तक ऐसे ही घुटती रहोगी? जो हो गया उसे तो तुम बदल नहीं सकती ,लेकिन आगे इस तरह का कांड ना हो ,उसके लिए तुम्हें अपने आपको तैयार करना होगा।”अभी वह बोल ही रहा था कि उसने बीच में ही उसकी बात काटते हुए कहा “आप यह क्या कह रहे हो ?अगर आगे भी लड़की हो गई तो, माजी उसके साथ भी ऐसा ही करेगी ।मुझे अब इस बारे में नहीं सोचना।”
इतना कहते ही वह रोते -रोते उस दिन की सारी बाते उसे बताने लगी कि उसकी माँ ने उस नन्हीं सी जान के साथ क्या करा ।जैसे -जैसे वह सुनता जा रहा था ,उसके भी आँखों से आँसुओ की धारा बहने लगी ।उसका शिक्षक मन भी यह अन्याय पूर्ण  स्थिति स्वीकार नहीं कर पा रहा था।विमला की तो रोते-रोते हिच्कियाँ बंध गई थी।फिर उसने उसके सिर पर हाथ फैरते हुए अपने दृढ़ निर्णय से परिचित कराते हुए अपनी बात  उसके सामने रखी।”देखों विमला मैं होनी को तो नहीं बदल सकता ,लेकिन इतना वादा मैं तुम से कर सकता हूँ कि  आगे से तुम्हारे साथ ऐसा नहीं होगा।”तभी विमला ने कहा ऐसा संभव ही नहीं है,क्योंकि माताजी कभी भी यह स्वीकार नहीं करेंगी ।”शब्दों के साथ उसकी आँखें अभी भी लगातार बह रहीं थी।तो उसने कहा”मैने कुछ सोचा है कि मैं मेरा तबादला किसी शहर या कस्बें में करा लूँगा ।जिससे यह समस्या ही दूर हो जायेगी।”तबादले से समस्या कैसे दूर होगी मुझे समझ नहीं आया?” तब उसने बताया कि मुझे खाना बनाना नहीं आता है जब मैं घर से दूर जाऊँगा तो माँ को यह अच्छा नहीं लगेगा कि उसका बेटा भूखा रहे तो वह तुम्हें मेरे साथ भेज देगी, तुम देख लेना ।एक और  बात विमला ! मैं अपनी माँ के विरूद कभी  नहीं जा सकता हूँ , क्योंकि तुम्हें पता है मेरी मां ने मेरी दादी के पोते  की चाह में आपनी सात बेटियों को अपनी सास को दे दिया था और उनकी सास यानि मेरी दादी ने उन सबको स्वर्ग धाम भेज  दिया था । तो  सोचो ,उन्होंने कितना दर्द सहन कर रखा है।”इसलिए वह मुझे ऐसे तो बाहर जाने नहीं देगी, क्योंकि वह मुझसे  बहुत प्यार  करती है। एक यहीं तरीका है जिससे तुम्हें और तुम्हारे सपने को जिंदा रखा जा सकता है।और  हाँ,  इसके लिए तुम्हें मेरा साथ देना होगा । तुम्हें जल्दी ठीक होना होगा ।ताकि मैं आगे की  कार्यवाही कर सकू।सोच लो तुम ।नहीं तो, तुम्हारे और मेरे लिए आने वाली  स्थितियां  और कठिन हो जायेगी।विमला के आँसू उसकी बातें सुन थोड़ी देर के लिए रुक गए थे। वह सोच में पड़ गई  थी।फिर उसने जिज्ञासावश पुछ लिया कि” अगर दूसरी ही बेटी होगई
और माजी को पता चल जायेगा तो क्या होगा ?”तुम उसकी चिंता मत करो ।यह मैं सम्भाल लूँगा।अब ऐसा नहीं होगा।”
उसकी बातें सुन विमला को अंधेरे में एक टिमटिमाते हुए जुगनू की सी रोशनी नज़र आने लगी जिससे उसे थोडा सुकून महसूस हुआ और उसने अपना सिर दीवार से सटा कर आँखे बंद कर ली ।धीरे से उसकी आँखों ने दो आँसू बहा दिए ।और उसका पति वहाँ  से उठकर बाहर चला गया ।उसके बाद विमला धीरे -धीरे सामान्य होने लगी थी ।लेकिन उसके और उसकी सास के बीच एक दूरी बन गई थी जिसे वह पाटना  भी नहीं चाहती थी। न हीं कभी विमला उनके पास जकर बैठती थी,और न ही उसकी सास ।इस प्रकार एक ही घर में दोनों अलग-अलग  रहने लग गई। विमला के प्रति उसकी सास का स्वभाव धीरे-धीरे चिड़चिडा़ होने लगा। वह बात-बात पर उसे ताने देने लगी ।लेकिन विमला ,एक बेजान बुत की तरह सभी काम  करते हुए  एंकाकी हो गई थी। उसके ऊपर  अब किसी के कुछ भी कहने से कोई असर नहीं होता था। हँसना तो जैसे वह भूल चुकी थी ।उसके इस बेरुखेपन से सास और अधिक चिड़चिडी़ हो गई। उसकी छोटी-छोटी गलतियों पर डांटने  लग जाती ।उसे भरा -बुरा कहने लगती ।लेकिन विमला  कभी पलटकर उसे जवाब   ही नहीं देती थी  । धीरे-धीरे इस घटना को चार महीनें बीत गये थे लेकिन  वह मानसिक रूप से आज भी उसी पल में खोई हुई रहती , इसलिए आज सुबह की चिकचिक ने भी उसे ज्यादा परेशान नहीं किया क्योंकि अब इस प्रकार की घटनाएँ उस पर कोई असर ही नहीं करती थी बल्कि आज सुबह जो  उसने गीत सुने थे, उसके बोल पूरे दिन उसके जहन में उतरते -चढते रहे और रह-रह कर उसकी पलके भीगोते रहें।वह अपने कमरे में बैठी  उन्हीं भावों में खोई खुद को बहलाने की कोशिश कर रही थी कि उसके पति ने कमरे में प्रवेश करते  हुए धीरे से   उसे पुकारा “विमला ।” लेकिन कोई जवाब नहीं ,तभी उसकी नजर उस पर पड़ी ,तो उसने देखा कि वह तो शुन्य में कहीं खोई हुई है।फिर वह धीरे -धीरे चलते हुए उसके पास जाकर बैठ गया और अपनेपन से  उसके हाथ पर अपना हाथ रखते हुए उससे कहा “मेरे तबादले की अर्जी स्वीकार हो गई है।अब तो अपने को उस पल से आजाद कर लो।नये जीवन की ओर लौट आओ विमला।”लेकिन उसे अब भी विश्वास नहीं हो रहा था।क्योंकि वह घटना कोई छोटी घटना नहीं थी।इसलिए उसके चेहरे पर भाव शुन्यता के ही भाव तैरते रहे।उसने कोई जवाब भी नहीं दिया।थोड़ी देर तो वह वहीं बैठा रहा लेकिन फिर थके कदमों से चलते हुए बाहर निकल गया।वह उसे जाते हुए देखती रही।संध्या का समय हो गया था ।आसमान में धुएँ का आवरण छाने लगा था।पंछियों के दल भी अपने नींडों की ओर तेजी से लौट रहे थे।मंदिरों में ढोल-नगारों के स्वर गूँजने लगे ।अचानक विमला कुछ सोचते हुए अपने कमरे से बाहर निकली और घर के मंदिर की तरफ बढ़ गई।वहाँ जाकर वह  हाथ जोड़ कर खड़ी हो गई।उसके होठ कुछ बड़बडा रहे थे।फिर उसने दीपक लगाया और  उसकी लौ को टकटकी बाँधे देखती रही।दीपक की टिमटिमाती लौ आज उसके मन को भा रही थी इसलिए वह कुछ देर वहीं खडी़ रही।फिर  वह रोजमर्रा के  कामों में लग गई। धीरे -धीरे रात्रि ने अपना आवरण चारों ओर फैला दिया, जिसमें वह भी विलिन हो गई लेकिन आज उसके दिमाग पर छाया भय का धुँधलका धीरे-धीरे दूर हो रहा था इसलिए वह कुछ  अलग सोच  पा रही थी ।सोचते -सोचते उसे कब नींद आ गई  पता नहीं चला।आज उसे बहुत दिनों के बाद अच्छी नींद आई थी इसलिए वह देर तक सोती रही ।उसके पति ने भी उसे इतने दिनों के बाद गहरी नींद में सोया देख जगाया नहीं ।सूरज की किरणे खिड़की के रास्ते उसके चेहरे पर पड़ने लगी थी।चिड़ियों का शौर- गुल बढ़ने लगा था तो अचानक उसकी आँखें खुली और इतना समय जान वह घबरा गई और जल्दी-जल्दी अपने कपड़ों को ठीक करते हुए वह बाहर निकलने लगी तभी उसके पति अंदर आ रहे थे ,उनसे वह टकरा गई तो उन्होंने अपनी पत्नी को छेड़ते हुए कहा “अरे यह  फ्रंटियर  -मेल सुबह -सुबह कहाँ भागे जा रही है।”तब उसने गुस्सा होते हुए कहा “आपने मुझे उठाया क्यों नहीं ?देखों कितनी देर हो गई है।माजी और नराज़ होगीं।”तब उसने कहा “चिंता मत करों माँ-पिताजी बाहर गये हैं ,किसी काम से । वे सुबह जल्दी ही चले गये थे इसलिए तुम्हें कोई ड़ाँटने वाला नहीं है।ऐसा सुनने के बाद उसके दिल को थोड़ी तसल्ली हुई और शांति की लकीर उसके चेहरे पर दिखने लगी, फिर वह रसोई के  काम में लग गई ।क्योंकि उसे अपने पति के लिए खाना जो बनाना था।उसका पति तैयार होने चला गया था।खाना बनाते-बनाते उसने रेड़ियो चला दिया।यह उसकी कभी आदत हुआ करती थी,जो पिछले कुछ महीनों से उससे छूट सी गई थी।आज उसे थोड़ा अच्छा लग रहा था।दिल पर पड़ा बोझा भी कुछ कम हो गया था।अचानक रेड़ियों पर कुछ प्रार्थना के स्वर बजने लगे जो इस प्रकार थे:-इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का ……..।विमला भी इन्हें गुनगुनाने लगी।उसको गुनगुनाते हुए उसके पति ने सुना तो पहले तो उसे अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ फिर अपने कान रसोई की दीवार से सटा कर सुनने का प्रयास करने लगा तो उसे पूर्ण विश्वास हुआ ।फिर उसने सच्चे मन से भगवान जी को धन्यवाद दिया क्योंकि उसके घर में पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटना हुई ही नहीं।फिर उसने बाहर चारपाई पर बैठे -बैठे ही विमला को आवाज लगाई ।”सुनती होजल्दी से खाना ले आओ देरी हो रही है।”विमला ने भी प्रतिउत्तर देते हुए कहा “अभी लाई जी।”विमला उसके लिए खाने की थाली लाई ही थी कि दरवाजे से एक बारीक सी आवाज सुनाई दी “माँ कुछ खाने को दोगी क्या?”तब विमला ने बाहर जाकर देखा तो वहाँ कोई सात-आठ साल की लड़की खड़ी थी और उससे खाना माँग रही थी।तब उसने अंदर से खाना लाकर उसे दिया उसने मुसकराते हुए वह खाना ले लिया और आगे बढ़ गई उस छोटी बच्ची को जाते हुए काफी देर तक वह  ठगी सी देखती रही  ।उस को देख उसके मन में भी फिर से वात्सल्य रस अंगडाई लेने लगा था।उसके मन में भी एक नई आशा का संचार हो गया था ।उसकी चमक उसके चेहरे पर दिख रही थी जिसे उसके पति ने भी महसूस किया और मन ही मन खुश होते हुए अपने काम के लिए रवाना हो गया था।आज उसके जीवन पर छाया मनहुसी का बादल छंट चुका था और सूरज की सुनहरी किरणे उसके जीवन में  फिर से चमक  बिखर रही थी।

MS Urmila Rathore🙏

900cookie-checkदम घोटती किलकारी

1 thought on “दम घोटती किलकारी”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.