प्रेम की पीड़ा
प्रीत की पीडा़ ने सही जाए ,रे कान्हा 2
उड़-उड़ काग कुटिया पर बैठे,२
सुगन ना कोई बतावे रे, कान्हा ,
सुगन ना कोई बतावे,
रे कान्हा प्रीत की पीड़ा ना……
लाऊ रे कटारी ,घोपू कलेजा ,२
कलेजे,….
कलेजे से निकसे कन्हैया,रे छलिया ,
प्रीत की पीडा़ ना सही जाए रे कान्हा…
आयो उद्धव जी ,देणे संदेशो,२
संदेशे ने ,कलेजे को पत्थर कर दिणा रे ..
रे निर्मोई कान्हा,
प्रीत की पीडा़ ना सही जाए रे,कान्हा…
मैया ढूँढे रे कान्हा ,बाडे-चौबारे,२
बाबा को होश कहाँ है ?….रे छलिया..
प्रीत की पीडा़ न सही जाए रे कान्हा…
गायें रम्भाये रे कान्हा ,यमुना किनारे,२
बाँसुरी के… सुर नहीं निकसे रे, कान्हा
प्रीत की पीडा़ न सही जाए रे कान्हा…
गोपियों की तो सुध-बुध खो गई है, रे कान्हा….२
राधा तो भई है, बावरिया, रे छलिया …
प्रीत की पीडा़ न सही जाए रे कान्हा…….
MS Urmila Rathore🙏🙏
55640cookie-checkप्रेम की पीड़ा
नमन 🙏🙏