उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
स्तुति (करना दे)

प्रेम कुटीर(आश्रम)
जय -जय करणल- किणियाणी,
नमों-नम:मैया-नमों -नम:
तेरी प्रेम कुटीर में
‘प्रेम’ रस बरसे माँ,
भगतो का तन-मन भीगे ,
मन मयूर हुआ जाए माँ ,
जय-जय करणल किणियाणी…..
नमों…..
नीले अंबर तले,
भक्ति का लाल रंग बरसे ,
इस बर्षा में नर-नार का भेद ,परे हुआ जाए माँ,
जय-जय करणल किणियाणी……
नमों -नम:….
दो तार से बनी यह वीणा,
तेरा नाम ही निरंतर बजाती जाए, माँ,
जय -जय करणल ,किणियाणी..
नमों-नम…
कूट कपट काया का निकस्या,
मन,तेरी महिमा में खोता जाए माँ,
जय-जय करणल किणियाणी…
नमों -नम: …
जब से ओढी तेरी लाल चुनरिया
और रंग न मन को भाये माँ,
जय-जय करणल-किणियाणी…
नमों-नम:…
रिश्ते -नाते दुश्मन होग्या,
आरोप-प्रत्यारोप का खेल निरतंर खेले माँ,
जय-जय करणल-किणियाणी….
नमों-नम:…
ऐसे में ,मन में ऐसी लगन लगी
एक तेरा नाम ही सच्चा लागे, माँ,
जय-जय करणल-किणियाणी……
नमों -नम: मैया नमों-नम:….

MS Urmila Rathore 🙏🙏




5530cookie-checkस्तुति (करना दे)

2 thoughts on “स्तुति (करना दे)”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.