*मायके में बेटी*
मायके में बेटी…….
न घर माँगती है,
न जमीन माँगती है,
न जायदाद में हिस्सा माँगती है,
बस अपनों के बीच अपनापन का अहसास माँगती है,
चंद क्षण खुलकर हँस सके ,
वह खुला आँगन माँगती है,
रिश्तों के धागों में पड न सके गाँठ ,
अपनों में वह विश्वास की गरमाहट माँगती है,
वह पिता की बगियाँ में चंद क्षणों का विश्राम माँगती है
अनकहे दर्द में हिस्सेदारी माँगती है,
नील गगन में उड़ने का आश्वासन माँगती है,
बंधनों की जंजीरों को तोड़ने की हिम्मत माँगती है,
पिता के झूकते कंधों की ताकत बनने का अवसर माँगती है
पंछियों सी चहकने और फुदकने की स्वतंत्रता मांगती है,
फूलों सा खिलना और महकना मांगती है,
संसार को अपनी नज़रों से निहारना मांगती है,
फिर कर न सके कोई उसके दामन को दागदार, उन दरिंदों के खिलाफ खडे़ होने का ज्जबा मांगती है,
देहज रुपी दानव के विरुद्ध खडी़ होने की ताकत मांगती है,
जीवन की कठिन परिस्थितियों में पडे़ न कमजोर ,
अपनों से ऐसा आशीर्वाद मांगती है।
MS Urmila Rathore🙏🙏
Very nice