‘बेटी की प्रार्थना’🙏
*बेटी की प्रार्थना*
‘पापा’ काश आप आ जाओ कहीं से,और कहों
“बेटा जी क्या हाल-चाल है?”
कल्पना में ही सही , जैसे ही यह……
कानों में स्वर गूँजता है,
तो चातक सी दृष्टि उठती है,
और मन में दबा दर्द उमड़ने लगता है,
तो …..
अंखियाँ नीर बहाती पर….
यह नीर है ,अनमोल
बेटी की वेदना भरी हूक का है ,खेल
बेटी की आंतरिक तड़प का है यह मेल
इसलिए तो यह…
कोरो से मर्म रिस कर आँचल की तह में समा जाता है।
और दुनिया के मेले में ,
उसके एकांकीपन का सच्चा साथी बन ,
जिंदगी की जदोजद में हिम्मत बंधा जाता है।
418130cookie-check‘बेटी की प्रार्थना’🙏
Heart touching. True lines .❤️❤️