उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
*हिन्दी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य*

राष्ट्र भाषा हिन्दी के महत्व के तहत -कुछ इस तरह वाक्यों का निर्माण किया गया है कि किसी भी उत्तर में कोई बिन्दी, मात्रा नहीं आएगी , न ही कोई आधा अक्षर आएगा। सिर्फ चार पूरे अक्षर वाला उत्तर होगा जिसमें हम देखते हैं कि:-
1= अग्नि शमन दल का वाहन – दमकल
2= एक खून चूसने वाला कीडा़ – खटमल
3= चाय में स्वाद बढा़ती है – अदरक
4= पुरूषों का एक पहनावा – तहमद
5= एक वृक्ष -बरगद
6= श्रेणी का एक भेद -उपशम
7= तीर्थंकरों के अनुवादक -गणधर
8= एक सूर्यवंशी राजा – दशरथ
9= एक मुगल बादशाह – अकबर
10= त्योहारों पर बाजार में रहती है – जगमग
11= बिना तराशा हुआ पत्थर -मरगज, पनघन
12= जमीन के नीचे की मंजिल -तलघर
13= शमशान , कब्रिस्तान -मरघट
14= राजस्थान का एक जिला अलवर
15= किसान , हल को धारण करने वाला -हलधर
16= एक हरी सब्जी – परवल
17= ज्यादा कीचड़ – दलदल
18= मनमुटाव , छोटा झगड़ा – अनबन
19= एक जमींकंद सब्जी – शलगम
20= एक मुलायम कपड़ा – मलमल
21= आकाशगामी (आकाश में विचरण करने वाला) -नभचर
22= पानी में रहने वाले जीव – जलचर
23= व्यायाम , वर्जिश – कसरत
24= फूल पर पड़ी ओस की बूंद- शबनम
25= तमन्ना , दिल की आरज़ू – हसरत
26= बगीचा , उद्यान – उपवन
27= भूख हड़ताल ,- अनशन
28= बहुत तेज दौड़ -सरपट
29= गँवार , बिना पढा़ लिखा – अनपढ़
30= तुरंत , शीघ्रता से -झटपट
31= घोड़ा गाड़ी – टमटम
32= बडा़ बाबू , लाट-अफसर
33= तीर रखने का चोगा – तरकश
34= एक संख्या – पचपन
35= पायल की आवाज -छमछम
36= बाल्यावस्था – बचपन
37= अद्भुत कार्य -करतब
38= मीठा पेय पदार्थ – शरबत
39= मौका – अवसर
40= आशय – मतलब
41= भीड़ का इकट्ठा होना जमघट
42= धर्म ( उर्दू ) में – मजहब
43= मेहरबानी , दया-रहमत
44= जमातियोॅ की धर्मसभा – मरकज़
45= संगीत के सात सुर – सरगम
46= शारीरिक श्रृंगार की एक क्रिया-उबटन
47= महोदय , श्रीमान ( उर्दू में )-हजरत
48= बुरे से भी बुरा -बदतर
49= सहारा लेकर आराम से बैठने का एक साधन|- मसनद
50=भारतीयों की राष्ट्रीय पोशाक-अचकन

MS Urmila Rathore🙏🙏

3670cookie-check*हिन्दी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य*

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.