अपने जन्मदिन पर माता-पिता के प्रति आभार *बेटी की ओर से*
आज मैं इस शुभ -दिन पर,🌹🌷
करती हूँ ‘नमन’ तात मम् जननी को,
‘पापा’ आपने मुझे जीवन पथ पर आगे बढ़ना सिखाया,
निराशा में आशावान रहना सिखाया,
मेरे बेजान पंखों को हौसला दे,नीले नभ को नापना सिखाया,
हे अम्ब! मेरे चऊँ ओर ,आपके अस्तित्व का घेरा है,
मैं अपने भाव व्यक्त करना चाहती हूँ,पर मेरा शब्दकोश रिक्त है,
बस मैं इतना जानती हूँ …’माँ’
आपके बिना मेरा जीवन सूना है 🙏🙏
36230cookie-checkअपने जन्मदिन पर माता-पिता के प्रति आभार *बेटी की ओर से*