करनादे माता की आरती
जगदम्बे अम्बें, है मेरी अम्बें, नाव हमारी तार
रे…..जगदम्बें अम्बें….
बीच भँवर में डूबे है नैया,हिचकोले खाये लगातार,
तू है अम्बे ,मात किणियाणी ,पार लगादे एक बार
रे ….जगदम्बे अम्बे……
हम है मैया तेरे ही बच्चें, गलतियाँ करे अपार,
तू है, हमरी प्यारी सी मैया,गले लगाले एक बार
रे….जगदम्बे अम्बे……….
दुश्मन जमाना रोके है राहे,जाऊँ तो जाऊँ किस ओर
तू मेरी मात भवानी ,आके बतादे एक बार
रे…जगदम्बें अम्बें …..
यह मेरी जिंदगी उलझनों भरी है ,सूझे न कोई नई राहे,तू है मेरी मात ढाढाली ,आके बचाले एक बार
रे…..जगदम्बे अम्बे …..
साँसें है उलझी साँसत में मेरी,छोडा़ है अपनो ने साथ,
तू है, मेरी करनल करूणाई,करदे हमारा उद्धार
रे…. जगदम्बे अम्बें…
MS Urmila Rathore🙏🙏
326160cookie-checkकरनादे माता की आरती
जय माँ करणी 🙏🙏🚩🚩
जय माँ करणी🙏🙏
Jai ma karni 🙏🙏
🙏🙏