‘प्रार्थना’
भोर का सूरज चढ़ता जाए,
सुनहरी किरणों की चमक भी बढती जाए,
परमात्मा की अनुपम कृति ‘मानव’ आदि से आधुनिक होता जाए,
पत्थर से निर्मित पहिया,नित नये आकार लेता जाए,
विश्व फलक पर ‘हिंदुत्व’ स्वर्णिम आभा बिखेरता जाए,
कौपिनधारी के सपनों का ‘भारत’ निरन्तर तरक्की के द्वार खोलता जाए,
अंतरिक्ष की ऊँचाई और समुंद्र की गहराई नापता जाए,
नित नये उद्योग फलते -फूलते जाए,
पैसों की खनक भी हर ओर खनकती जाए,
तुफानों से निकली कस्ती भी सरपट दौड़ती जाए,
पर…………………………भगवन!
तेरी धरती ‘माँ’ का धानी आँचल ,मासूम सिसकियों से तार-तार होता जाए,
वसुधा की आँखें ,निरंतर अश्रुधार बहाती जाए,
क्योंकि-…..
शिक्षा की स्लेट पर इबादत ‘क’से करुणा की उकेरी गई
-वो तेरे आजाद मानव को आज भी समझ नहीं आई.
तेरी बगिया का सबसे प्यारा फूल,
परमेश्वर की भी आँखों का नूर,
आज बेबसी के जाल में उलझता जाए,
क्योकि-…
उस अलौकिक शाक्ति के अंश से निर्मित है-‘इंसां’
वही करने लगा खिलवाड़ उससे–
कभी उसे ‘देहज’के फंदें में उलझाए,
कभी ‘काटता’ उसका नाजुक जिस्म,
कभी पट्रोल-डिजल से ‘हवन-कुंठ’बना कर,
जला रहा उसका जीवन।
कभी तेजाब की टीस है,देता,
तो!कभी अजमाए चाकू की धार,
कभी बंदूकों की गोलियाँ करता आर-पार,
जिससे नाजुक देह तड़पकर ,हो जाए बेजार,
पौरुषत्व का रक्षक इसां,
शैतान बन हैवानियत पर है ,उतरा,
घर-घर दुर्योधन पैदा हो गए,और…….
दुःशासन खीच रहे,बहन -बेटियों के चीर,
कहने को है,वो शक्तिस्वरुपा ‘माँ-भवानी’का रुप,
और सम्भालती न्याय की भी वेदी,
पर कोई ना जाने उसकी पीर,
उसका जीवन है,अजब निराला,
आँचल में दूध और आँखों में नीर,
जार-जार रो रही ‘मानवता’
खेल हो गया उसका जीवन,
बचपन पिता के अधिकार में है बितता,
‘जवानी’ लौहे श्रृंखला,ससुराल की है, मिलती,
तो!……वृद्धावस्था ‘बेबसी’का जीवन,
अपनों की ठोकरों में ही निकलता,
पूरे जाहं में ,फैला यह दृश्य,
देख काँपती रूह हमारी,
तब, मन करने लगा ,प्रार्थना यहीं-
हे!….
मेरे ईश,मेरे प्रभु ,
एक बार फिर से इस धरा पर आजा ,
अंहिसा , प्रेमऔर त्याग की महिमा,
तेरे नादा इंसान को सिखा जा ,
सृष्टि की धूरी की गहराई एक बार फिर से समझा जा।MS Urmila Rathore🙏
उम्दा भावाव्यक्ति
उम्दा भावाभिव्यक्ति
Excellent ma’am
Very nice
Very good👍
Nice