निराला कृत ‘राम की शक्ति पूजा’
‘राम की शक्ति पूजा ‘छायावादी कविता में निराला का व्यक्तित्व महाप्राण वसंत के अग्रदूत ,विद्रोही कवि और प्रगतिवादी के जनक के रूप में स्मरण करते हैं। ‘डॉ रामविलास शर्मा’ ने राम की शक्ति पूजा कविता को महा काव्यात्मक रचना माना है तथा इसी को दीर्घ कविता के नाम से भी जाना गया है।राम की शक्ति पूजा का कथानक विश्व प्रसिद्ध रचना ‘रामायण’ पर आधारित है।
महाकवि निराला ने रावण के अद्भुत पराक्रम से राम को व्याकुल दिखाया है। राम ने रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए माता दुर्गा की आठ दिन तक लगातार आराधना की । राम की शक्ति रावण के सामने स्थिर नहीं रह पाती, इसीलिए रावण के पराक्रम को समाप्त करने के लिए आठ दिन तक ‘अजपा -जप’ करके माता दुर्गा से शक्ति प्राप्त की थी।राम की शक्ति पूजा में प्रकृति ,संस्कृति और जीवन का अद्भुत संगठन है। लक्ष्मण, सुग्रीव और राम के अंतर्द्वंद मानवतावादी चेतना का विस्तार करता है।राम ने आठ दिन तक माता दुर्गा की उपासना की, आठवें दिन माता दुर्गा राम की परीक्षा लेने के लिए अंतिम कमल के फूल को उठाकर ले गई ।राम का मन माता के चरणों में फूल चढ़ाने के लिए तत्पर हुआ तो पास में फूल नहीं पाकर मन व्याकुल हो गया तब राम ने बचपन की यादों को साकार किया ।वस्तुतः बचपन में माता कौशल्या राम को ‘राजीव नयन’ कहा करती थी। परिणाम स्वरूप राम ने अपनी आंख रूपी कमल को धनुष की नोक से निकालने का प्रयास किया ही था कि माता दुर्गा साक्षात रूप में प्रकट हुई और राम के शरीर में प्रवेश कर गई। इस पूरे प्रसंग में निराला की काव्य साधना राम के व्यक्तित्व को चिंता और आशा के रूप में प्रस्तुत करती हैं-
“धिक् जीवन को,जो पाता ही आया विरोध,
धिक् साधन, जिसके लिए सदा ही किया श़ोध,
दो नील कमल है शेष, अभी यह पुरश्चरण,पूरा करता हूँ देकर मातः एक नयन।
राम की शक्ति पूजा में राम का व्यक्तित्व केवल मनुष्य का है ,जो लगातार संघर्ष करता है ।जीवन में सुख -दुख, आशा, निराशा आदि सभी समस्याओं में अपने कर्म -पथ पर तत्पर रहता है ।इस संबंध में ‘डॉ रामविलास शर्मा’ ने कहा है कि “राम के संघर्ष का चित्र जितना प्रभावशाली है, उतना उनकी विजय का नहीं। वस्तुतः राम का जीवन मन की संकल्प शक्ति के सहारे धर्म के रथ पर बैठकर मन की शक्ति को संगठित करता है।
इस दीर्घ कविता में निराला ने नारी के प्रति सम्मान की भावना को विकसित किया है। माता दुर्गा संपूर्ण नारी जाति का प्रतीक बनकर उभरी है। मानसिक सच्चाई को समास प्रधान पदावली में सजीवता प्रदान की गई है। जिससे संपूर्ण नारी जाति के प्रति सम्मान की भावना का विकास हुआ है।शक्ति पूजा कविता में ‘रामायण’ की कथा भारतीय संस्कृति की उदारता का परिचय करातीहै। विरोधी शक्तियों पर विजय प्राप्त करने के लिए मानवीय संबंधों में राम और विभीषण का प्रेम आर्य संस्कृति की मर्यादा की रक्षा करता हुआ दीख पड़ता है ।राम ने जामवंत की सलाह को जीवन निर्माण की दिशा माना है ।निराला ने बिंब और कल्पना के सहारे जीवन के यथार्थ को सरलता पूर्वक स्वीकार किया है-
“जानकी!हाय,उद्धार प्रिया का हो न सका,
कह एक और मन रहा, राम का जो न थका।
आधुनिक हिंदी कविता के स्वर्ण युग में निराला द्वारा रचित इस कविता में संस्कृति के मूल्यों का अवलोकन समाजवाद की कल्पना को यथार्थवाद में बदलने के प्रयास में कवि की चेतना का सबसे बड़ा आधार माना गया है। भारत जैसे संस्कृति और कृषि प्रधान देश में राम के आदर्श से मानव समाज को सांस्कृति स्वरुप प्रदान करने का प्रयास हो, या पूंजीवादी के प्रति उभरते हुए असमान विचारों की गतिशीलता हो, निराला ने बेखौफ और बेबाक बात कहने के लिए भारतीय संस्कृतिक चेतना को सुरक्षित रखा है। मन के भावों की वास्तविकता को समझाने के लिए जीवन के पथ पर शब्द शक्ति के प्रयोगों की सार्थकता नवीन चिंतन देती है ,जो निराला की खासियत रही है। इसी के साथ उन्होंने समझाया है कि ‘दिल है खाली, दिमाग है रीता । को भरने के लिए भी उनकी लेखनी भावों की गहराई में विचारात्मक शैली के नए अध्याय प्रस्तुत करती है ।शक्ति पूजा कविता में श्रृंगार, वीर और शांत रस का संचार हुआ है। सीता के स्मरण में श्रृंगार रस,माता दुर्गा की पूजा में शांत रस, युद्ध के वातावरण में वीर रस दिखलाई पड़ता है ।भाषा के प्रयोग में निराला ने विशुद्ध ‘हिंदी -खड़ी’ बोली या तत्सम प्रधान शब्दों की रचना में संगीतात्मकथा और नाद -सौंदर्य, मानसिक चित्रात्मकता की ओर ले जाता है-
“काँपते हुए किसलय झरते पराग-समुदाय-गाते खग-नव, जीवन-परिचय-तरु,मलय-वलय।
राम की शक्ति पूजा कविता छंदों में बंधी हुई जीवन का नियोजन करती है। भाव की शक्ति में रसात्मक अनुभूति प्रदान करती है ।जिसके द्वारा जीवन शक्ति का संचार होता है ।जातिवाद की असमानता से अलग होकर नैतिक मूल्यों की स्थापना में राम का व्यक्तित्व पूर्ण मानव के रूप में उभरता है।कविता में हनुमान जी का व्यक्तित्व प्रभु श्री राम के चरणों के प्रसाद को पाने के लिए तत्पर रहता है। उस समय निराला ने हनुमान के व्यक्तित्व को नया रूप प्रदान किया है-
“बैठ रघु-कूल मणि, श्वेत शिला पर निर्मल जल,
ले आए कर-पद-क्षालनार्थ पटु हनुमान।”
इस प्रकार ‘राम की शक्ति -पूजा’ रचना भाव और कला के संगम में महाकाव्य के गुणों से बंधी हुई है। जिसमें रामायण के कथानक को लेकर प्राचीन कथानक का नया प्रयोग मानवीय संबंधों को नवीन गति प्रदान करता है ।अतः राम की शक्ति पूजा काव्य रचना जीवन के पथ पर ‘सांकेत’ के राम के समान मानव रूप में मानवता के पथ को प्रकाशित करती है।
MS Urmila Rathore
Jai Shree Ram
🚩🚩🚩🙏
🙏🙏