उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
कामायनी-पृष्ठभूमि और परिचय

‘कामायनी’ महाकाव्य छायावादी कविता के स्वर्ण काल का सुंदर ग्रंथ है|इसमें ‘मनु स्मृति ‘ के आधार पर भारतीय संस्कृति और पश्चिम की संस्कृति का संगठन किया गयाहै|इसमें प्रकृति, संस्कृति और जीवन के निर्माण की नवीन दिशाएं मानवीय मूल्यों के साथ निर्धारित की गई है|प्रकृति के उपासक प्रसाद की लेखनी ‘इच्छा का घर’ यानि कामायनी के कथानक के माध्यम से जीवन मूल्यों की नवीन खोज का पथ ‘वेदान्त -दर्शन’के द्वारा मानवतावाद की पूर्ण प्रतिष्ठा का प्रतीक प्रस्तुत करता है|साथ ही भावना के गहरे सागर में उतर कर प्रकृति का अमूर्त विधान जब मूर्त रुप धारण करता तब ही भाषा के प्रांजल(विशुद्ध) से साहित्य जगत की कालजयी रचना चिंतन -मन के प्रवाह को मंथन की कसौटी पर कसकर यथार्थ रुप में प्रकट होती है|इसीलिए ‘कामायनी ‘महाकाव्य जीवन की कठिनाईयों का आंकलन है|इसमें

मन्नवन्तर या प्रलय कथा के कथानक में मनुष्य मात्र के मन ,हृदय और बुद्धि का रूपक लेकर जीवन के संघर्ष का सजीव चित्र प्रस्तुत किया है| महाकवि प्रसाद प्रकृति, संस्कृति, इतिहास, कल्पना, यथार्थ और आदर्श के उपासक है|कवि हृदय होने के कारण कामायनी महाकाव्य दार्शनिक चिंतन की समग्रता में जीवन के अर्थ खोजते हैं|इसलिए

श्री प्रसाद का मन प्रकृति की सुंदरता में जीवन के अर्थ को रेखांकित करने लगता है तभी उनके हृदय रुपी समुंद्र से सृष्टि की समग्रता से जुड़ा महाकाव्य साहित्य जगत की एक धूरी बन पाया|इस काव्य में मानव जीवन की वह सभी परिस्तिथियां हैं जिनसे मानवीय जीवन के क्रिया कलाप जुड़े हैं|इसी लिए सच बात तो यह है कि- ‘कामायनी’मनुष्य मात्र की इच्छा का घर हैं|चिंता सर्ग से लेकर आनन्द सर्ग तक की कथा भारत की सांस्कृतिक चेतना का सत्य प्रस्तुत करती हैं|वस्तुत मनु-मन का, श्रद्धा-हृदय का, और इडा-बुद्धि के रुपक बनाये गए हैं|प्रकृति के इस रुपक में जीवन की अनेक समस्याओ का सजीव चित्रण मानवतावादी दृष्टिकोण का विकास करता है|चिंता सर्ग में यह प्रयोग प्रकृति की सजीवता का पर्याय बनकर उभरा है-

“हिम गिरी के उतुंग शिखर पर, बैठ शिला की शीतल छांव, एक पुरुष भीगे नयनों, से, देख रहा था, प्रलय प्रवाह|”

जीवन में चिंता का वातावरण चिता के समान मानकर भी संघर्ष को सबसे ऊपर प्रस्तुत किया है|माना कि प्रलय में सम्पूर्ण जीव -जाति नष्ट हो गया गये, किन्तु प्रकृति जीव-जाति के विकास में एक नईआशा का भाव संचारित करती हैं|तब ऐसा होता है मानो-

“ऊषा सुनहले तीर बरसाती, जय लक्ष्मी सी उदित हुई, उधर पराजीत काल -रात्रि भी, जल में अंतर निहित हुई|”

जीवन की आशा संगीतमय हो जाती हैं जब सुख-दुख के चक्र में संघर्ष करता हुआ मनुष्य मन की आवाज को सुनने का प्रयास करने लगता है|उसे अपने होने का अहसास एक अलग भाव महसूस कराने लगता है |वह कठिन रास्तों को साधने लगता है और

|साहस पूर्वक जीवन की नई राहें बनाता है| ऐसी ही विपरित स्थितियों में जब एक दिन गांधार देश की राज पुत्री श्रद्धा ललित कलाओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिए पिता की आज्ञा से प्रकृति के खुले वातावरण में भ्रमण करने के लिए निकल पडी़ |उसको कहां पता था कि प्रलय होने वाला है|वह तो विरल हिमालय की विशालता में खो ई प्राकृतिक छटा को निहारने में मग्न थी तभी प्रलय हो भी गया , लेकिन श्रद्धा का मिशन कमजोर नहीं हुआ| क्योंकि वह तो हिमालय की अपार सुंदरता में खोई,एक चोटी से दूसरी चोटी तक प्राकृतिक सुख को अनुभव करते हुए निरंतर आगे ही बढ़ती गई ,तभी तो शिला की शीतल छाया में बैठे हुए तपस्यारत मनु को खोज पाई|संस्कारों में पली -बढ़ी होने के कारण वह सरस हृदय से ही उस तपस्यारत मनु का परिचय प्राप्त करना चाहती है, इसलिए तो वह जानना चाहती है कि-

“कौन हो तुम? संसृति -जलनिधि तीर, तंरगों से फेंकी मणि एक, कर रहे निर्जन का चुपचाप, प्रभा की धारा से अभिषेक?,”

कामायनी का रुपक मन और हृदय का ऐसा संतुलन है, ऐसा संगठन हैं जो जीवन की राहों को आसान बनाता है|माना कि मनु, श्रद्धा की कोयल के समान मीठी आवाज को सुनकर प्रभावित हुए थे, गांधार देश में पाये जाने वाले नीले रंग की भेड़ों के चर्म से ढके हुए श्रद्धा के शरीर को देखकर आकर्षित हुए थे इसलिए यहां प्रसाद जी ने पश्चिमी सभ्यता के पलायन वादी वातावरण को भारत के वातावरण पर प्रभावी बताया हैं|मनु का मन तो चाहता है कि श्रद्धा के साथ वार्तालाप करे लेकिन पलायनवादी प्रवृति होने के कारण वह यहीं कह पाते हैं-

“कौन हो तुम बसंत के दूत, विरस पतझड़ में अति सुकुमार, घन -तिमिर में चंचलता को देख, तपन में शीतल मंद बयार|”

कामायनी का मनु जीवन में प्रवेश करना चाहता था|भारत की धरती का हृदय प्रत्यभिज्ञा दर्शन के सौंदर्य को लेकर श्रद्धा के माध्यम से यह विश्वास व्यक्त कराया है कि जीवन से भागो नहीं अपितु जीवन में प्रवेश करके अपने कर्म की कुशलता का परिचय दो|यहां श्रद्धा हर पल तुम्हारे साथ है-

“प्रकृति के यौवन का श्रृंगार, करेंगे कभी न बासी फूल, मिलेंगे वे जाकर अति शीघ्र, आह! उत्सुक हैं उनकी धूल|”

कामायनी महाकाव्य में जीवन की सुंदरता को संस्कारित किया गया है|श्रद्धा और मनु का मिलन प्रकृति का गौरवशाली सत्य हैं|श्रद्धा ने मनु के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा और मनु ने मौन रुप से स्वीकार किया तब श्रद्धा में लज्जा का आगमन हुआ|कवि हृदय प्रसाद ने लज्जा को मनुष्य के रुप में प्रस्तुत करके प्रत्येक भारतीय कन्या को विवाह से पूर्व जीवन के अर्थ को समझने में सफलता प्राप्त की है, इसी लिए उन्होंने माना हे कि:

“नारी! तुम केवल श्रद्धा हो, विश्वास रजत नग पता में, पियुष स्त्रोत सी बहा करो, जीवन के सुंदर समतल में|+“

शरीर के मनोमय कोष में प्रेम की पवित्रता और विश्वास की रेखाएं कभी भी धुमिल नहीं होती है बल्कि कामायनी की श्रद्धा ने समर्पित भावों के साथ जीना सीख लिया है|

इसलिए लज्जा के निर्देशन में श्रद्धा की चेतना का विस्तार सजीवता को किस प्रकार प्राप्त करता हैं, उसे समझने का प्रयास करते हैं|जिसमें श्रद्धा ने अपने भावों को इस प्रकार व्यक्त किया है कि-

“मैं जब भी तोलने का करती उपचार, स्वयं तुल जाती हूं , भूज लता फंसाकर नर तरु से, झूले सी झोंके खाती हूं|”

आधुनिक हिन्दी काव्य में ‘छायावादी -कविता’स्वर्ण युग है|’कामायनी’कालजयी रचना है|मनु और श्रद्धा हमारे प्राचीन माता-पिता हैं|महाकवि कालीदास ने भी ऐसा ही माना है|सन् 1916 में प्रकृति, संस्कृति और जीवन के संगठन को लेकर रुपक और मानवीकरण अलंकारों के प्रयोग में मानवतावादी सत्य को प्रस्तुत किया है|आज प्रत्येक हृदय एकांकी होने के कारण अपनी ही परेशानियों से परेशान है|यहां प्रसाद ने जीवन के प्रत्येक संघर्ष को सरल बनाकर हिन्दी खडी़ बोली भाषा में राष्ट्रवादी विचारधारा को गतिशीलता प्रदान की है|

जीवन की राहें चाहे कितनी ही कठिन हो, मन की पवित्रता और कर्म की सुंदरता से कठिन राहों को भी आसान बनाया जा सकता है|प्रकृति के कण-कण में आत्मा की आवाज मीरा के गीतों की तरह गुजार करती है|कालिदास के मेघदूत की तरह स्वागत करती है|महाकवि ‘भास’ के भावों की गहराई लिए जीवन की नई राहें खोजती हैं| इसीलिए ‘कामायनी’कालजयी और कालातीत रचना है|

MS urmila Rathore🙏

790cookie-checkकामायनी-पृष्ठभूमि और परिचय

3 thoughts on “कामायनी-पृष्ठभूमि और परिचय”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.