युवा और सपना
सूरज की सुनहरी किरणें युवा के सपनों में रोशनी भर दे, ऐसी रोशनी, जिससे आधुनिकता का रंगीन उजाला, इन्हें प्रभावित न कर सके|
अरी ओ! ठंड़ी_ठंडी़, नटखट पवन, युवा के सपनो में मस्ती भरा कामयाबी का नशा भर दे, ऐसा नशा , जिससे पाश्चात्यकरण का जहरीला नशा इन्हें छू ना पाएं
सुंदर रंगीन फूलों को महकाने वाली खुशबू, युवा के सपनों में हौसलो की महक भर दे, ऐसी महक जिससे बनावटी सुगंध इन्हें प्रभावित न कर सके|
अरी ओ! उड़ती हुई नन्हीं चिड़ियां, युवा के सपनों में उडा़न भर दे, ऐसी उडा़न, जिससे जीवन की कठिनाइयाँ उनकी परवाज़ में बांधा न बन पाएं|
टिम -टिम करतें तारों, युवा के सपनों में भी चमक भर दो, ऐसी चमक, जिससे जीवन के अंधेरे पथ उन्हें विचलित न कर सके|
अरी ओ! बारिश की नहीं -नन्हीं बूंदें, युवा के सपनों में ठंडक भरी ताजगी भर दे, ऐसी ताजगी, जिससे परिस्थितियों रूपी कीचड़ के छिंटे, उन्हें घायल न कर सके |
टिक-टिक करती घड़ी की सईयां, युवा के धूमिल होते सपनों में भी गति भर दे, ऐसी गति, जिससे कठिनाई रूपी आंधियाँ, उनके जीवन की गति कम न कर सके|
अरे ओ री! भव -सागर में उठने वाली चंचल लहरें, युवा के हिचकोले खाती सपने रूपी नौका, को भी किनारे पहुंचा दे, ऐसे किनारे, जिससे कि कोई भंवर जाल उन्हें उलझा न सके|
MS urmila Rathore 🙏