उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है

श्री मद्-भगवत गीता”के बारे में-

प्रश्न –गीता का ज्ञान किसने किसको दिया था?
उ.- श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था।
प्रश्न -कहा सुनाई?
उ.- कुरुक्षेत्र की रणभूमि में।
प्रश्न -क्यू सुनाई ?
उ.- कर्त्तव्य से भटके हुए अर्जुन को कर्त्तव्य सिखाने के लिए और आने वाली पीढियों को धर्म-ज्ञान सिखाने के लिए।
प्रश्न -कितने अध्याय है?
उ.- कुल 18 अध्याय।
प्रश्न -कितने श्लोक है?
उ.- 700 श्लोक।
प्रश्न-. गीता में क्या-क्या बताया गया है?
उ.- ज्ञान-भक्ति-कर्म योग मार्गो की विस्तृत व्याख्या की गयी है, इन मार्गो पर चलने से व्यक्ति निश्चित ही परमपद का अधिकारी बन जाता है।
प्रश्न -गीता को अर्जुन के अलावा
और किन किन लोगो ने सुना?
उ.- धृतराष्ट्र एवं संजय ने
सुना।
प्रश्न -अर्जुन से पहले गीता का पावन ज्ञान किन्हें मिला था?
उ.- भगवान सूर्यदेव को।
प्रश्न-. गीता की गिनती किन धर्म-ग्रंथो में आती है?
उ.- उपनिषदों में।
प्रश्न -गीता किस महाग्रंथ का भाग है.?
उ.- गीता महाभारत के एक अध्याय शांति-पर्व का एक हिस्सा है।
प्रश्न- गीता का दूसरा नाम क्या है?
उ.- गीतोपनिषद
प्रश्न-. गीता का सार क्या है?
उ.- प्रभु श्रीकृष्ण की शरण लेना
प्रश्न -गीता में किसने कितने श्लोक कहे है?
उ.- श्रीकृष्ण जी ने- 574
अर्जुन ने- 85
धृतराष्ट्र ने- 1
संजय ने- 40.

6540cookie-checkश्रीमद् भगवत गीता के बारे में सामान्य जानकारी

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.