उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है

स्वतंत्रता की लहर
यह उत्सव है स्वतंत्रता का, जी स्वतंत्रता का,
यह उत्सव है जन – गण- मन के अभिमान का,
यह उत्सव है तिरंगे की आन-बान -शान का,

क्योंकि…..
यह दिन पाया है बड़ी कुर्बानियों से,
शहीदों की शहादत से,
आजादी के दीवानों से,
रण बांकुरो की हूँकारों से,
केसरिया रंग की रवानगी से
और…..
जलियांवाला बाग की नृशंसता से…
आज उस जगह थोड़ी सी कलियाँ बिखेर देना,2
पर…..देखना…. तुम,…. वहां शोर ना करना।
क्योंकि…..
वहाँ सोई है..भारत माँ के नन्हों की चीत्कार,
वृद्धों की सिसकियाँ तो माँ के ममत्व का क्षीर
वह रक्तिम लहूँ की धार -न हिन्दू की थी,
न मुस्लिम की,न सिख और न ईसाई की।
वह तो….…माँ भारती के वक्ष की धारा थी,
जो वसुधा के धानी आँचल में समा गई।
और……
उस हुक का मर्म बन स्वतंत्रता की चीख ….
फिज़ा में गूँज गई।
इसीलिए…….
यह स्वतंत्रता बड़ी अनमोल है
अब वह गलती ना दोहराएंगे।
खाते हैं कसम -‘ऐ मेरे जाने वतन ‘
तेरे पथ पर तरक्की के फूल, मेहनत से बिछाएंगे।
बढ़ेंगे आगे ,पर न बनेंगे कान के कच्चे।
आज यह शपथ उठाते हैं।
नतमस्तक हो , नमन हम करतें हैं।

जय हिन्द, जय भारत।

MS URMILA RATHOR 🙏🙏

6510cookie-checkस्वतंत्रता की लहर

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.