उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है

एक समय की बात है। एक छोटा सा शहर था। शहर सुंदर था। छोटे- बड़े मकानों के साथ चारों तरफ हरियाली बिछी हुई थी। उस शहर में एक छोटा सा बच्चा गोलू अपनी मां के साथ रहता था। उसकी मां आस -पास के घरों में काम करके अपना खर्चा चलाती थी और बेटे को पढ़ाती थी। गोलू पढ़ाई में होशियार था और खूब मन लगाकर पढ़ता भी था क्योंकि उसे बड़ा आदमी बनकर अपनी मां के सपने पूरे करने थे। एक दिन की बात है ,गोलू स्कूल से घर लौट रहा था ,तो रास्ते में उसे एक घायल छोटा सा कुत्ते का पिल्ला दिखाई दिया। शायद वह किसी गाड़ी से टकरा गया था इसलिए वह दर्द में तड़प रहा था ।गोलू को उस पर दया आ गई और वह उसे उठाकर अपने साथ घर ले आया ।मां को कहकर मरहम पट्टी करवा दी और स्वयं उसकी देखभाल करने लगा। कुछ दिनों की देखभाल से पिल्ला एकदम ठीक हो गया और गोलू के साथ अब वह खेलने लगा था। गोलू ने उसका नाम मोती रखा था। धीरे-धीरे वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए साथ खाते और साथ खेलते। एक दिन गोलू स्कूल से जल्दी घर आ गया था क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी । मां उस समय घर पर नहीं थी इसलिए उसने अपनी चाबी निकाल कर दरवाजा खोला और जाकर सो गया। बुखार में तड़प रहा था लेकिन उसको देखने वाला कोई नहीं था। तभी उसका प्यारा दोस्त मोती वहां आया और उसे अपने साथ खेलने के लिए खींचने लगा। लेकिन गोलू से खड़ा नहीं हुआ जा रहा था। तब उसने मोती के सिर पर प्यार से हाथ रखते हुए कहा “मोती मां को बुलाकर लाओ।” मोती थोड़ी देर वहां बैठा रहा फिर धीरे से बाहर निकाल कर जोर-जोर से भौंकने लगा उसकी मां सामने वाले घर में ही काम कर रही थी। उसने मोती को अचानक भौंकते देखा ,तो उसे कुछ सही नहीं लगा इसलिए वह मालकिन को बोलकर घर आई और गोलू को बुखार में तड़पते देख कर उसे दवाई थी तथा देखभाल करने लगी। कुछ देर बाद गोलू की तबीयत ठीक होने लगी तो उसने मोती को प्यार करते हुए गोद में उठा लिया और कहा” तुम तो मेरे सच्चे दोस्त हो। “

शिक्षा-सच्ची दोस्ती वही होती है ,जो बिना कहे मन की बात जान ले।

6490cookie-checkसच्ची दोस्ती

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.