उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
विनय निमंत्रण


जय बंजरग वली
जय -जय अजर-अमर वीर शिरोमणि बजरंगबली नमः
नत होकर हम शीश झुकाते हैं ,करते हैं नमन
पहला निमंत्रण श्री चरणों में
प्रेम भरी मनुहार करें स्वीकार
राजीव नयन को इंतजार आपका ,देव पधारो अयोध्या जय जय….
शीतल मन्द पवन बहने लगी धरा पर
रंग प्रेम का घुलने लगा फिज़ा में
राम नाम के जयकारे लगने लगे ,
फैल गया राम नाम का आवरण चहूँ ओर, देव पधारो अयोध्या जय जय ….
अंधेरी परतें सब टूट गई,
सुंदर फूलों से सज गया पलना राम लल्ला का
वात्सल्य रस की लहरे बहने लगी भवन में ,
देव भी आतुर होकर आ गये हैं गगन में, देव पधारो अयोध्या जय जय….
सरयू का तट चमकने लगा
सज गई दुल्हनिया सी रामनगरी
ग्रह प्रवेश होगा,
आपके आराध्य राघवेंद्र सरकार का ,देव पधारो अयोध्या जय जय….
भारत भूमि हो गई राममयी,
अखिल विश्व में डंका ,राम का फिर से बजने लगा
राम नाम की अलख ,जगने लगी जन-जन में
बच्चा -बच्चा राम धुनी गाने लगा, देव पधारो अयोध्या जय जय…
महक फिज़ा में घुलने लगी, राम नाम की
घण्टियों का स्वर कानों में, रस घोलने लगा रामनाम का
सरकार राम की बन गई,छा गया परचम रामराज्य का
देव पधारो अयोध्या जय -जय ….

MS URMILA Rathore 🙏🙏

5900cookie-checkविनय निमंत्रण

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.