उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
गणतंत्र दिवस

आजादी का बिगुल बजाता हुआ,
गणतंत्र का पावन पर्व आया..
संविधान की कसौटी पर कसा हुआ
नव भारत का दिव्य स्वरुप आया
लो गणतंत्र का पावन पर्व है, आया…
नये अनुच्छेद, और नई धाराओं का ताना-बाना लेकर ,
नव कर्तव्य पथ की राह दिखाता आया,
लो यह पावन पर्व है आया….
लोकतंत्र एकात्मता का बुनियादी ढाँचा बनाकर
जन-जन को स्वतंत्रता की सौगात देता हुआ
लो यह पावन पर्व है, आया.
न जात का भेद है, न रंग का भेद है,
सभी धर्म एक है , सभी मानव एक है,
समान अधिकार, समान कर्तव्य ,का भान कराता
लो यह पावन पर्व है,आया…
जनता का था, जनता का है,
और जनता का ही रहेगा ,
का गीत गाते हुए, यह
गणतंत्र का पावन पर्व है, आया..


MS Urmila Rathore 🙏🙏

5870cookie-checkगणतंत्र दिवस

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.