बेटी
घर की चंचलता है,बेटी,
बगिया में खिले ,फूलों की महक है,बेटी,
पिता की आँखों का नूर है,बेटी,
माँ ,के आंतरिक दर्द की सहचरी है,बेटी,
भाई की सुरक्षा का घेरा बुनती है,बेटी,
दिल में उठने वाली हूक की कसक है, बेटी,
जीवन में अनकही और अनसुनी इबादत है, बेटी,
संसार की निरंतरता है, बेटी,
बंधनों में जकडी़ रहती है, बेटी,
परम्पराओ का बोझा ढोती है, बेटी,
गाय सी जगह से बेदखल कर दी जाती है,बेटी,
मजबुरियों का दामन ओठ लेती है ,बेटी,
पिता के अर्द्ध खिले सपनों को आसमानी सैर करा देती है,….
बेटी…….।
MS Urmila Rathore 🙏🙏
55040cookie-checkबेटी