नारी
ऐ री,कलम आज उण री जय बोल,
मौन अडिंग ,साधनारत चलती दिन-रात है,
रुकना उसका काम नहीं
थकना उसकी पहचान नहीं,
पीडा़ से तो उसका गहरा नाता है
इसलिए…..
ऐ री कलम आज उण री जय बोल,
संकट में माँ भवानी,
दुर्गा बन, करती अरि संघार है,
देश -सेवा में,वो कोमल अंगिनी ,
बनती रणचंडी, काली समरुप है,
इसलिए …..
ऐ री कलम, आज उण री जय बोल,
धोले दूध पर लगे ना,
कायरता का काला दाग ,
ऐसा उद्घोष देती है, निज संतान को,
इसलिए….
ऐ री कलम आज उण री जय बोल
MS Urmila Rathore🙏🙏
49090cookie-checkनारी