उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
निःशब्द

आज पुरा मोहल्ला शान्त है।आँखो को विश्वास नहीं हो रहा था कि कल तक चिडिया की तरह चहकने वाली शाहीन ,आज एक बेजा़न ज़िस्म बनी चौराहे के पास उगे पेड़ की शाखा पर ( झूले के समान) गले में फंदा डा
ले झूल रही थी ।आज उसे सामने वाले शर्मा जी की
झिकझिक से भी डर नहीं लग रहा था।घर के पास रहने
वाली अम्मा भी आज उससे काम नहीं करवा पाएँगी
अपाहिज़ अब्बा को अब मस्जिद के पास छोड़ने की ड्यूटी भी उसकी खतम हो ग ई थी ।घर और मंदिर के बीच में लगने वाली दौड़ लगभग अब समाप्त ही समझो
पेड़ पर लटकता उसका जिस्म पुरुष प्रधान समाज के खोखले आदर्शों का माखोल उडा़ रहा था दिन के उजाले में सफे़द पोशी का मुखौटा ओढ़ने वाला पुरुष रात्री के अंँधेरे में अपनी हैवानियत की
सारी मर्यादाएँ ताक पर रख शैतान बन जाता। और
ऐसी स्थितियों में सारे रिश्ते नाते तार-तार हो जाते हैं।
आज उन सि्थतियों की दासता शाहीन का जिस्म यहाँ बता रहा था।मासुम बचपन अभी देहरी लांघना सीखा ही था ,बेसहारा पिता के काँपतें हाथों को मजबूती का एहसास कराया ही था कि आवारा फिरते नर रूपी साँडो़ ने उसका जीवन नोंच-नोंच कर तार-तार कर दिया ।खून और दर्द से भरी उसकी आँखें अभी भी लोगों को सहायता के लिए ताकती दिखाई दे रही थी।
उस दृश्य को देख ऐसा लग रहा था मानो उस भीड़ में वह
किसी अपने को तलाश रही है।जिसके मजबूत आंचल में अपने बेजान जिस्म को छिपा सके ।पर अफ़सोस ऐसा कुछ अब वहाँ होने वाला नहीं था लोगों का हुजूम वहाँ बढ़ चुका ।तरह-तरह की बातो का सिलसिला वहाँ चलने लग गया था।शर्मा जी बूढी अम्मा आदि को अभी कुछ समझ नहीं आ रहा था ।सभी लोग उस बूत को पथराई आँखों से देख रहें थे। हवा के झोंके बेजान जिस्म को रह-रह कर हिला रहें हैं।।इसे देख ऐसा लग रहा था मानो प्रकृति उसे धीरे-धीरे झूला देते हुए उसके इन घावो पर मरहम लगा रही हो । सबकी आँखें नीर बहा रही थी ,होठ सिसकियाँ भर रहे थे। लेकिन बोल कोई नहीं रहा था। तभी पंडित दीनानाथ जी का कर्कश स्वर वहाँ गूँज उठा, अम्मा, हमने तो खान भाई को बहुत समझाया कि भैया समय की धारा देखो और बिटिया को नज़र

में रखो लेकिन इन्होंने हमारी एक बात नहीं सुनी और हर बार हँसकर हमारी बात काट देते थे ।तो भुगतो । खान साहब का कमजोर और अपाहिज जिस्म अब
निढाल पड़ा सिसकियाँ बहा रहा था ।वह यह सोच नहीं पा रहें थे कि अपनों के बीच यह शैतान कौन पैदा हो गया ।तभी पुलिस की गाड़ी का सायरन चारो और गूँज उठा जिसमें खान साहब की सिसकियाँ दम तोड़ने लगी।
और निस्तब्दता वातावरण में फैल ग ई।

460cookie-checkनिःशब्द

2 thoughts on “निःशब्द”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.