उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
अछूत

“अछूत”
दौडा़ अभागा बालक,
फूली थी उसकी साँस,
मगर प्रवाह किसे थी,
तनती साँसों की,
बेसुध तन-मन की,
उसका अरमानो भरा लक्ष्य दबा हुआ था,
शोषण -उपेक्षाओ के जाल में।
आज वही अरमान फिर से जागे थे , उसके मन में,
उठी हिल्लोरे खुशी की उसके जीवन में,
उसी उमंग में पहूँचा टूटे द्वार।
द्वार !जो उसका घर था।
उसका सब कुछ था।
उसकी जीवन दायिनी “माँ” रहती थी वहाँ।
उखड़ रही साँसें उसकी,
बोल नहीं रहें थे उसके फूट,
माँ ने ,उसे तुरन्त संभाला,
शांत करा के उसे समझाया,
और लगा लिया कृश-काय कलेजे से।
फिर बोली माँ ……,
बोल क्या कहना चाहता है रे तू।
माँ की छाती से लगा-लगा ही आँसू  भरी आँखों से,
अचानक यूँ बोल पडा वो।
माँ……..माँ ! आज वो……,।
न ई मास्टरनी आई थी।
बड़ी अच्छी लग रही थी।
माँ, सफेद साड़ी में वो देवी लग रही थी।
माँ, आज उसने कक्षा में बड़े प्रेम से पढाया,
और फिर ……..कहते-कहते खो गया बच्चा बीती स्मृतियाँ में।
तब माँ ने उसे झंकझोरा ।
पकड़कर उसे हिलाया।
तब चौंका वो, चौंकते हुए  यूँ बोला….।
माँ! पता है, आज उस न ई मास्टरनी ने,
राजकुँवर को नहीं ,मुझे बुलाया अपने पास।
माँ! बड़े प्रेम से मेरे सिर पर फेरा हाथ,
और माँ, पूछा मेरा नाम।
पर……….पर माँ,
मैं कुछ बोलता और कुछ बताता,
उससे पहले ही,बीच में बोल पड़ा कल्लूआ, माँ।
मैडम जी-मैडम जी,तुम इसको लगाना ना हाथ,
है ,यह भंगी का बेटा ,और है, यह अछूत।
माँ ,तब मास्टरनी जी ने ,हाँ उस न ई मास्टरनी जी ने,
बुलाया कल्लुए को पास अपने ,
और माँ, पूछा एक प्रश्न …..।
यह होता कौन भंगी,और दिखता कैसा वो?
तुम जरा मुझे उसका ,हुलिया बताना तो,
तब कल्लुआ हो गया एकदम चुप ,हाँ माँ एकदम चुप,
माँ,…यह सब सुन रही थी साद कर दम।
फिर माँ! उस कल्लुए ने  कर दिया संकेत उंगली से मेरी ओर।
तब मास्टरनी जी ने उसे देखा गौर कर,
और लगी हँसने जोर-जोर से।
फिर लगी सोचने गहराई से।
और बोली ….।
इधर आओ, आओ इधर,
तुम हो जाओ इसके पास खड़े।
और रखो अपना हाथ इसके हाथ पर।
मगर माँ ,कल्लुए ने नहीं करा ऐसा।
तब मास्टरनी जी ने उठाया अपना हाथ और……….।
माँ! रख  दिया मेरे हाथ पर।
और कहा……..,
देखो! इसका और मेरा रंग है एक।
रगो में बहने वाला रक्त का रंग भी है एक।
यह भी वैसे ही लेता साँस ,
जैसे लेती मैं।
यह भी चलता वैसे ,
जैसे चलते तुम।
फिर कैसे यह अछूत?
बताओ ज़रा मुझे तुम।
तुम जो कहते हो,वो तो है इसका कर्म।
करता गंदगी सबकी साफ,
घर हो ,या हो वातावरण, करता सबको स्वच्छ।
तभी तो यह हमारे बापू को भी है, प्यारा।
परमपिता परमेश्वर के इस बंदे को,
बापू ने है हरिजन कहकर पुकारा।
इसीलिए तो यह हम सबको भी प्यारा।
फिर माँ…..सब ने मिलकर बजाई ताली।
मास्टरनी जी ने लगा लिया मुझे अपने कलेजे से।
माँ! शिक्षा के उजाले से अब अपने दिन भी फिरेंगे।
आयेंगे अच्छे दिन,
ऐसे समझाया सबको माँ मास्टरनी जी ने।
तब माँ ने, नन्हें बालक की बातों का जाना मर्म।
हो ग ई पलके उसकी सजल।
और खो ग ई स्मृतियों के जाल में।
वो यादे ,जिनमें उलझी उसके सुनहरे सपने रुपी पंछी की परवाज।
इसलिए तो उसे ,
करना जो था लेखा-झोखा जिंदगी के कंटक भरे पथ की सच्चाई का।

390cookie-checkअछूत

2 thoughts on “अछूत”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.