उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
*मेरे गाँव- शहर में इंसा इतना एकांकी क्यों है?*

नदियों के कलकल में इठलाना क्यों नहीं है?
अनंत आकाश में इतना सुनापन क्यो है?
पंछियों की परवाज में बंधन क्यों है?
आकाश में चित्र रचतें हाथों में रंगीनियाँ क्यों नहीं है?
मेरे गाँव-शहर में इंसां इतना एकांकी क्यों है?
रिश्तो के बंधन में अपनेपन का अहसास क्यों
नहीं है,
स्वार्थ का गलियारा इतना बडा़ क्यों है?
आज की जिंदगी धुँआ-धुँआ क्यों है?
आदमी के चेहरे पर खुशियाँ क्यों नहीं हैं,?
मेरे गाँव-शहर में इंसाँ इतना एकांकी क्यों है?
जीवन में त्याग की भावना क्यों नहीं है?
जीवन में इतना बनावटीपन क्यों है?
धन के मद में इंसाँ इतना मदहोश क्यों है?
बोली में मिठास क्यों नहीं है?
मेरे गाँव-शहर में इंसाँ इतना एकांकी क्यों है?
आज का इंसां कर्मशील क्यों नहीं हैं,
चारों तरफ तुमुल कोलाहल क्यो है?
जिंदगी में इतनी भागम-भाग क्यों है?
युवा के सपनों में चमक क्यों नहीं है।
मेरे गाँव शहर में इंसाँ इतना एकांकी क्यों है?
पारिवारिक रिश्तों के प्रति अपनापन क्यों नहीं हैं?
आदमी का चेहरा इतना बूझा-बूझा क्यों है?
आज का इंसाँ इतना स्वार्थी क्यों है?
जीवन में दया भाव क्यों नहीं है,?
मेरे गाँव-शहर में इंसाँ इतना एकांकी क्योंहै?
युवा की सोच में तुफान क्यों नहीं है?
जवानी इतनी बेबस क्यों है?
बुजूर्गो के प्रति इतनी उपेक्षा क्यों है?
अपनो के प्रति आदर-सम्मान क्यों नहीं है?
मेरे गाँव-शहर में इंसाँ इतना एकांकी क्यों है?

MS urmila Rathore🙏🙏

4550cookie-check*मेरे गाँव- शहर में इंसा इतना एकांकी क्यों है?*

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.