उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
पिता…..

पिता अनंत आकाश की ऊँचाई सा वजु़द है
पिता समुद्र सी गहराई का एहसास है,
पिता मावट सी बर्षा का आशीर्वाद है,
पिता धरती सा धैर्य का प्रतीक है,
पिता बरगद सा रक्षक है,
पिता हिमालय सा अटल विश्वास है,
पिता झुलसते रेगिस्तानी जीवन में कश्मीर सी ठंडक है,
पिता जीवन की आपाधापी में फूलों सी खुशबू हैं,
पिता कष्टों के थपडो़ं में ठंडी़ हवा सा झोंका है,
पिता जीवन के कंटीले रास्तों में मखमल सी अनुभूति
है,
पिता उथल-पुतल से जीवन में आत्मविश्वास का नाम है,
पिता यांत्रिक मानवीय जीवन में लक्ष्मण रेखा सी सुरक्षा है,
पिता तुमुल कोलाहल भरे माहौल में बुद्ध सी शांति है,
पिता तेरे-मेरे के संसार में कबीर सी बेबाकी है,
पिता धर्म की आँधी में मीरा सी भक्ति है,
पिता खोखले होते पारिवारिक रिश्तों में गन्नें सी मिठास है,
पिता सामाजिक जंजीरों में जकडी़ बेटी के लिए बिजली सी कड़कडाहट है,
पिता कर्तव्य -पथ का रवि-शशि सा पंथी हैं ,

नमन🙏🙏🌹🌹🌹🌹🥀🥀🌷🌷

4260cookie-checkपिता…..

1 thought on “पिता…..”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.