उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
*जीवन एक पहली*

केतकी मास्टर दीनानाथ की इकलौती और लाडली बेटी थी ।बचपन से ही उन्होंने केतकी को आजादी और स्वतंत्रता का अनुभव कराया था ।क्योंकि वह उसके जीवन में अलग खुला आसमान, रंगीन सपनों भरा जीवन देना चाहते थे। जहां वह परंपरागत विचार और लड़कियों के प्रति होने वाली पारिवारिक सोच आदि से मुक्ति पा सके और अपनी बेटी को एक अलग दुनिया में नए सवेरे से परिचित करा सके ।उसको पढ़ा लिखा कर बडा़ अफसर बनाना चाहते थे इसलिए बचपन से ही उसको अपने साथ लेकर विद्यालय जा
ते थे।केतकी की छोटी- मोटी जिज्ञासाएँ एवं आशाएं हुआ करती थी । उनको वह.बहुत ही रोचक तरीके से समझाते थे।इससे पढ़ाई के प्रति उसका जो रुझान था,वह बढ़ता ही जा रहा था। और वह पढ़ने में भी बहुत होशियार थी। कुशाग्र बुद्धि थी। हाजिर जवाबी थी। साथ ही घर के काम में भी मम्मी की सहायता किया करती थी। उसके दो छोटे भाई थे।उनकी पढ़ाई का जिम्मा भी केतकी ने स्वयं उठा रखा था ।कुल मिलाकर मास्टर दीनानाथ जी का परिवार बहुत ही खुशियों भरा जीवन जी रहा था ।आपसी समझदारी, आदर -सम्मान और रिश्तों की गहराई उनके पारिवारिक जीवन में सम्मिलित थी। लेकिन कहा जाता है कि सब दिन होत ना एक समाना ।ऐसा ही कुछ पंडित दीना नाथ जी के साथ होता है। और एक दिन सुबह-सुबह ऐसी घटना घटती है जिससे पूरा परिवार बिखर जाता है ।मास्टर दीनानाथ जी को अचानक चक्कर आने लगते हैं ,गला सूखने लगता है और पसीना बहने लगता है तथा वह नीचे गिर जाते हैं। बेटी भाग कर आती है और पिताजी को उठाने की कोशिश करती है ,लेकिन वह उठा नहीं पाती तो वह जोर -जोर से चिल्लाने लग जाती है तब छोटे भाई और मां भी भागकर वहीं पहुंच जाते हैं, और वहाँ ह्रदय विदारक दृश्य उत्पन्न हो जाता है ।उनका रोना-धोना देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं । और उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है ।लेकिन डॉक्टर ने जवाब दे दिया, तो मानो पूरे परिवार पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा था ।अब इस परिवार का वट वृक्ष गिर चुका था। उनका अब कोई सहारा नहीं था। केतकी की मां दीन -दुनिया के बारे में कुछ नहीं जानती थी। वह तो शुरु से ही सीधी -सादी और घर गृहस्ती को ही संभालती आई थी। आनन-फानन में इस घटना से जुडे़ जो रीति- रिवाज होते हैं ।उनको अंजाम दिया जाता है। केतकी ने वज्र के समान अपने आप को बना लिया था, इसी कारण वह अपने आँसू किसी को दिखा नहीं
पाती है ,क्योंकि उसके भाई अभी बहुत छोटे थे और मां बेसुद्धता में खोकर जीवन की परिस्थितियों से विमुख होकर सुध -बुध खो बैठी थी ।अब परिवार की सब जिम्मेदारियाँ केतकी के ऊपर ही आ गई थी ।अभी तो उसने 16 बसंत ही देखे थे और इतना बड़ा पहाड़ उस पर टूट पड़ा । अब वह क्या करेगी ?उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था ।दिल को मजबूत करके उसने अपने पिता से जुड़े हुए सारे कार्य अपने भाइयों से करवाएं । और एक मजबूत स्तंभ बनकर अपने परिवार की खड़ी हो गई ।उसका जीवन भाव सुन्नयता से भर चुका था ।उसके लिए सबसे बड़ी समस्या अपने परिवार के लालन -पालन से जुड़ी थी ।क्योंकि पिता के पास कोई बहुत बड़ा खजाना नहीं था ,जो कुछ बचा हुआ था उनके पास वह पिता की बारहवी पर खर्च हो गया ।आगे के जीवन की समस्या उसके सामने आन पड़ी ।पिता की मृत्यु से जुड़े सारे कार्यों को पूरा करने के बाद अपने परिवार के लालन पालन के लिए कमर कस कर घर से बाहर कदम बढ़ा दिएऔर स्वयं की पढाई प्राईवेट करने की सोच कर उसने दो-तीन जगह नौकरी की कोशिश करी ,कि उसे कोई नौकरी मिल जाए लेकिन इतनी छोटी बच्ची को कोई नौकरी पर रखने के लिए तैयार नहीं था। क्योंकि अभी तो वह खुद 12वीं में पढ़ रही थी ।फिर उसने अपने पिता के बचपन के दोस्त पंडित बृज मोहन शर्मा जी से मदद करने को कहा ,तब उनके कहने पर पास ही के एक विद्यालय मे उसे छोटे बच्चों को पढ़ाने का कार्य मिल गया ।पिता की मृत्यु के बाद केतकी के जीवन की दिशा ही बदल गई। पिता रूपी वट वृक्ष के साये में हँसता खेलता जीवन ,अब समय से पहले ही प्रौढ़ता को प्राप्त हो चुका था। विद्यालय की दहलीज पर कदम रखने के साथ ही केतकी ने अपने आप को जीवन की हर रंगीनियों से दूरकर एक शालीनता के साये में कैद करते हुए सादगी का जीवन अपना लिया ।अब उसकी दिनचर्या घर और स्कूल तक सीमित होकर रह गई घर आने पर, घर के काम में मां की सहायता करना ।छोटे भाइयों की पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी देखना। और संध्या कालीन समय में छोटे–छोटे पड़ोस के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना ।यह उसके जीवन के हिस्से बन ग ए। समय कैसे पंख लगाकर उड़ गया ,पता ही नहीं चला ।इस बीच माँ भी धीरे-धीरे बीमार रहने लग गई ।छोटे भाई भी शहर में पढ़ने के लिए चले गए। केतकी के लिए रिश्ते की बात चली जरूर लेकिन घर परिवार की जिम्मेदारियों ने उसे आगे बढ़ने नहीं दिया ।और उसने वह अध्याय वही बंद कर दिया और अपने जीवन में वसंत के आगमन के सारे रास्ते ही बंद कर दिए ।इस बीच छोटे भाइयों ने शहर में ही अपने लिए नौकरियां देखनी शुरू की और वही बस गए। केतकी की जिम्मेदारी मां और घर तक रह गई ।अब उसके जीवन में उसके बारे में पूछने वाला कोई नहीं था ।एक दिन मां ने भी साथ छोड़ दिया तब कुछ दिनों के लिए भाई आये जरुर थे लेकिन थोड़े दिन की रेवासी के बाद वापस शहर लौट गए ।किसी ने भी केतकी को अपने साथ चलने के लिए नहीं कहा। केतकी एकांकी रहते हुए उस आसियाने में ही अपने आप को सीमित कर लिया। इस बीच खबर मिली कि बड़े भाई ने अपने साथ काम करने वाली एक लड़की से शादी कर ली है। और छोटे भाई ने भी अपने लिए दुनिया पहले ही तलाश कर ली थी। केतकी के जीवन के 30 बसंत गुजर चुके थे। अब इस समय उसका साथ देने वाला कौन होगा? ऐसा सोचने वाला कोई उसके आसपास नहीं था ।हर कोई उससे हमदर्दी जरूर रखता था, लेकिन उसे अपनाने की बात नहीं कर सकते थे। उसका फायदा उठाने की भी अनेक बार कोशिश की गई, लेकिन केतकी ने अपने आप को मजबूती से समेटे रखा। इसी बीच अचानक एक दिन दोनों भाई भाभियों का आगमन गांव में होता है ,और बातचीत के साथ उस जमीन जायदाद को बेचने की बातें होती है,तब केतकी ने कहा” तुम इसे बेच दोगे तो मैं कहां जाऊंगी ?”तो भाइयों ने जवाब दिया आपके लिए इतनी जमीन की कहां जरूरत है। एक कमरा ही बहुत है वह कमरा हम आपको कहीं दिला देंगे ,लेकिन किसी ने यह नहीं कहा कि आप हमारे साथ रह सकती हो।भाईयों ने जमीन बेचने के लिए अनेक गेम खेलें लेकिन केतकी ने जमीन बेचने के लिए हामी नहीं भरी ।भाई भुनभुनाते हुए वापिस लौट गए। धमकी देकर भी गए । लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ तथा वह अपने काम में वैसे ही लगी रही ।केतकी का एक विद्यार्थी था, रोहन ।वह अपाहिज था ।इसलिए वह कहीं बाहर पढ़ने नहीं जा सकता था । लेकिन उसे पढ़ना अच्छा लगता था ।जब केतकी को यह बात पता चली ,तो वह उसे उसके घर पर जाकर ही पढाने लगी ।एक दिन केतकी रोहन को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी, कि धीरे-धीरे बारिश शुरू हो ग ई ।फिर यह बारिश अचानक विकराल रूप में बदल गई। आगे चलना संभव नहीं हो रहा ।उसे वहीं कहीं शरण लेने की जरूरत महसूस हुई ,लेकिन वहां कोई माकूल जगह नहीं दिख रही थी ।वह पूरी तरह से भीग चुकी थी और एक पेड़ के नीचे अपने आप को बचाने की असफल कोशिश कर रही थी। संध्या का धुंधलका बढ़ता जा रहा था। वर्षा का वेग भी तेज हो रहा था।आस-पास दूर तक फैले खेतों ने अंधेरे की चादर ओढ ली ।तेज़ आँधी के साथ आ रही वर्षो ने केतकी के अंदर के डर को बढा़ दिया । क्योंकि आसपास कोई नहीं था। सुने – सुने खेत खलियान और चारों तरफ खड़े ऊँचे -ऊँचे पेड़ों के साए वातावरण में भयावता बढ़ा रहे थे। अचानक एक जीप कही से उसके पास आकर रुकी । उसमें से तीन चार लड़के उतर कर नीचे आए और उसे छेड़ने का प्रयास करने लगे , केतकी अचानक हुई इस अप्रत्यासित घटना से कांपने लगी उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। उन लड़को की हरकते बढ़ती जा रही थी।केतकी को आसपास कोई नजर नही आ रहा था ।तब उसने अपने अदंर के डर को मजबूत इरादो में बदला और मन ही मन अपने आराध्य को याद करते हुए पीछे की ओर तेजी से मुड़ी और अपने आप को संभाल कर वहां से भीगी हालत में भागने लगी । लेकिन तेज वर्षा और ऊपर से भीगे कपड़े उसके रास्ते की बाधा बन रहे थे ।पानी से खेत खलियान लबालब भरे थे।उसके लिए भागना भी कठिन हो रहा था। रात का अंधेरा बढ़ चुका था। चारों तरफ सांय -सांय की आवाजें आ रही थी। मेंढ़कों का टराना बढ़ गया था। केतकी तेजी से खेत के पास जो पहाड़ था ,उसकी तरफ लपकी। लड़के नशे की अवस्था में गिरते पड़ते उसको पकड़ने की कोशिश कर रहे थे ।वह अपने आप को बचाने के प्रयास में लगी हुई थी। अचानक उसकी नजर पहाड़ की तलहटी में बनी छोटी सी गुफा की ओर ग ई और वह उसके अंदर लपक ली । घुप अंधेरा और चमगादड़ों का साया वहाँ छाया हुआ था ।उसे वहाँ कुछ भी नजर नही आ रहा था। तभी उसकी निगाहें एक बड़ी सी मूर्ति से टकराई जिसकी काली-काली आँखें अंधेरे में भी चमक रही थी। उन चमकती आंखों को देख कर केतकी में हिम्मत बढ़ गई थी। उसे ऐसा लगा कि कोई अपना ही है वहाँ ,जो ध्यान में मग्न है।ऐसा सोच वह ,
तुरंत लपक कर मूर्ति के पीछे चली गई।
उसे ऐसा एहसास हो रहा था मानो मूर्ति जिंदा है और उसकी रक्षा करेगी। इसलिए वह पीछे से मूर्ति को ऐसे पकड़ कर खड़ी थी जैसे छोटा बच्चा अपनी माँ का आँचल पकड़ता है।
तभी उसे ढूंढते हुए गिरते -पड़ते दो लड़के भी वहां पहुंच गए। चारों तरफ गुफा में घूमते रहे ।लेकिन केतकी अपने आप को एक कोने में मूर्ति से सटाए खड़ी थी । केतकी अपनी सांसों को रोकने का असफल प्रयास कर रही थी। क्योंकि उसे डर लग रहा था कि ,कहीं उसकी सांसों की आवाज से वह उसे पकड़न न ले ।अचानक हवा का एक तेज झोंका आता है ,उससे केतकी का आंचल मंदिर के पास रखी घंटी से टकरा जाता है, जिससे वहां टन की आवाज होती है ।और लड़के सचेत हो जाते हैं और मूर्ति की तरफ देखने लगते हैं। डर से केतकी नीचे गिर जाती है और वे उसकी तरफ बढ़ते हैं ।केतकी थरथर कांपने लगती है ।तभी उसका हाथ मूर्ति के पास रखे हुए त्रिशूल से टकराता है ,और उसे ऐसा लगता है,मानो कोई अदृश्य शक्ति उसे उठाने का संकेत कर रही है। वह तुरंत लपक कर त्रिशुल उठा लेती है और उन्हें ललकारती
है, तभी आसमान में तेजी से बिजली कडकती हैं,भीषण गर्जना करती है तथा बिजली की चमक से गुफा में प्रकाश फैल जाता है ।गुफा प्रकाशमयी हो जाती है ।केतकी को लगता है ,कि प्रकृति आज खुद उसकी हिफाजत करना चाहती हैं तब उसमें असीम शक्ति का अनुभव होता है और वह लपककर त्रिशुल उठा लेती है तथा उन दोनो पर मजबूती के साथ वार कर देती ।केतकी के अचानक हुए वार को दोनो सम्भाल नही पाते हैऔर नीचे गिर जाते हैं ।उसके बाद केतकी उनको उठने का अवसर ही नहीं देती है ,और कड़क दार आवाज में कहती है ,”कोमल है, कमजोर नहीं। शक्ति का नाम ही नारी है। जबसे अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानी है ,तब से विश्व भी इससे हारा है ।” तुम क्या चीज हो? केतकी का इतने सालो से भरा गुस्सा अचानक फूट पडा़,और वह चीख उठती है। पुरुष प्रधान समाजअपने झूठे अहंकार के कारण ही नारी को भोग्य वस्तु मानता है, जबकि यह तो परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ कृति है ।जो उनके दिल का टुकड़ा है । इसलिए यह कोमलता के आवरण में लपेटी हुईआत्मिक शक्ति का वह रूप है ,जो इस सृष्टि की विभिन्न रुपों में रक्षा करती है। जब भी कहीं पर युद्ध की स्थिति बनती है तो ,युद्ध जीतने की शक्ति एक नारी ,यानि मां दुर्गा से, मां भवानी से ही मांगी जाती है ।धन की मांग माता लक्ष्मी पूरी करती है । विद्या की देवी सरस्वती सर्वत्र पूजनीय हैं। और क्या सोचे ,न्याय के सिहासन पर विराजमान होने वाली ,न्याय देवी औरत ही है ।और भारत के अस्तित्व का आंतरिक भाव से परिपूर्ण जो रूप है वह मां भारती के रूप में ही विख्यात है। फिर तुम कौन हो ?जो आज एक नारी की आंतरिक शक्ति को जगा कर अपने ओछेपन पर उतर आए हो।” ऐसा कहते हुए केतकी अपनी पूरी शक्ति लगाती है ,और त्रिशूल को ऐसे उठा कर वार करती है, मानो साक्षात मां भवानी उसके शरीर में समा गई हो। और अपने सामने खड़े राक्षसों का संहार कर रही हो। और नशे में चूर होनें के कारण उसने उठने की हिम्मत नहीं हो रही थी । इसलिए वह केतकी के वारो का सामना नही कर पाए और एक दो वारो के उपरांत ही वे वही निढाल हो गए तब उसने उन दोनों को मारने की बजाए
त्रिशूल से घायल कर दिया और उन्हें उसी अवस्था में छोड़ तेजी से अपने घर की ओर बढ़ गई ।एक नए जोश और हिम्मत के साथ। तभी उसने देखा कि एक साया जो कभी-कभी उसे छुप -छुप कर देखा करता था,आज उसके साथ -साथ चल रहा था ।उसने पीछे मुड़कर देखा ,कहा कुछ नहीं और तेजी से चलने लगी ।तभी उस ने आगे बढ़कर पूछा,” तुम इतनी देर कहां थी ?मैं कब से तुम्हें ढूंढ रहा था ।पूरे गांव में ढूंढ लिया ,लेकिन तुम कहीं नहीं मिली तो मैं इधर ही आ रहा था ।क्या हुआ आज तुम्हारे साथ ?कुछ उत्तर दो ।केतकी ने कुछ नहीं कहा ।और चुपचाप आगे चलती रही। साया उसे रोकता है,” मेरी बात का जवाब दो ।तुम कहां थी?” केतकी बोलती है ,”मैं तुम्हें क्यों बताऊं ,तुम कौन हो ?यह तुमने कभी जानने की कोशिश ही नहीं करी ,कि मैं कौन हूं ,और मुझे तुम्हारी इतनी चिंता क्यो हो रही है।केतकी ने कोई जवाब नहीं दिया ।क्योंकि उसे पुरुष जाति पर कोई भरोसा नहीं था ।इसलिए वह आंसू भरी आंखें लिए आगे बढ़ गई ।लेकिन साया आगे बढ़ता है और उसे रोकता है।फिर कहता है कि ” तुम ऐसे कब तक अपने आप को बांधकर रखोगी? तुम्हें एक सहारे की जरूरत है ,यह तुम क्यों नहीं मान लेती ।” तुम इस पर सोचो ।लेकिन केतकी ने तुरंत अपना रास्ता बदल लिया और अपने घर की ओर बढ़ ग ई ,और वह साया वही खड़ा रह गया। दूसरे दिन सूरज की सुनहरी किरणों के साथ चिड़ियों ने चहचहाहट के गीत गाने शुरू कर दिए ।लेकिन केतकी अभी तक घर से बाहर नहीं निकली थी ।क्योंकि उसके जीवन में अब कोई भी उत्साह नहीं था ।ना कोई उमंग थी। कल की घटना ने उसे तोड़ दिया था । और वह अभी भी पड़े – पड़े आंसू बहा रही थी ।और अपने बाबा को याद कर रही थी। अचानक दरवाजे पर दस्तक होती है ।और वह अनमने भाव से दरवाजा खोलती है ।सामने सूरज खड़ा था। वह सूरज जो कल तक एक साया था ।और आज हकीकत में केतकी के दरवाजे पर खड़ा ,अंदर आने की आज्ञा मांग रहा था ।एक सूरज आसमान में अपनी सुनहरी किरणे सृष्टि में फैलाने की तैयारी कर रहा था और दूसरा सूरज केतकी के द्वार पर उसके जीवन में सुनहरी किरणे बिखरने की आज्ञा मांग रहा था। केतकी की सूजी हुई आंखें रात की दास्तां उसके सामने रख रही थी। सूरज ने आते ही पूछा ,अब क्या इरादा है? क्या सोचा है? केतकी ने कुछ नहीं कहा और आंगन में जाकर खड़ी हो गई ।सूरज पीछे-पीछे आता है ।तभी पीछे से सूरज की मां भी आ जाती है, और एक प्यार भरा हाथ केतकी के सिर पर रखते हुए , उसे समझाती है और कहती है ,”बेटा मैंने तुम्हें और मेरे बेटे को समझने में देर करी है। क्या तुम मेरी बहू बनना स्वीकार करोगी? ऐसा करने से मैं धन्य हो जाऊंगी और शायद , उसके शब्द पूरे ही नहीं हो पाते हैं,कि पंडित बृज मोहन शर्मा भी वही प्रवेश करते हैं ।बृजमोहन शर्मा सूरज के पिताजी है।वे कहते हैं बेटा ,”तेरे ऐसा करने से शायद मेरे दोस्त की आत्मा को शांति मिलेगी ।और तुम्हें घर परिवार मिल जायेगा। इसलिए बेटा तुम्हें हां कर देनी चाहिए ।केतकी ने कुछ नहीं कहा ।और सिर झुका लिया ।पंडित जी ने उसके सिर पर आशीर्वाद का हाथ रखा और बाहर निकल गए उनकी पत्नी भी उसे आशीर्वाद देकर उनके साथ चली गई। सूरज ने कहा ,”देखो केतकी आसमान में चिड़िया कितने सुंदर रूप मे उड़ रही है ।इन्हें कोई डर नहीं लग रहा है।और देखो कितना सुंदर समा बन गया है ।” इसी के साथ उसने केतकी का हाथ पकड़ा और अपनी जीवन संगिनी बनने का न्योता दिया ।जिसे केतकी मना नहीं कर सकी। नजरें झुका कर खड़ी हो गई ।तभी वहाँ पर चिड़ियों की चहचहाहट बढ़ गई, मानो वे खुश होकर मंगल गीत गा रही हो ।क्योंकि इतने दिन तक केतकी और उनका जीवन एक परिवार के रूप में ही पल रहा था। आज जब केतकी के जीवन में खुशियां आ रही थी। तो इसी मंगल कामना से वे सब खुश होकर गीत गा रही हो। इधर केतकी की आँखें गंगा- जमुना बहा रही थी
MS Urmila Rathore.

3040cookie-check*जीवन एक पहली*

1 thought on “*जीवन एक पहली*”

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.