विश्व गुरू भारत
भारत महान
“उत्ंग हिमालय के आंगन में रश्मियों का डेरा चमकता है,
दूर तक फैला रत्नाकर भंयकर गर्जना करता है,
इसकी धरा पर फैली प्राकृतिक विविधता की कहानी,
जो इसके विभिन्नता के मोती को, एकता के धागे में है,पिरोती है,
ऐसी महान धरा के हम वीर सपूत हैं,यह हमें अभिमान है।”
भारतीय भौगोलिक स्थितियां विभिन्न लिए हुए हैं। इन्हीं विविधताओं के कारण ही यहां के हर राज्य प्रदेशों के रीति -रिवाज ,धार्मिक अनुष्ठान आदि में भी भिन्नता ही नजर आती है ।तथा यहां का पौराणिक विज्ञान का ज्ञान आज के वैज्ञानिक युग पर भी भारी पड़ता नजर आ रहा है ,क्योंकि जो हमारे वेद ,पुराणों में लिखी गई बातें हैं, प्राकृतिक रहस्य है ,जीवन की हकीकत तथा चिकित्सा आदि से जुड़ी हुई अनेक स्थितियां है जो हमारे सामने आज की घटने वाली घटनाएँ या वैज्ञानिक उपलब्धियां को भी सोचने पर विवश करती हैं, क्योंकि भारतीय ज्ञान विश्व में आदित्य रहा है । आज विश्व जिस रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उन परिस्थितियों का रास्ता भारतीय ज्ञान से ही संभव हो पाया है। वह चाहे शून्य की खोज हो या वैज्ञानिक जीवन से जुड़ी हुई अन्य उपलब्धियां, कहीं ना कहीं यह सभी भारतीय पुरातन ज्ञान से ही रास्ता लेकर आगे की ओर अग्रसर हो रही है। इसलिए सदियों से ही भारत दुनिया में एक नये स्थान -विश्व गुरु के रूप में अपनी पहचान रखता आया है। क्योंकि यहां आपसी प्रेम भाईचारे के साथ मानवीय मूल्यों की गहराई जीवन की सच्चाई के साथ आत्मसात होती है, जो किसी के साथ छल कपट नहीं करती बल्कि सहजता से दूसरों को अपना बनाने की क्षमता रखता है ।तभी तो वैश्विक शक्तियों ने समय-समय पर इसके साथ इसी भावुकता को हथियार बनाकर इसको हथियाना चाहा है ,लेकिन इसकी जड़ों की गहराई इतनी गहरी है ,कि ऊपरी प्रभाव थोड़ा बहुत पतझड़ के रूप में नजर आता है ,लेकिन आंतरिक रुप में 200 सालों की गुलामी भी इसे तोड़ नहीं पाई। इसलिए आज भी यह विश्व में चमकते हुए मुकुट के रूप में अपनी पहचान कायम रखने में कामयाब हुआ है ।क्योंकि इसकी चमक को सुरक्षित रखने में मददगार है ,उत्तर में पर्वतराज हिमालय ,किरीट की सुंदरता लिए हुए तनकर खड़ा दुश्मनों के दिलो में सिरहन ऐसे ही पैदा कर सकता है ,तो इसके चरणों को पखार रहता विशालकाय हिंद महासागर इसके वैभवशाली पौराणिक ,धार्मिक स्थितियों को नमन करते हुए इसकी रक्षा करता है ।इसके वृद्धाकार को शायद इसके पड़ोसी जानते हैं। तभी तोअपनी छोटी- मोटी शक्तियों का प्रयोग करके इसके विशाल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ करने की चेष्टा करते हैं। फिर मुंह की खा कर कोने में डूबे , सिसकियां लेते हुए नजर आते हैं ।क्योंकि भारतीय धारा की मिठास ही अतिथि देवो भवः है ,जो यहां के रग -रग में भरी है ।जो समय -समय पर घटने वाली घटनाएं ,हमारी इस सोच को मजबूत कर जाती है ।पाकिस्तान जिसे हमने हमारा छोटा भाई माना । इसकी हर छोटी -मोटी हरकतों को माफ करते रहे ।लेकिन इतिहास गवाह है कि छोटे भाई की नादानियां जब भी राष्ट्र की सुरक्षा से टकराती है, तो उसे डंडे का दम भी हम बता चुके हैं ।वह चाहे कारगिल की स्थिति हो या सन् 72 में हुए युद्ध का ब्योरा। लेकिन यह छोटा भाई इतना नादान है कि अपनी गलतियों को स्वीकार करने की बजाय अपनी दादागिरीही दिखाता रहता है और हत्यारों की शक्ति प्रदर्शनी करके हमें डराने की कोशिश करता रहता है ।उस परिस्थितियों में छोटा सा जवाब हमारे अभिनंदन के दो कदमों की गूंज ही काफी है ।जो वहां के खेमो को अकेला ही ध्वस्त करके अपने यानि भारत के जिगरे का प्रदर्शन कर उसके शक्ति के प्रभाव की दासता छोटे भाई के सामने दिखा चुका है। ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान के साथ हर समय हमारी दुश्मनी का प्रभाव ही रहा है हमने इसके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करा ,जब भी वहां के हालात बिगड़े है।वे चाहे प्राकृतिक आपदाएं ,हो ,या वैज्ञानिक जनक परिस्थितियां ,जब भी इनसे वहाँ हालात बिगड़े हैं तो पीछे खड़ा रहने वाला बड़े भाई के समान भारत सबसे पहले ही पहुंचा है। उसके सुख -दुख में साथ देने की कोशिश भी करता है ।इसका उदहरण पेशावर की वह घटना जब इसके ही पाले हुए सपोलो(आंतकवादी गुर्गे) ने नन्हें -मुन्नों की पहली अटखेलियो की ओर बढ़ते कदमों को विद्यालय की दहलीज पर आते ही गोलियों से भुनते हुए कफ़न के हवाले करते हुए कब्र में सुला दिया तब बेबस माता -पिता के दर्द के सैलाब को कम करने में भी सहयोगी यह बड़ा भाई ही बना, लेकिन वह जिद्दी और नासमझ छोटा भाई ऐसा है कि उसे भाई का प्यार कहीं नजर नहीं आता, सिर्प नजर आती है ,ईर्ष्या जो बड़े भाई की वैभव शीलता और बढ़ते हुए कदम और कद से हैं, जिसकी बराबरी वो नहीं कर सकता है तो फिर अपनी नीच हरकतों से इसकी जड़ों को हिलाने की कोशिश करता है।जिसमें वह कभी सफल नही होता है। अगर भारत ने बड़प्पन का भाव उसके प्रति नहीं रखा होता तो, पंजाब का पेट काटकर उसका पानी उसे क्यों देता?लेकिन पाकिस्थान तो भारत के प्रति नफरत भरी नजरे ही रखता आया है। उसकी ऐसी हरकतें और भारत की उसके प्रति सोच को देखकर शायद कोई कवि मन यही कल्पना कर सकता है, कि-
‘प्यार से मांगोगे तो दिल जिगर सब हाजिर कर देंगे, लेकिन अगर आंख दिखाई तो चीर के रख देंगे ‘
इसी प्रकार भारत का पड़ोसी राष्ट्र है ,चीन ।इसके प्रति भी भारत ने अपना दोस्ताना रवैया ही रखा और दोस्ती का हाथ बढ़ाकर पंचशील के सिद्धांतों को जन्म दिया तथा एक नया नारा पैदा किया ‘ हिंदी- चीनी भाई -भाई ।’लेकिन क्या ?वो तो आस्तीन का सांप निकला ।चुपके से बिल से निकल कर भारत को डसने की तैयारी कर ली। लेकिन अब तक तो भारत को इन सब की आदत पड़ चुकी है । इसलिए तो जैसे ही इसने अपना जहर उगलने के लिए अपने फन को बाहर निकाला , हमारी जांबाज फौजे सीना तान कर सरहदों पर खड़ी हो गई और तुरन्त उसके फन को कुचल दिया और दुश्मनी का रंग दिखा दिया जिससे बौखलाया हुआ वह दूसरे रास्ते खोजने लगा । हमारी सेना ने उस सपोले की जो हालत करी, बिचारा पूंछ हिलाते हुए दूसरों के बिलों में घुसकर अपने लिए सुरक्षात्मक साथी तैयार कर रहा है तभी तो वह कभी नेपाल के बिल में घुसता है, तो कभी पाकिस्तान की तरफ मुंह ताक लेता है। लेकिन भारतीय जांबाज फौज के सीनों की चौडाई का सामना करने की ताकत आज भी चीन में नहीं है। तभी तो हमारे बढ़ते कदमों की सुगबुगाहट सुनने के लिए चीन हर समय कान लगाए हल्की सी आहट लेने की कोशिश में ही लगा रहता है ।ऐसी विवेकहीनता ने उसकी सोचने समझने की समता ही नष्ट कर दी है तभी तो वो भी विश्व स्तर पर हमारे विरोध राग आलापते हुए पाकिस्तान को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है ।लेकिन हमारे बढ़ते कदमों की ठसक को वह कभी नहीं रोक पाया। हिमालय के सीने से बहकर आने वाली ये 250 नदियां नेपाल की धरा से टकराकर भारत की भूमि को हरा भरा करती है इसलिए हिंदुस्तान की नसों में पानी की जो मिठास है, वही मिठास नेपाल की धरा पर भी देती है और इसी कारण जब भी वहां कोई विपत्ति आती है ,तो अपने इसी पानी के कर्ज को चुका ते हुए भारत हर संभव सहायता को पहुंच जाता है ।लेकिन देखो! आज वही नेपाल, भारतीय धरा के विरुद्ध , विरोध का स्वर ,पाकिस्तान और चीन के स्वर के साथ मिलाकर भारत विरोधी ताकत विश्व स्तर पर दिखा रहा है, जबकि वहाँ की धार्मिक और सांस्कृतिक जड़े भारतीय परिस्थितियों से गहराई से जुड़ी हुई है जब जड़े एक ही हैं तो शाखाएं अलग- अलग कैसे हो सकती है ?क्योकि उनमें बहने वाला नीर अपनी एक ही मिठास उस चमन में भरता है। इसलिए राजनीतिक उठापटक भारत विरोधी हो सकती है ,लेकिन वहां की स्थानीय आवाजें कभी भी इस रूप को या भारत के विरोध स्वरूप को स्वीकार नहीं कर सकती इसी बात की गहराई को महान लेखिका ‘रजिया सज्जाद जहीर ‘ द्वारा रचित रचना ‘नमक ‘जिसमें भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तो की मिठास को आंखों से गिरने वाले नमकीन आंसुओं के दर्द के रुप में अपने आंचल में सहेजने के रूप में उद्घाटित करते हुए बताया है, कि “मैं किसे अपना वतन बताऊं, जहां पैदा होकर खेलकूद कर घरोंदे बनाते हुए बड़ी हुई ,उसे! या कागज पर खींची चंद लकीरों से उप जी इस धरा, जिस पर हम जबरदस्ती फेंक दिए गए हैं, उसे। “क्योंकि देखने में वह अलग देश है पर इन सब की जड़े भारतीय ही हैं ।यहां के यानि बांग्लादेश के राष्ट्रीय गीत के रचयिता कोई और नहीं हमारे कविवर गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ही है ।इसलिए वह भी हमारा अहम हिस्सा ही है,तोउसके साथ भी भारत का व्यवहार हमेशा अच्छा ही रहा है ।कभी-कभी ऐसी स्थितियां देखने को मिलती है कि भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पड़ोसी राष्ट्र के दौरे के दौरान या उसके किसी के यहां आने पर प्रोटोकॉल को तोड़कर उनके स्वागत में स्वयं तत्पर हो जाते हैं, आगे बढ़कर सह्रदयता से गले लगा कर दोस्ती की मिसाल देते हैं। और अगर दुश्मनी पर आए ताजा उदाहरण कश्मीर से हटाई गई धारा 370 है,जिससे कि कश्मीर आज भारत का पूर्ण अंश बन चुका है ।और पाकिस्तान मुंह की खा चुका है ।इसलिए शायद इन स्थितियों पर किसी शायर की लेखनी बोल पड़ती पड़ती है ।”कितनी शमशीरे चमकी थी, पर तुझे मिटा ना पाई थी। तेरे चमकते भाल को, ज़रा भी झुका ना पाई थी,
प्रकृति खुद तेरे हिज़ाब की हिफाज़त करती है ,
उठ ,दौड़ !आसमान की बुलंदियों बुला रही है,तुझे ।
फिजा में यह गूंज तराने के साथ गूंज रही है कि –
‘भारत विश्व गुरू था। है,और विश्व गुरू ही रहेगा।’
MS Urmila Rathore 🙏
👏👏👏🙏