उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
बेबसी

क्षणभंगुर होता जा रहा जीवन,
तार -तार होती जा रही जिंदगी ।  
अकेलेपन में कैद होता जा रहा जीवन,
अपनेपन के सांनिध्य को तरस रही जिंदगी ।
लोक वैभव की व्यग्ंयशकि्त के जाल में उलझता जा रहा जीवन,
कुंठित हो अपने में ही सिमटती जा रही जिंदगी ।
भविष्य की अनिश्चतता से डर रहा जीवन ,
ऊँचाइयों से गिरने के भय के साये में खो रही जिंदगी ।
विडंबना भरे पथ के कंटको से छलनी हो रहा जीवन,
असमय सपनो के मर जाने का भय दिखा रही जिंदगी।
स्वार्थ के गलियारे चौड़े कर रहा जीवन ,
आपसी समझाइस के प्यार भरे एहसासो के दायरे छोटे कर रही जिंदगी।
शक की घुटन में दब रहा जीवन,
अपनो की ओर अँगुली उठाने से नहीं डर   रही जिंदगी।
छोटे-बड़ो के मान-अपमान को भूल रहा जीवन,
अहम् के सम्राज्य में कैद हो रही जिंदगी।
“माँ ” के  दूध  का कर्ज भूलता जा रहा जीवन,
पिता के वंश रुपी वृक्ष की जड़े कमजोर कर रही जिंदगी।
घुट-घुट कर मजबूरी के अश्रु  बहा  रहा जीवन,
हताशा और तिरस्कृतता का जहर पी रही जिंदगी। 
अवसाद में खोता  जा रहा यौवन भरा जीवन,
बेबसी के बोझ से दब रही बूढ़े कंधों की जिंदगी।
आहत हो ,बिखरता  जा रहा जीवन,
भय के कफ़न में लिपटी जा रही युवा जिंदगी।
                 —————————– 
MS   Urmila Rathore

1290cookie-checkबेबसी

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.