उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
वो रात्रि(अमर जवान)

वो रात्रि
‌ मनोहरपुरा; पहाड़ी की तलहटी में बसा एक छोटा सा गांव है। यह बहुत ही सुंदर रमणीक स्थल के रूप मैं प्रसिद्ध है।जितनी छोटी यह जगह है, उतनी ही प्राकृतिक वैभवशीलता यहां पसरीहुई है ।विधाता ने दिल खोलकर इस जगह को बनाया है। यानि चारों तरफ से से पहाड़ियों से गिरा यह छोटा सा गांव प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नमूना है। यहाँ दूर-दूर तक फैली बर्फीली पहाड़ियाँ जिस पर सीधे तन कर खड़े रहने वाले देवदार के वृक्षों को देख कर ऐसा लगता है, मानो वे आसमान से होड़ लगाने की तैयारी कर रहे हैं। रंग-बिरंगे फूलों से लदी वादिया किसी का भी मन मोह सकती हैं।इस गाँव में दो सरकारी विद्यालय, एक प्राइवेट स्कूल ,एक अस्पताल और अन्य प्रमुख सुविधाएं भी सरकार द्वारा दी गई है ।सरपंच जी भी जी जान से से अपने इस गांव के विकास से जुड़े हुए कार्य करते रहते हैं। यहां पर बालिका शिक्षा की भी पूर्ण व्यवस्था की गई है। इसलिए बालिकाओं के लिए यहाँ दसवी तक विद्यालय खुलवाया गया है। इस गांव का हर एक बच्चा विद्यालय जाता हैं ।यहाँ समय-समय पर विभिन्न प्रकार के शिविरों का भी आयोजन किया जाता है ।इस बार इस विद्यालय में आत्म सुरक्षा के तहत शिविर का आयोजन किया गया था ।यह कैम्प15 दिनों के लिए लगाया गया था। जिसमें बालिकाओं को आत्म रक्षा से जुड़े प्रशिक्षण दिए गए थे ।बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। यहां पर विभिन्न जाति धर्म से जुड़े लोग आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ रहते थे। मुखिया जी यहां के प्रमुख थे ।और सभी मुखिया जी की जमीन पर ही खेती किया करते थे तथा वह लीज पर अपनी जमीन लोगों को देते थे । मुखिया जी का एक नौकर था घीसा। वह ईमानदार व्यक्ति था ।उसके दो बच्चे थे एक बेटी जो इस साल दसवीं कक्षा में आई थी। तथा एक बेटा जो अभी छोटा था।उसे मालिक के यहां सुबह 8:00 बजे से शाम के 8 तक कार्य करना होता था। पिछले कुछ दिनों से वह घर से सुबह 6:00 बजे ही निकल जाते थेऔर किसी से कुछ बताते भी नहीं।अपना फावड़ा उठाते और निकल जाते।कहां जा रहा है? क्या कर रहा है ?किसी को नहीं पता। क्योंकि जमींदार के यहां पर 8:00 बजे से पहले नहीं पहुंचना होता था ।एक दिन उनकी बेटी ,जिसका नाम प्रेरणा था, उसने अपने पिताजी को सुबह जल्दी-जल्दी घर से निकलते हुए देखा तो,पुछा बाबूजी आप कहां जाते हो ?और आप फावड़ा लेकर क्या करते हो? आप फावड़ा लेकर क्यों जाते हैं ?उसने कोई उत्तर नहीं दिया और बोला बेटा मुझे जरूरी काम रहता है ।मुझे मुख्याजी ने जरुरी काम दिया है ।इसलिए मैं जा रहा हूं ।बेटी को कुछ शक हुआ,वह उनके पीछे -पीछे जाने लगी। काफी दूर चलने के बाद उसने देखा कि ,उसके पिताजी उस पहाड़ी वाले रास्ते की ओर जा रहे हैं ,जो बहुत समय से बंद पड़ा हुआ है ।जब गांव में एक बार बादल फटा था, तो उस समय से यह रास्ता बंद हो गया था ।उधर अब कोई नहीं जाता है। लेकिन यह क्या ?पिताजी तो उधर ही जा रहे हैं ।वह भी पीछे-पीछे वहीं पहुंच गई ।वहाँ उसने देखा कि उसके पिताजी पहाड़ी को काटकर रास्ता तैयार कर रहे थे ।यह देख कर उसको आश्चर्य होता है ।और एकदम से अपने पिताजी के पीछे जाकर खड़ी हो गई । “यह है आपके मुखिया जी का खेत ।” अचानक किसी की आवाज सुनकर उसके पिता पलटते हैं ,और खड़े हो जाते हैं। बोलते कुछ भी नहीं ,”आप यह क्या कर रहे हो पिताजी ?आपको पता है ना, यहां कितना खतरा है ।यह जो पास में हीं पहाड़ी का कटाव है ,वह कभी भी कठिनाई पैदा कर सकता है आप अकेले यहां क्यों आते हो? “तब पिता ने कहा “बेटा यह हमारे पुरखों का बनाया गया रास्ता है ।जो इतने दिनों से बंद पड़ा है और यह रास्ता खुलने से हमारे लिए कठिनाई नहीं आसानी हो जाएगी ।क्योंकि अभी हमारे सिर पर जो आंतकवादियों का खतरा हर समय मंडराता रहता है ,वह कम हो जाएगा ।क्योंकि इस रास्ते से पुलिस थाना या सेना का जो स्थान है वह पास में ही हैं इससे हमारी सुरक्षा बढ़ जाएगी ।क्योंकि अभी उन्हें काफी चक्कर लगाकर आना पड़ता है ।तो क्यों ना धीरे-धीरे ही सही मैं उनके लिए रास्ता ही बना दूँ यही सोच कर मैं सुबह -सुबह यहीं आ जाताहूँ ।और यह जो पहाड़ी बीच में टूटी हुई है ,इसको सही करके रास्ता बना रहा हूं बेटा ।” बेटी ने कहा “कल से आप अकेले नहीं ,मैं भी आपके साथ आऊंगी।हम दोनों मिलकर इस रास्ते को तैयार करेंगे ।फिर मैं विद्यालय जाऊंगी ।” फिर बेटी ने पिता का हाथ बटाया और कुछ समय के बाद दोनों घर की ओर लौट चलें। इस प्रकार बाप बेटी ने मिलकर ऐसा कार्य शुरू कर दिया था ।जिसके बारे में पहले किसी ने नहीं सोचा।घीसा सुबह के 2 घंटे वही काम करता ।पूरे दिन मुखिया जी के यहां मजदूरी करता ।बेटी भी पिताजी के साथ काम करती और फिर वहां से विद्यालय जाती।पढ़ाई में भी होशियार थी। और विद्यालय स्तर पर होने वाली हर प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। तथा इनाम भी जीतती थी । एक दिन मुखिया जी ने घोषणा करी कि “आने वाली बसंत पंचमी केदिन उनके बेटे की शादी है ।जिसके लिए सभी को तैयार रहना है ।खाना पीना होगा। नाच गाना होगा।” यह सूचना सुन सभीबहुत खुश हुए क्योंकि बहुत दिनों से गांव में कोई इस तरह का उत्सव मनाया जाने वाला था। मुखिया जी के यहाँ तैयारियां शुरू हो गई ।सभी मन लगाकर कार्य कर रहे थे ।दिन में; उनके यहाँ काम करना होता और शाम को नाच गाना होता ।शादी के चार दिन ही बचे थे ,इसलिए मेहमानों का आना जाना शुरू हो गया था। मुखिया जी की अम्मा पुरकिन के पद पर आसीन होने के कारण दिन-रात सबको हिदायत देते हुए घर के सभी कार्य परंपराओं के अनुसार करा रही थी। किसी को सांस लेने की फुर्सत नहीं थी । सब अपने-अपने काम में लगे रहते हैं ।मुखिया जी का बेटा शहर से पढाई करके जो आया था ।उसके पसंद की लड़की से शादी की जा रही थी। शादी के दिन कुछ ज्यादा ही चहल -पहल दिखाई दे रही थी ।गाने बजाने वाले बाहर बैठे थे। बैंड बाजे बज रहे थे। निकासी का समय हो रहा था ।मुखिया जी सजे धजे मेहमानों की आवभगत कर रहे थे। नौकरों को बार-बार उनका ध्यान रखने की हिदायत दी जा रही थी ।बारह बजे बरात को विदा कर दिया गया ।धूमधाम से बरात रवाना हो गई। उस समय समाज में यह रिवाज था कि, घर की औरतें बारात में नहीं जाती थी ।बल्कि संध्या के समय घर पर ही एक नाटक खेला जाता था ।जिसमें बच्चे के जन्म से लेकर शादी के सभी रिवाज किए जाते थे ।इसमें सभी पात्रों की भूमिका महिलाएं ही निभाती थी ।वहाँ पुरुषों का आना मना था और इस खेल में किसी प्रकार की कोई लाज शर्म भी नहीं रखी जाती थी ।औरतें मर्जी आए शब्दों का इस्तेमाल करती थी।आज मुखिया जी के घर पर भी यही नाटक खेला जाने वाला था ।जिसकी तैयारियां घर की औरतें कर रही थी आज हवेली में एक भी मर्द नहीं था ।सभी बारात में गए थे । इसलिए मुखिया जी की अम्मा कुछ ज्यादा ही सचेत होकर लट्ठ लेकर घर के मुख्य दरवाजेपर बैठ गई और औरतों को उनके काम समझाने लगी ।प्रेरणा भी मां के साथ आई थी ,तो दादी ने उसे वहीं रोक लिया था ।और उससे बातें करने लगी ।प्रेरणा की लम्बाई ज्यादा नहीं बढ़ी थी इसलिए उसके नुस्के बताने लगी।साथ ही उससे गाँव के हाल चाल भी पूछने लगी। प्रेरणा बहुत समझदारी की बातें जो करती थी इसलिए प्रेरणा अम्माके पास ही बैठ ग ई और गांव की सारी बातें उन्हें बताने लगती है।अंदर औरतों का नाटक चल रहा था। जिससे हंसी ठिठोली की आवाजे आ रही थी।अम्मा जी से सब गाँव की औरते पर्दा करती थी इसलिए वह चाहती थी कि दादी यहाँ नहीं रहे ।इसलिए दादी जी वह बात समझ कर पहले ही बाहर जाकर बैठ गई थी। प्रेरणा उनके पास बैठी हुई थी। दोनों इधर-उधर की बातें कर रहे थे ।तभी हल्की सी कहीं से कुछ आवाज आई । रात के 10:00 बज चुके थे ।दादी के कान खड़े हो गए। उसने प्रेरणा से कहा “तूने कुछ आवाजे सुनी ।”उसने कहा “नहीं दादी मुझे तो कुछ सुनाई नहीं दिया ।” क्योंकि आज हवेली में कोई मर्द नहीं था ,और सभी के पास अच्छा खासा गहने, कपड़े और पैसे थे ।क्योंकि शादी का घर जो था । इसलिए दादी ज्यादा ही चौकनी हो कर इधर-उधर देखने लगी । फिर दादी ने प्रेरणा के कान में कुछ कहा। प्रेरणा तुरंत अंदर चली गई गई ।अंदर जाकर उसने मालकिन और उनकी बेटी को सारी बातें समझाई ।और सारा गहना कपड़ा कहां है उसके ताला लगाने की बात कही ।और सभी औरतों से सावधान रहने के लिए बोला ।अभी वह कुछ कह रही थी कि ,कहीं से एक साथ चार आदमियों ने प्रवेश किया ।उनके हाथों में बंदूक थी।मुंह बंदे हुए थे ।आते ही उन्होंने सब औरतों को एक जगह इकट्ठा होने की बात कही ।प्रेरणा पहले ही से गायब हो गई थी ।औरतें थर -थर कांपने लगी।उनमें से एक आदमी ऊपर की ओर चला गया ।दूसरा पीछे के दरवाजे पर खड़ा हो गया ।और एक मुख्य दरवाजे पर जाकर दादी के पास खड़ा हो गया ।चौथे आदमी ने घर के बीच में खड़े होकर औरतों से जेवर लाने के लिए कहा, और कुछ होशियारी दिखाने पर जान से मारने की धमकी दी । इस बीच उस आदमी ने मालकिन से पानी मंगवाया खुद उनके साथ चलते हुए रसोई के बाहर खड़ा हो गया। मालकिन पानी लेने अंदर गई तो पहले ही अंदर छिपी प्रेरणा उनके पास आती है और बिना बोले वह इशारे से उन्हें एक योजना समझाती है और धीरे से कहती है कि किसी तरह आप उस आदमी को बातों में उलझा कर रखो ,मालकिन वापस चली जाती है ।उस लुटेरे से इधर उधर की बातें करने लग जाती है।तो वह चोर; उसे डांटता है और गहने उतारने के लिए कहता है तब मालकिन कुछ आँखों से सब औरतों की ओर इशारा करती है और गहने उतारने का नाटक करने लग जाती है।सारी औरतें भी उसके आसपास इकट्ठी हो जाती है और वो भी वैसा नाटक करते हुए छोड़ देने के लिए कहती हैं। लेकिन उस दरिंदे के मन में कोई दया भाव नहीं था ।सारी औरतों ने उस लुटेरे के चारों तरफ एक घेरा बना लिया । जैसा प्रेरणा ने कहा था मालकिन से। इस मौके का फायदा उठाकर प्रेरणा रसोई से निकली उसके हाथ में कुछ था ।वह अपने हाथ में तेल का पीपा और मिर्च पाउडर का पैकेट साथ लेकर आई थी। उसने सीढियो में जाकर तेल के पीपे से काफी तेल नीचे गिरा दिया और स्वयं सावधानी से चलते हूए पीछे के दरवाजे की ओर ग ई क्योंकि एक लुटेरा पीछे की ओर की ओर भी पहरा दे रहा था। उसके पास भी तेल गिरा दिया और मोर्चा संभालने के लिए तैयार खड़ी हो गई ।पीछे से चुपके से आकर उसने सब औरतों के हाथ में मिर्च पाउडर थमा दिया ।औरतें उसकी चालाकी समझ गई थी । इसलिए वह उसका साथ देने के लिए तैयार हो गई ।प्रेरणा की हाइट ज्यादानहीं थी इसलिए वह किसीभी लुटेरों को दिख नहीं रही थी। अब दादी के पास जो खड़ा था , उधर कुछ तैयारी करनी थी ।उसने एक बर्तन में तेल लिया उसमें मिर्ची; मिलाई और छुपते छुपाते उस दरवाजे की ओर भी पहुंच गई ।मुख्य दरवाजे के पास पहुंचकर उसने बहुत सारा तेल वहाँ भी फैला दिया था। अब चारों तरफ के दरवाजों का इंतजाम करके सारी औरतों ने कुछ संकेत किया ।इसी बीच एक लुटेरे ने पानी पीने के लिए बंदूक नीचे रखी और ग्लास उठाई ही थी कि मालकिन ने अपने हाथ में पकड़ी हुई सारी मिर्च पाउडर उसकी तरफ उछाल दी ।उसके ऐसा करते ही सारी औरतों न भी अपने हाथ में ली हुई मिर्च पाउडर उसकी तरफ उछाल दिया ।एकदम से हुए हमले को वह लुटेरा समझ नहीं पाता तथा नीचे गिर जाता है ।अचानक आवाज सुनकर दादी मां के पास खड़ा लुटेरा अंदर आता है तो दरवाजे पर फैलाए गए तेल और मिर्च पाउडर के मिश्रण में फिसलकर नीचे गिर जाता है ।तब तक तैयार खड़ी औरतें में से तीन औरतें उधर जाकर प्रेरणा द्वारा दी; ग ई रस्सी से उस आदमी को बांध देती है । और उसे कोई मौका नहीं देती । जो औरतों को घेरे खड़ा था ।उसकी हालत खराब हो रही थी उसका फायदा उठाकर तुरंत उसे भी बांध ; दिया । चौक में हुए हमले को सुनकर ऊपर से और बाहर से दोनों लुटेरे अंदर की ओर आते है ,लेकिन अफसोस वे तेल को नहीं देख पाता हैं ।और सीढियो से फिसलते ; हुए नीचे गिर जाताहै ।नीचे तैयार खड़ीऔरतें उसे भी बांध देती है ।और पीछे वाले का भी यही हाल होता है ।तब तक दादी भी अंदर आ चुकी थी। चारों को एक साथ बांधकर चौक में पटक दिया जाता है ।और दादी लट्ठ लेकर वहीं बैठ जाती है। सभी प्रेरणा की तारीफ कर रहे थे। तभी प्रेरणा ने कहा ;मेरे साथ कोई चलेगा ।हम पुलिस को बुला कर लाते हैं ।तो मालकिन ने कहा तुम पुलिस को बुलाने कैसे जाओगे ?इतना लंबा कैसे चलोगी ?तब उसने कहा “अब हमें लंबा चलने की जरूरत नहीं है।क्योंकि हमारा पहाड़ी वाला रास्ता भी शुरू हो हो गया है।” तब मालकिन ने पूछा “यह कैसे हुआ ? “प्रेरणा ने बताया कि
उसके बाबा ने और उसने मिलकरबहुत समय से यह रास्ता तैयार कर रहे थे। सबको आश्चर्य होता है चार-पाँच औरतों का झुंड़ प्रेरणा के साथ चला जाता है ।और वेआधे घंटे में पुलिस चौकी पहुंच जाती है। उनको सारी कहानी बताती है,तो वहाँ तैनात थानेदार साहब तुरंत उनके साथ हो लेते हैं।लौटते समय वे सब गाड़ी से आते हैं इसलिए वे जल्दी ही हवेली पहूँच जाते हैं। पुलिस के हवेली आते ही चारों चोरों को हथकड़ियों में जकड़ कर गाड़ी में पटक दिया जाता है ।सभी प्रेरणा की तारीफ कर रहे थे। यह बात सुबह होते ही मुखिया जी तक भी पहुंच गई थी ।मुखिया जी वहाँ से सारे रीति रिवाज करवाकर समय पर रवाना हो जाते हैं। दूल्हा और दुल्हन के साथ तीन चार आदमी वहीं छोड़ देते हैं क्योंकि उनसे जुड़े कुछ रिवाज़ बाकी थे और पूरी बरात लेकर वापस चले आते हैं। गांव पहुंचकर पूरी जानकारी लेते हैं अम्मा से ।अम्मा ने जब प्रेरणा की होशियारी; और जज्बे की तारीफ करी तो मुखिया जी ने भी तुरंत उसे बुलवाया और उसे इनाम देना चाहा ,लेकिन प्रेरणा ने मना कर दिया ,और ;”कहा यह मेरा फर्ज है।”ऐसा करके वे उनके धोक लगाती है आशीर्वाद मांगती है ताकि वे आगे भी ऐसा कार्य कर सकें। मुखिया जी आशीर्वाद देते हैं ।और उसके पिताजी को बुलाकर बहुत तारीफ करते हैं। कुछ दिन बाद गांव में यानि विद्यालय में15 अगस्त का उत्सव मनाया जा रहा था ।मुख्याजी मुख्य अतिथि के रुप में बुलाए गए थे ।सभी बच्चों ने बहुत अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत करें और फिर बच्चों को पुरस्कृत करने का समय आया तो सब बच्चों के साथ प्रेरणा और उसके पिताजी को भी पुरस्कृत किया गया था ।क्योंकि आज वह उस गाँव के असली हीरो थे ।पुरस्कार लेते समय प्रेरणा अपने पिता के साथ गर्व महसूस कर रही थी। और पीछे से गाना बज रहा था कि ‘ यह देश है वीर जवानों का ,अलबेलों का मस्तानों का ‘ इसी के साथ सपने राष्ट्रीय ध्वज को सभी ने सेल्यूट किया ।और अच्छी यादें लेकर घर की ओर लौट चलें।

Urmila Rathore MS

1240cookie-checkवो रात्रि(अमर जवान)

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.