उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
मरु भूमि धरा

मरु भूमि मरुधरा 2

इणरो काई कहणों
क्योंकि इणरे रज-रज में वीरता री बाता घुलयोडी है
ईंण वास्ते ही तो किसी कवि की लेखनी कुछ ऐसा कह देती है..कि…..मन उमंग और उत्साह से भर जाता है जैसे –
आ तो सुरगां नै सरमावै,
ईं पर देव रमण नै आवै,
ईंण रो जस नर नारी गावै,
धरती धोरां री!आहा2…. धरती धोरा री
कन्हैया लाल सेठिया री कलम सू उपजी इती मीठी वाणी री मीठास के जैसे  भावों से ही भरी है मरुधरा री माटी ।
वैसे तो दुनिया भर में मरु भूमि की पहचान रंग रंगीलों राजस्थान’ के रूप में मानी जाती है, लेकिन यह  कहने में तो रेगिस्तानी इलाका कहलाता है यानि  हरियाली विहीन क्षेत्र,लेकिन इसकी बालू मिट्टी के सुनहरे कणों की गहराई खंगाले तो हमें  यह समझ में आता है कि अलगाव से बिखरे इन बालू मिट्टी के कणों में भी वरदान छिपा हुआ है जब अत्यधिक वर्षा होती है तब यह रज कण आपस में चिपक कर धरती के ऊपर एक मोटी परत बना देते हैं जिससे बारिश के पानी को सोखने की समता उनमें बढ़ जाती है।इसी कारण  यहां कभी भी बाढ़ की विनाशलीला देखने को नहीं मिलती।ऐसा ही रुप यहां की वीर प्रसूता भूमि का रहा है जो दूर -दूर तक फैले घने मिट्टी के टीलों के रुप में इसका रक्षा कवच बन कर दूश्मनो को आगे बढ़ने से पहले ही रोक देती हैं।
इसी कारण तो  प्रकृति भी इसका अभिनन्दन करती है जिसे  किसी कवि की लेखनी ने कुछ ऐसे व्यक्त किया  हैं कि –
सूरज कण -कण नै चमकावै,
चन्दो इमरत रस बरसावै,
तारा निछरावळ कर ज्यावै,
धरती धोरां री !
वीर प्रसूता इस धरा का कुछ ऐसा प्रभाव है कि जब- जब यहाँ दुश्मनों ने अपने गंदे इरादों को पूरा करने के लिए कदम आगे बढ़ाया तब-तब  रणबांकुरों की ऐसी हुँकार हुई कि उसकी हुँकार मात्र से दिशाएं काँप उठी ,इतिहास  गवाह है कि ऐसी ही  ध्वनि की गूंज कभी चंद्र बरदाई की हुई थी जो एक  भड़की हुई अग्नि थी:-
‘”चार बांस चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण, ता ऊपर सुल्तान है मत चुके चौहान ”
इस गूंज का ऐसा  प्रभाव हुआ कि   ‌घायल शेर पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी को नाकों चने चबवा दिए ।
और कालांतर में ऐसे ही जलजले का नाम एकलिंग जी के दीवान ‘महाराणा प्रताप’ का आता है , जिन्होंने देश की खातिर घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन मुगलों के आगे झुकने से मना कर दिया।
क्योंकि केसरिया बानों में सजी वीरों की टोलियां जब शाहादत के पथ पर आगे बढ़ जाती है  तो पलटकर कभी पीछे नहीं देखती हैं।उन  आगे बढ़ते कदमों की थाह को सुनकर ऐसा प्रतीत होता है मानों माँ भवानी स्वयं उनकी अगवा बन कर आगे बढ़ने का आह्वान कर रही है। ऐसे में पीछे उत्पन्न खतरों का दृढ़ता से सामना करने के लिए ललनाएं धधकती आग से भी कभी नहीं डरी और साका करने से भी नहीं चुकी थी ।ऐसा  इसलिए यहाँ होता आया है क्योंकि यह वीर प्रसूता भूमि है , साथ ही ,यह वही मरुधरा है ,जहाँ ‘संत रैदास की अनन्या शिष्या माँ मीरा’ के कृष्ण प्रेम की गहराई समाई हुई है जो यह स्पष्ट करती है कि अपने आराध्य के प्रति विश्वास की दृढ़ता है तो हलाहल विष भी अमृत में बदल जाता है ।और यहाँ की माटी की सोंधी खुशबू में घुला हुआ है  ‘अतिथि देवो भव’:का भाव जो इसके कण-कण में मिला हुआ है ,इसीलिए तो जब कभी  कहीं भी मीठी वाणी में स्वरों की माला के रुप ‘केसरिया बालम आवो नी पदारो माणे देश’ का‌ स्वर फिज़ा में ‌गूंजता है तो मन उत्साह से बाग -बाग हो जाता है।
मरु भूमि के रजकणों में वह तासीर है कि प्रकृति के बदरंग रुप को कम करने के लिए  यहां रंग-, बिरंगे परिधानों में सजे आम जन -जीवन उत्सवों और मेलों -खेलो में रंगीनियां ढूंढ लेते हैं।
इसी कारण यहां के भोले भाले  लोग छोटी-छोटी बातों से  मिलने वाली खुशियां में लीन रहते  हैं।
  ‌‌क्योंकि….

संत , विवेक ,सुकृत ,सरम
साहस, धरम और समाज
पर धरा में नाहि उपजे ,
है  जो मरुधरा में  आज,
जय राजस्थान।🙏🙏

6300cookie-checkमरु भूमि धरा

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.