उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
तू औरत है….

तू औरत है….

हाँ तू औरत है ….

क्योंकि….

तू परमेश्वर की आँखों का नूर है,

तेरे आँचल में ममत्व का क्षीर है,

यह तेरी कमजोरी नहीं, 

यह तो सृष्टि की गतिशीलता की धूरी है 

फिर तू क्यों उदास है?

और क्यों हैं, तेरी आंखें नम ?

उठ …जाग…

कर पहचान अपने होने की…

क्योंकि ….

तू औरत है….

हाँ तू औरत है……

तो यह कठपुतली सा हिलना छोड़,

साक्षी बना नीले गगन को

और निकल पड़…..

नापने वसुधा का सीना…..

तू नाजूक‌ नहीं,

और नहीं तू ,किसी के पैर की जूती है,

तेरा अंतश ही तेरी पहचान है ,

क्योंकि…

तू औरत है….

हाँ तू औरत है….

तो जान अपने -आप को 

तू गवाह  बन अपने अक्ष की

फिर तू क्यों बेचैन है?

 तोड़ बंधन खोखले आवरण के

निकल पड़ तलासने नई मंजिल को।,

पाथ्य बन अपने पथ का

तो… तू उठ ,तू उठ ….

क्योंकि….

तू औरत है…..

हाँ तू औरत है….

पथ की ठोकरों से तू मत डर,

यहां मिलने वाले निशा ही तेरे पैरों की मेंहदी है,

फिर क्यों है, तू निराश ?

उतार फैक इस घूटन भरे पर्दे को 

और निकल पड़ नई राह की खोज में 

तू औरत है,

पर तू कमजोर नहीं 

तू औरत का नया वजूद गढ़ ……

क्योंकि…..

तू औरत है….

 हाँ तू औरत है….

तू क्यों भयभीत है, जग की बातों से ?

तेरे चरित्र पर तो, कोई दाग़ नहीं ,

पर तू क्यों डरती हैं,इन बेहूदी दलीलों से ?

 निकल पड़, छोड़ने निशा धरा के सीने पर 

पंखों को दे नई परवाज़ ,

और क्षितिज की चाह में उड़ चल……

क्योंकि…..

तू औरत है….

हाँ तू औरत है…..

माना तेरी वाणी में ठहराव है,

लेकिन यह कंपन क्यों 

छोड़ यह मिमियाना ,

शेर सी दहाड़ ला

उठेगा जलजला उस दिन 

रुढियों की जंजीरें चटकेगी,

गगन भी थरथराएगा

देखना जरा ध्यान से….

धरती के गर्भ में भी …

भूकंप से प्रचंड ज्वाला भडकेगी…..

क्योंकि….
तू औरत है…..
हाँ तू औरत है….
तो तू सुंदर गहनों -कपडो़ का मोह छोड़,
सादगी से नाता जोड़,
अपने अनदेखे सपने को थोड़ा…सा धरातल दे,
तेरे -मेरे से परे हो जा,
आत्मा की सुन,
तितलियों से सुंदर पंखों को फैला दें,
और..
शांत भाव से नई राह पर आगे बढ़ चल..
अपने अनाम वजूद को नई पहचान दे,

क्योंकि….

तू औरत है…..

हाँ तू औरत है….

क्यों लड़खड़ा रहें हैं ,तेरे कदम?

जरा सम्भल ….

गिर मत ,उठ ,निहार अपने अस्तित्व को ,

तू सखी है,अपने आप की,

फिर फ्रिक क्यों है कल की

कल…

कल.. नीले फ़लक तले 

फिर इबारत नई लिखी जाएगी

जब तेरे होने की दास्तां, यह फिज़ा दोहराएगी।

क्योंकि

तू औरत है..

हाँ तू औरत है।

लांछनों से ना डर
यह मलिन उपहास तो जग की आदत है
,तू उन्हें..  आभूषण बना,
सूरज की स्वर्णिम आभा कब किसका श्रृंगार बनती है
इसे तो जीवन की तपन से बनाना पड़ता है
तो …सोच मत ,उठ मेहनत से नाता जोड़
और…..
राह में श्रम बिंदु की रश्मियां बिखेर
यही तो तेरे पथ के फूल हैं,
फिर तू क्यों बेजार है
यह मत सोच  कि …
तू औरत है..
तू ही तो श्रम का पर्याय है ,

क्योंकि….
तू औरत है …
हाँ….हाँ तू औरत है।



MS Urmila Rathore 🙏🙏

6250cookie-checkतू औरत है….

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.