उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
*पंद्रह अगस्त पर दिया जाने वाला भाषण*

आजादी की इस पावन बेला पर मै …… हमारे विद्यालय के वटवृक्ष प्रधानाचार्या जी, उप प्रधानाचार्या जी, ज्ञान की गंगा बहाने वाले अध्यापक गण, विद्यालय परिसर की धूरी, जो इसे साफ सुथरा बनाने में सहयोग रखने वाले अंकल आंटी तथा मेरे सहपाठियों आप सब का तहे दिल से मैं अभिनंदन करती हूं/करता हूँ।
…🇨🇮🇨🇮 लहर लहर ओ तिरंगे,
तू भारत की शान है।
वीरों की शहादत से निखरा,
रंग केसरिया महान है।
त्याग तपस्या और साधना में धूला,
तेरा धवल रंग महान है।
वसुधा के हरे भरे आंचल को लिखता,
तेरा रंग धानी महान है।

तीन रंगों के मिश्रण से बना भारत का नाम राजा दुष्यंत और शंकुतला के वीर पुत्र भरत के नाम पर पड़ा ।भरत जंगली और हिंसक जानवरों के साथ खेल कर बड़े हुए और अपनी वीरता की शौर्य गाथाएं इतिहास में दर्ज कराई ।इस वीर पुरुष के व्यक्तित्व के अंश से निर्मित भारत भी पारंपरिक रूप से यही गहराई लिए हुए हर स्थितियों में आगे था। इसलिए यह सदियों से ही विश्व गुरु के रूप में अपनी पहचान रखता आया है ।इसके इसी वैभवशाली रुप को विदेशी ताकतें ललचाई नजरों से देखती थी। और इसे अपने अधिकार में लेने के स्वप्न देखती थीऔर कुचक्र रचे जाते थे ।अन्नतः उनके कुचक्र सफल हुए और भारत 200 वर्षों तक विदेशी ताकतों के बंधन में बेबसी और लाचारी की जंजीरों में जकड़ गया। इन कुचक्रो के बंधन में विवशता की बेडि़यां थी। इसलिए वहां आजादी केवल सपनों तक ही सीमित थी ।इंसान तो इंसान पक्षी भी अनंत आकाश की सीमा में विचरण करने के सपने मात्र देखा करते थे ।तभी तो किसी कवि ने उनके दिल के दर्द को कुछ यूं समझा और उसे अल्फाजों से नवाजा- ……
दे दो हमें खुला क्षितिज का सा आंगन ,
झूलने को पेड़ों की टहनियो का सा झूला,
पीने को कल कल बहती नदियों का सा जल,
और खाने को कड़वी निबौरी का सा फल।
इन पंक्तियों में आजादी के लिए बेचैनी है, कुछ ऐसे ही बेचैनी भारतीयों के दिलों में भी अंग्रेजी सत्ता के द्वारा किए जाने वाले जुल्मों के उपरांत उत्पन्न हुई थी ।और अट्ठारह सौ सत्तावन मैं झांसी की रानी की तलवार की चमक से पूरी ब्रितानी सत्ता चौंधियां गई और उससे भारतीयों की सोई हुई ताकत फिर से जाग गई तथा चारों तरफ स्वतंत्रता की चिंगारियां फैलने लगी ।स्वतंत्रता की इस ज्वाला में मंगल पांडे ने अपनी शहादत की पहली आहुति डाल भारतीयों के दिलों में आजादी की डगर आसान कर दी। उनके दिलों में लगी आग को और भड़काने का कार्य कवि की लेखनी करने लगी ।उनके आग उगलते शब्द वीरों की तकदीर बनने लगे ।तब किसी शायर ने शायद उन्हीं क्षणों के लिए ही यह लिखा था कि -…..।
द्वंद्व कहां तक पाला जाए,
युद्ध कहां तक टाला जाए,
तु भी है राणा का वंशज,
फेंक जहां तक भाला जाए।
कवि की लेखनी की ताकत वीरों के मन में बारूद भरने का कार्य करने लगी । जिससे आजादी के तराने गाते हुए वीरो की टोलियां स्वतंत्रता की राह पर आगे बढ़ चली।- ……
…रंग दे बसंती चोला माए रंग दे…।।।
अंततः वीरों की शहादत रंग लाई और ’15 अगस्त 1947′ को भारत आजादी की फिजा में सांस लेने लगा ।आजादी की इस मंगल बेला पर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा रावी नदी के तट पर भारतीय ध्वज फहराया गया। हमारी आजादी बहुत कीमती रही है हमने यहां जलियांवाले बाग की वीभत्सा देखी है ।तथा भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जैसे मासूमों को फंदे की कसावट में कसते देखा है। इसलिए इसका महत्व हर भारतीय जानता है इसलिए आजादी मिलने के बाद इसके विकास और उन्नति के रास्तों को तलाशा जाने लगा समुंदर की गहराई तथा आकाश की अनंता को नापने के लिए आवश्यक साधन ढूंढे गए आकाश के स्वरूप को समझने के लिए ‘चन्द्रयान-2 ‘को सफलतापूर्वक छोड़ा गया मंगल ग्रह की जानकारियों के लिए भेजा गया उपग्रह विश्व में भारत की स्थिति को मजबूत करता है| यह अभियान एक तरह से मंगल की धरती पर इंसानी पहला कदम था ,जो भारतीयों द्वारा रखा गया था।आज कोई भी जगह भारत की पहुंच से परे नहीं है ।इसलिए इसके मजबूत होते कदमों की आहट विदेशी ताकतों को ख्वाब में भी चौंकाने लगी, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के अटल निर्णय और कलाम के कुशल नेतृत्व ने भारत को एटमी शक्ति में मजबूत बना दिया ।आज भारत महान उपलब्धियों के साथ विकास के नए नए रास्ते तलाश करता हुआ आगे की ओर बढ़ रहा है| भारत के वैभवशाली व्यक्तित्व की चमक ने पडो़सी की इसके सामने खडे़ होने की हिम्मत तक छिन ली, जिसका ताजा उदाहरण सर्जिकल स्ट्राइक के अन्तर्गत आंतकवादी गढ़ के रुप में पहचान बनाने वाले पाकिस्तान की सर जमीं ‘अभिनंदन’ जैसे वीर सिपाही के कदमों की ठसक मात्र से कांप उठी और फिर पाकिस्तान खुद को बचाने की बौखलाहट में विदेशी ताकतो के सामने मिमियाने लगा,और साजिश रचने लगा लेकिन भारत के मजबूत इरादों को तोड़ पाने में कामयाबी उसे नहीं मिली| क्योंकि इतिहास गवाह है ,या अपने आपको दौहराता है :-

जब भी दहकते अंगारों सा वजूद धरा पर चलता है तो,

वह कब शूलों की नोकों से डरता है|

कुछ ऐसी ही स्थिति ,इतिहास को बदलकर मात्रृभूमि का मान बढा़ देती हैं , इसलिए कुछ ऐसा ही ऐतिहासिक क्षण 73 सालों में पहली बार भारतीय सर जमीं पर दिखाई दिया जब कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतीय ध्वज ‘🇮🇳’ तिरंगा शान- बान एक साथ लहराया क्योंकि कश्मीर की स्वत्रंता में बाधक बनी धारा 370 ’35-ए ‘ को प्रधानमंत्री श्री मोदी के मजबूत इरादों ने तोड़ फैंका और कश्मीर वासियो को ईद के मुबारक मौके पर ‘आजादी’ ,ईदी के तौर पर दी |’ईदी’ जो ईद पर बडे़ छोटो को देते हैं|इसके माध्यम से कश्मीर वासियो को भी पूर्ण स्वत्रंता का अनुभव कराया, और भारत को पूर्ण रुप से एकता के सूत्र में बांधा|

इसके अलावा अनेक समस्याएं भी समय-समय पर मुँह खोलें चारों तरफ बढ़ती जा रही है लेकिन भारत आज हर मुकाम पर मजबूती से अपने पांव जमा चुका है और समस्याओं का सामना सोच समझ के साथ करता जा रहा है इसलिए शायद वह दिन दूर नहीं जब भारत की मजबूती विश्व स्तर पर स्वीकार की जाएगी ।इसलिए आज 74 वे स्वतंत्रता दिवस पर मन इन उपलब्धियों को स्वीकारते हुए खुशी अनुभव कर रहा है ।इसलिए बार-बार इसको नमन करते हुए यही विचार आ रहा है कि ……..
वंदे मातरम,
सुजलाम सुफलाम मलयज शीतलाम,
वंदे मातरम जय हिंद जय भारत।

जय हिन्द,
जय भारत।🇨🇮🇨🇮🙏

MS Urmila Rathore🙏🙏

3960cookie-check*पंद्रह अगस्त पर दिया जाने वाला भाषण*

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.