उर्मिला राठौड़ ब्लॉग

उर्मिला राठौड़ के ब्लॉग में आपका स्वागत है
पुकार


कुछ दिनों पहले समाचार पत्रों की सुर्खियां बटोर रहे नीले ड्रम और मेघालय की धरती पर घटित हनीमून कांड ने पुरुष प्रधान समाज में एक भूचाल उत्पन्न कर दिया था। समाज का हर तबका चीख -चीख कर नारी के अस्तित्व पर तोहमत लगाते हुए उसे  तार-तार कर रहा था ।लेकिन……… उपरोक्त विषयों पर चिल्लमपों  सुनने के बाद कुछ प्रश्न  अक़्सर जो सामने आकर मानवता का माखोल  उड़ाते रहे हैं ,वह यह कि पुरुष प्रधान समाज के गलियारो से  आने वाली नारी के जीवन की बेबसी की चीखों‌ से …………… क्या आसमान के कान नहीं फटते ? क्या विडंबना  है यह ?…कि नारी सदियों से आज तक एक वस्तु के रूप में  बनी हुई है। क्यों वह इस समाज की हैवानियत का शिकार होती आई है? क्यों नारी‌ जीवन की पीड़ा समाज की आंखों के आँसू नहीं बन पाते हैं? क्यों नन्ही कली मां के गर्भ में सुरक्षित नहीं रह पाती है? क्यों आज की बेटी अपनी स्वतंत्र डगर  निर्धारित नहीं कर पाती है? क्यों  आज भी उसके कोमल सपनों के किस्से मां को भयभीत कर देते हैं? क्यों वह अपने पिता का बेटा नहीं बन पाती ? क्यों …. आज की नारी ,आज भी, नारी होने की पीड़ा में दम तोड़ रही है?
है ! इन प्रश्नों के उत्तर किसी के पास , नहीं । सदियों से इन  प्रश्नों पर चारों तरफ चुपी छा जाती है,किसी के साथ घटना  घटने के उपरांत सरकार को कोस लिया जाता है,घड़ियाली आंसूओं की बाढ़ आ जाती है,और उस समय उस जीवन की सबसे बड़ी बेबसी  यह  होती है कि उस दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं और शुरू कर दी जाती है, लेकिन यहां यह प्रश्न उठता है कि…… यह शांति की प्रार्थनाएं क्यों होती है ,वह आज तक समझ में नहीं आया,पर कुछ अनुमान लगा सकते है कि इंसान बाहर से कितना ही मजबूत बनने का ढोंग करें,पर अंदर से तो कमजोर ही होता है , क्योंकि इतिहास साक्षी है कि जब भी वह दुश्मनों से घिरता है तो प्रमुख नारी शक्ति मां भवानी की ओट  ले लेताहै,जव धन की दरकार होती है तो मां लक्ष्मी के सामने गिड़गिड़ाने लगता है और तो और न्याय के लिए भी न्याय की देवी की शरण खोजता है ,इस का कारण कहीं पीड़ित दिवंगत  आत्मा से उत्पन्न भय तो नहीं……कि  इस अनाचार का न्याय कहीं वह स्वयं ही ना कर दे।
क्यों कि चाहे कलकत्ते की मानवता की राहें पर चलने वाली डाक्टर का दंश हो, दिल्ली की निर्भया हो ….या (यह लिस्ट तो इतनी लम्बी है कि मेरे पेन की स्याही  ही खत्म हो जाए )दरिंदगी की पीड़ा का ताजा उदाहरण मनीषा हो …. यह आंकड़ा तो  बहुत बड़ा है और होता जा रहा है।
तो क्या.…? इन हालातों से जो प्रमुख  प्रश्न सामने आ रहा है वे यह हैं कि आज हमारे समाज के  इंसानों ने, इंसानों का वेश नहीं…..,भेड़िया की खाले धारण कर ली है……?
MS URMILA Rathore 🙏

6960cookie-checkपुकार

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.