एक खत दोस्ती के नाम
चलो आज फिर से दोस्ती के नाम का ,पुराना लिफाफा खोलते हैं ,
बचपन के गलियारों में दोस्तों के कदमों के निशान ढूँढते हैं,
जीवन के उन अनमोल पलों को खोजते हैं,
जिसमें न प्रोपर्टी का बंटवारा हैं
और न ही तनख्वाह के हिसाब की मांग है
उसमें तो बस बंद है…….तू कैसा है रे यारा की खनक
और……..
मासूम बचपन के कुछ अनकहे किस्से
थोड़ी बेबाक हंसी और शैतानों की शरारतें
वहां छिपी है , छोटी -छोटी बातों पर रुठने मनाने की दास्तां
उसमें छिपे हैं बिना प्रयास ही , आसमान से पार जाने की हवाई कहानियां
वहां गुम है… घड़ियाली आंसूओं की आड़ में, दोस्तों के कंधों का सहारा,
और…
वहां बंद है … दोस्ती की ऐसी चमक,जिसको देखते ही अनायास ही आंँखों में खुशी छा जाती थी
वह पल ….आज भाव शून्य होकर कहीं खो गए हैं
खोई गई है, ऐसी यादें ,जो अमूल्य थी
तो चलो …आज फिर से हम सब मिलकर उस दोस्ती को ढूंढते हैं, यहीं -कहीं छिपी होगी आप में..आप में..या आप में
क्योंकि दोस्ती का कोई मौल नहीं होता है..दोस्तों
इसलिए तो…दोस्ती को तराजू की दरकार नहीं होती है दोस्तों..
तो फिर चलिए आज ….
दोस्ती के गलियारों में फिर से हम सब सरपट दौड़ लगाते हैं।
और गुम गई है,कहीं जिंदगी की चमक उसे पुनः खोज लाते हैं।
इसी के साथ हैप्पी फ्रेंडशिप डे आप सभी को ।
MS Urmila Rathore,🙏